Responsive Scrollable Menu

निहंगों ने मां की पिटाई करने वाले बेटे को पीटा,VIDEO:होशियारपुर में 20 सेकेंड में 9 डंडे मारे; बोले- आवाज नहीं आनी चाहिए

होशियारपुर में मां से मारपीट करने पर एक व्यक्ति की निहंगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि वह नशे की हालत में अपनी मां को डंडों से पीटता था। महिला ने अपनी शादीशुदा बेटी को आपबीती बताई। जिसके बाद बेटी ने इसकी जानकारी निहंगों को दी। इसके बाद निहंग महिला के घर पहुंचे और उसके बेटे की पिटाई की। उसके दोनों हाथों को आगे करवाकर 20 सेकेंड के अंदर करीब 9 डंडे मारे। पीटाई करने के बाद बेटे से मां के पैर पकड़वाए और माफी भी मंगवाई। घटना 19 अगस्त की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जिसे जत्थेदार गुरजीत सिंह गरजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… 55 सेकंड की वीडियो में दिखाई देता है कि एक निहंग व्यक्ति के हाथों पर 20 सेकेंड के अंदर 8 से 9 डंडे मारता है, जिस दौरान वह कांपता हुआ दिखाई देता है और निहंग बोलते हैं…तेरी आवाज नहीं आनी चाहिए… इसके आगे निहंग कहता है कि इसकी मां की पीठ पर नील पड़े हुए हैं, शरीर पर अन्य जगह भी निशान हैं, जो हम दिखा नहीं सकते। इसी दौरान मां बोलती है- इसने मुझे आपके जाने के बाद मारना है। तो एक निहंग बोलता है- माता मारने का अभी सवाल पैदा नहीं होगा। इसके बाद व्यक्ति को नीचे बैठाकर माफी मंगवाते हैं। निहंग बोलते हैं, माफी मांग। जिसके बाद माता अपने बेटे से कहती है, अब मुझे मत मारना। इसी दौरान एक निहंग बोलता है, इसको लेटाओ। साथ ही पूछते हैं, अब मारेगा? तो व्यक्ति कहता है, नहीं। मां ने बेटी को बताई थी आपबीती मामला होशियारपुर जिले में टांडा के पास स्थित गांव जांझा का है। हालांकि महिला और उसके बेटे का नाम सामने नहीं आया है। निहंग दिलदार सिंह के अनुसार, महिला ने अपनी शादीशुदा बेटी को बताया था कि उसका बेटा नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता है। इसके बाद बेटी ने इसकी जानकारी निहंगों को दी। जानकारी मिलने पर चार निहंगों की टीम महिला के घर पहुंची। निहंग दिलदार सिंह ने कहा कि इससे पहले महिला ने बेटे के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसने अपनी बेटी को पूरी कहानी बताई, तो हमें जानकारी मिली। व्यक्ति अनमैरिड है। उसके पिता की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। ************** ये खबर भी पढ़ें: निहंगों ने युवक को 7 सेकेंड में 6 थप्पड़ मारे: बठिंडा में माफी मंगवाकर पीटा; निहंग बोला- महिला से रिलेशन, अब शादी नहीं कर रहा बठिंडा के तलवंडी साबो में दो निहंगों द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। 18 सेकेंड के वीडियो में युवक पहले निहंगों के बारे में गलत बातें कहने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगता है। इसके बाद दोनों निहंग करीब 7 सेकेंड में उसके गर्दन और चेहरे पर 6 थप्पड़ मार देते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

Meesho कब आएगी मुनाफे में? शेयर खरीदने से पहले प्वाइंटवाइज चेक करें एक्सपर्ट कैलकुलेशन

Meesho Share Price: करीब 8 महीने पहले लिस्ट हुई मीशो के शेयरों की वेंचुरा ने खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। हालांकि अभी कंपनी घाटे में चल रही है लेकिन ब्रोकरेज फर्म ने जल्द ही इसके शुद्ध मुनाफे में आने और ऑपरेटिंग लेवल पर प्रॉफिट में होने की उम्मीद जताई है। मीशो के शेयरों में निवेश से पहले चेक करें सभी पॉजिटिव और निगेटिव

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: खत्म हुआ इंग्लैंड की जीत का इंतजार, लॉर्ड्स में भी पाकिस्तान चित, 72 साल बाद ऐसी दुर्दशा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लीड्स के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में भी जीत दर्ज की और इस तरह 3 मैच की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली. दिसंबर 2024 के बाद इंग्लैंड ने कोई टेस्ट सीरीज जीती है. Mon, 31 Aug 2026 00:01:32 +0530

  Videos
See all

JPNIC Controversy: JPNIC पर अखिलेश के सवाल, BJP ने दिया करारा जवाब | Akhilesh Yadav vs BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T20:30:28+00:00

Manusmriti Controversy News : देशभर में जलाई जाएगी मनुस्मृति की प्रतियां ! #manusmriti #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T19:33:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers