Responsive Scrollable Menu

अमेरिका ने सैन्य मदद करने वाले अफगानों के रिश्तेदार को मध्य अफ्रीकी गणराज्य भेजा

अमेरिका ने सैन्य मदद करने वाले अफगानों के रिश्तेदार को मध्य अफ्रीकी गणराज्य भेजा

Continue reading on the app

लाइव कॉन्सर्ट में ढांडा न्योलीवाला-रैपर भिड़े:फैंस की हूटिंग पर 'चारदीवारी' ने गालियां दी, हरियाणवी सिंगर बोले-चाहने वाले हैं तो हम हैं, ज्यादा न बोलना

गुरुग्राम से सटे द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा हो गया। मंच पर परफॉर्म करने आए हरियाणवी सिंगर ढांडा न्योलीवाला और एक रैपर गैली-गलौज करते नजर आए। शनिवार रात म्यूजिक फेस्ट में मशहूर रैपर और सिंगर चारदीवारी (गर्व तनेजा) परफॉर्म करने पहुंचे तो भीड़ ने ढांडा के नाम से हूटिंग से शुरू कर दी। इस पर फैंस के दूसरे गुट ने चारदीवारी-चारदीवारी के नाम से हूटिंग शुरू कर दी। इस पर ‘चारदीवारी’ नाराज हो गए और ढांडा न्योलीवाला के लिए हूटिंग करने वालों को ही गालियां देते हुए कहा कि मैं तो पूरा गाना गाकर ही जाऊंगा। इसके थोड़ी देर बाद जब न्योलीवाला परफॉर्म करने पहुंचे तो उन्होंने भी इशारो-इशारों में चारदीवारी को गाली दी और कहा कि मेरे चाहने वाले हैं तो हम हैं। ज्यादा न बोलना। जानिए पूरा मामला… परफॉर्मेंस के दौरान गाली-गलौज, दर्शकों ने शुरू की हूटिंग शो के प्री-हेडलाइनर कलाकार चारदीवारी अपनी परफॉर्मेंस कर रहे थे। गाने के दौरान उन्होंने मंच से कुछ आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। इसे लेकर दर्शकों के एक वर्ग ने नाराजगी जताई और नीचे से हूटिंग शुरू कर दी। कुछ लोगों ने चारदीवारी के खिलाफ अपशब्द भी कहे, जिसके बाद स्टेज और दर्शकों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। म्यूजिक रुकवाकर दिया जवाब, दर्शक दो गुटों में बंटे सामने से लगातार प्रतिक्रिया मिलने पर चारदीवारी ने म्यूजिक रुकवाया और स्टेज से ही विरोध कर रहे दर्शकों को कड़ा जवाब दिया। इसके बाद ऑडिटोरियम में मौजूद लोग दो पक्षों में बंट गए। कुछ दर्शक कलाकार के समर्थन में नजर आए तो कुछ उनके मंच पर इस्तेमाल किए गए शब्दों का विरोध करते रहे। चारदीवारी के बाद स्टेज पर आए ढांडा न्योलीवाला चारदीवारी की परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद मुख्य कलाकार ढांडा न्योलीवाला मंच पर पहुंचे। माइक संभालते ही उन्होंने पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। न्योलीवाला ने गाली देते हुए कहा कि कलाकारों को मंच पर अपनी जिम्मेदारी और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। मेरे फैंस हैं तो मैं हूं। सोशल मीडिया पर फैंस आमने-सामने कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगे। चारदीवारी और ढांडा न्योलीवाला के समर्थक अलग-अलग पक्ष लेते नजर आए। हिप-हॉप कम्युनिटी में बहस छिड़ गई कि विवाद की शुरुआत किससे हुई और मामले में कलाकार, दर्शक या बाद में प्रतिक्रिया देने वाले मुख्य कलाकार की भूमिका क्या रही।

Continue reading on the app

  Sports

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना की बड़ी लापरवाही! थाईलैंड के खिलाफ ऐसे हुईं आउट, इतिहास रचने के बाद टूटा दिल

Womens Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 के पहले ही मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. लेकिन इसके बाद अपनी ही एक लापरवाही के चलते वो आउट हो गईं. Sun, 30 Aug 2026 20:37:33 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood 2026 | नेपाल में आई 'जल प्रलय' की पूरी कहानी, तबाही का असली सच क्या है? Nepal Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T15:45:27+00:00

Uttarakhand Maulana Controversial Statement:उत्तराखंड में मौलाना के जहरीले बोल | Dhami Strict Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T15:42:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers