निक्की तंबोली ने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को दिया धोखा, पोस्ट कर खुद बताई चीट करने की वजह!
Nikki Tamboli Arbaz Patel Breakup: बिग बॉस 14 से फेमस हुए एक्ट्रेस और मॉडल निक्की तंबोली आए दिन चर्चा में बनी रहती है. कभी अपने बोल्ड आउटफिट तो कभी मुस्लिम बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल की वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जाता है. इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि निक्की ने अपने बॉयफ्रेंड को चिट किया है. अरबाज पटेल और निक्की दोनों ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला.
निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड ने लगाया आरोप
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और अरबाज पटेल (Arbaz Patel) ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. सबसे पहले अरबाज पटेल ने पोस्ट में लिखा- 'अपने पार्टनर को धोखा देना और उसके बाद घर आकर उनकी आंखों में देखना और कहना कि तुम उससे प्यार करते हो, ये अलग ही तरह का अपमान है. मैंने कह दिया जो मुझे कहना था.' अरबाज वे पोस्ट में निक्की का नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोगों का ये मानना है कि उन्होंने निक्की पर ये आरोप लगाया है.
निक्की ने बताई चीट करने की वजह
वहीं, अरबाज के पोस्ट के बाद लोगों को उनके ब्रेकअप को लेकर यकीन तब हुआ जब निक्की ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर चीट करने की वजह बताई. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'जो सच ये नहीं कहते, अफेयर इसलिए नहीं होते क्योंकि नया इंसान बहुत आकर्षक है, अफेयर्स तब होते हैं जब कोई पुराना रिश्ता निभाने वाला अपने किये वादों की इज्जत करना बंद कर देता है.' वहीं, दोनों के पोस्ट के बाद अब इनके ब्रेकअप की अफवाह उड़ने लगी है. हालांकि दोनों ने ही साफ तौर पर फिलहाल कुछ नहीं कहा है.
ये भी पढ़ें- सनी दओल के मुस्लिम कैरेक्टर की वजह से फ्लाप हुई Batwara 1947? शबाना आजमी का दावा
एक दूसरे को किया अनफॉलो
अरबाज और निक्की के ब्रेकअप की खबर की और तेज तब हुई जब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया. हालांकि दोनों ने ही साफ तौर पर फिलहाल अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है. ऐसे में ये बातें अफवाहों और अटकलों तक ही सीमित है. अब देखना दिलचस्प होगा कि निक्की और अरबाज का अपने रिश्ते को लेकर अगला कदम क्या होगा. वहीं, अगर सच में निक्की ने धोखा दिया है तो वो कौन हैं जिन्हें वो अब डेट कर रही है. कई फैंस तो अब ये सवाल भी उठा रहे हैं.
'द 50' में नजर आया था कपल
दोनों को आखिरी बार रियलिटी शो द 50 में देखा गया था. शो में दोनों के बीच कई बार प्यार भरे पल देखने को मिले, लेकिन कई मौकों पर जोरदार बहस और तकरार भी हुई. निक्की कई बार अरबाज से नाराज हुईं और एक एपिसोड में तो वो इमोशमल होकर रो भी पड़ी थीं. हालांकि शो का सबसे बड़ा मोमेंट तब आया था जब अरबाज पटेल ने टेलीविजन पर घुटनों के बल बैठकर निक्की को प्रपोज किया था. वहीं, अब उनके ब्रेकअप की खबर से फैंस निराश हैं.
बिग बॉस मराठी में हुई थी मुलाकात
बता दें, निक्की और अरबाज की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5' में हुई ती. तब दोनों के बीच रोमांस देखने को मिला था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा. फराह खान के व्लॉग में निक्की ने कहा था कि स्टेज पर अरबाज को देखते ही उन्हें एक तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ था.अरबाज ने भी शरमाते हुए कहा था कि निक्की ने खुलेआम कहा था कि वे उनके हैं. अलग-अलग धर्मों से होने के कारण उनके रिश्ते पर अक्सर लोगों की नजर रहती थी, लेकिन उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता था.
ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection: 'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 4 दिनों में 250 करोड़ के पार कलेक्शन
SBI Mutual Fund: बैंक FD से बेहतर रिटर्न और 0% इक्विटी रिस्क! जानिए SBI म्यूचुअल फंड की 3 सबसे सुरक्षित योजनाएं
SBI Mutual Fund Low Risk Schemes: क्या आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर अपनी पूंजी को सुरक्षित रखना चाहते हैं? SBI Mutual Fund की ये 3 डेट स्कीम्स बिना इक्विटी रिस्क के बेहतर रिटर्न देती हैं। जानिए 3 महीने से 3 साल तक की अवधि के हिसाब से कौन-सी स्कीम बैंक FD से बेहतर विकल्प है और आपकी गाढ़ी कमाई को कैसे सुरक्षित रखती है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol







