Responsive Scrollable Menu

Divya Mittal: कौन हैं दिव्या मित्तल जिन्होंने 13 साल करके छोड़ दी IAS की नौकरी और दिया इस्तीफा?

Divya Mittal: उत्तर प्रदेश की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और अपनी IAS यात्रा को यादगार बताया। इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं कौन है दिव्या मित्तल

Continue reading on the app

क्या आपकी डाइट में पर्याप्त कैल्शियम है? जानिए स्रोत, फायदे और रोजाना कितनी जरूरत

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है और कैल्शियम उनमें से एक बेहद जरूरी खनिज है। आमतौर पर कैल्शियम का नाम सुनते ही सबसे पहले हड्डियों और दांतों का ख्याल आता है, लेकिन इसकी भूमिका सिर्फ इतनी ही नहीं है। इसलिए रोज की डाइट में पर्याप्त कैल्शियम लेना जरूरी है।

कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में मौजूद कैल्शियम का बड़ा हिस्सा हड्डियों और दांतों में संग्रहित रहता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों के सही तरीके से काम करने में मदद करता है। दिल की सामान्य धड़कन और रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया में भी कैल्शियम की भूमिका होती है।

कैल्शियम की जरूरत सिर्फ बच्चों को बढ़ती हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि हर उम्र के व्यक्ति को होती है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त कैल्शियम और संतुलित आहार जरूरी है।

कैल्शियम पाने के लिए हमेशा सप्लीमेंट की जरूरत हो, ऐसा नहीं है। संतुलित डाइट के जरिए भी इसे हासिल किया जा सकता है। दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही और पनीर कैल्शियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

इसके अलावा सोयाबीन, बादाम, दालें, अंजीर, मूली, गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियों को भी अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। अलग-अलग खाद्य पदार्थों को मिलाकर खाने से डाइट ज्यादा पौष्टिक और संतुलित बनती है।

सिर्फ कैल्शियम खाना ही काफी नहीं है। शरीर कैल्शियम को अच्छी तरह अवशोषित कर सके, इसके लिए विटामिन-डी भी महत्वपूर्ण है। इसलिए कैल्शियम युक्त भोजन के साथ विटामिन-डी के पर्याप्त स्रोतों और स्वस्थ जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए।

आम तौर पर वयस्कों के लिए कैल्शियम की दैनिक आवश्यकता लगभग 1.0 से 1.5 ग्राम प्रतिदिन बताई जाती है। हालांकि वास्तविक जरूरत उम्र, लिंग और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए अपनी व्यक्तिगत जरूरत के लिए डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

गिलक्रिस्ट-धोनी या पोंटिंग नहीं, ये है टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कप्तान

unbreakable cricket records: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है. वह कप्तान के रूप में इस फॉर्मेट में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर भी बने हुए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर के बल्लेबाज ने 7000 रन का आंकड़ा भी नहीं छुआ है. टॉप-5 लिस्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं है. Mon, 31 Aug 2026 09:01:01 +0530

  Videos
See all

China Exposed on Nepal Floods LIVE: नेपाल में फिर महा-विनाश की आहट! | Balen Shah | Jinping |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T04:05:48+00:00

Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में एक्शन पर आया बड़ा अपडेट! | Crime | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T04:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers