चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, कहा- पद छूटा है, देश के लिए कुछ करने का सपना नहीं
Divya Mittal: चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी. अपने संदेश में उन्होंने प्रशासनिक सेवा के दौरान मिले अनुभवों और लोगों से मिले स्नेह को याद करते हुए अपने 13 साल के सफर को अविस्मरणीय बताया.
दिव्या मित्तल ने अपने सफर को याद करते हुए बताया कि उनका बचपन एक सामान्य परिवेश में बीता. सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने हमेशा एक बेहतर और सफल जीवन का सपना देखा. मेहनत के दम पर उन्होंने IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्हें लंदन में नौकरी का अवसरमिला और उन्होंने कुछ समय वहां काम भी किया. हालांकि, विदेश में अच्छी नौकरी और सुविधाएं मिलने के बावजूद उनका मन वहां नहीं लगा. उन्हें लगातार यह महसूस होता रहा कि उनका अपने देश से दूर रहना उन्हें भीतर से परेशान कर रहा है. आखिरकार उन्होंने विदेश की नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया और आगे चलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुईं.
'अपने भारत के सपने में मेरा भी योगदान हो'
दिव्या मित्तल ने अपने इस्तीफे के संदेश में बताया कि विदेश में रहते हुए उनके पास कई सुविधाएं थीं, लेकिन उन्हें अंदर से संतुष्टि महसूस नहीं होती थी. उनके मन में यह विचार लगातार बना रहा कि जिस भारत को वह बेहतर बनाने का सपना देखती हैं, उसके निर्माण में उनका भी योगदान होना चाहिए. उन्होंने लिखा कि वह चाहती थीं कि जिस भारत की उन्होंने कल्पना की है, उसे बनाने की प्रक्रिया में उनके योगदान की भी छाप हो. इसी सोच ने उन्हें देश लौटने और IAS बनने की दिशा में आगे बढ़ाया.
देवरिया और मिर्जापुर में काम का अनुभव
प्रशासनिक सेवा के दौरान दिव्या मित्तल ने देवरिया और मिर्जापुर समेत अलग-अलग जगहों पर जिम्मेदारियां संभालीं. उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में काम करने के दौरान उन्हें समाज और प्रशासन की वास्तविक चुनौतियों को करीब से समझने का मौका मिला. जरूरतमंद परिवारों, दिव्यांग लोगों और किसानों से जुड़े मामलों में काम करते हुए उन्हें एक महत्वपूर्ण बात समझ आई. उनके मुताबिक, सरकारी दफ्तरों में आने वाली हर फाइल के पीछे किसी न किसी व्यक्ति की वास्तविक जिंदगी और उसकी उम्मीद जुड़ी होती है.
आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
'लोगों ने मुझे जितना दिया, उसकी कल्पना नहीं थी'
दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में यह भी स्वीकार किया कि सेवा की शुरुआत में उन्हें लगता था कि वह लोगों की मदद करने आई हैं. लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि यह सोच अधूरी थी. उन्होंने कहा कि वास्तव में उन्हें लोगों से जितना प्यार, भरोसा और सम्मान मिला, उसने उनके नजरिए को बदल दिया. मुश्किल या थकान के समय लोगों का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना और इसी भरोसे ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान साथ काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया.
ये भी पढ़ें: निक्की तंबोली ने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को दिया धोखा, पोस्ट कर खुद बताई चीट करने की वजह!
बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद बना यादगार पल
अपने संदेश के अंत में दिव्या मित्तल ने एक बुजुर्ग महिला से जुड़ी याद साझा की. उन्होंने बताया कि उनके गांव में जब पहली बार पानी पहुंचाने का काम हुआ, तब उस महिला ने कोई बड़ी बात नहीं कही. उसने बस उनके सिर पर हाथ रखा और आशीर्वाद दिया. दिव्या के लिए वह छोटा-सा पल बेहद भावुक और यादगार बन गया. उन्होंने बताया कि IAS का पद भले ही अब उनके पास नहीं रहेगा, लेकिन लोगों से मिला वह आशीर्वाद और देश के लिए कुछ बेहतर करने का सपना उनके साथ हमेशा रहेगा. 13 साल की प्रशासनिक सेवा को अलविदा कहते हुए दिव्या मित्तल ने अपने अनुभवों को सिर्फ नौकरी का हिस्सा नहीं, बल्कि जिंदगी का महत्वपूर्ण अध्याय बताया. उनके संदेश में यह भावना साफ दिखाई देती है कि पद और जिम्मेदारी बदल सकती है, लेकिन समाज और देश के लिए कुछ करने की इच्छा उनके लिए अब भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.
'मन की बात' में PM मोदी ने किया तिरंगा अभियान और नशा मुक्त युवा कैम्पेन का जिक्र
पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 137वीं कड़ी को संबोधित किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







