Responsive Scrollable Menu

Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले पैरा एथलीट सोमण राणा और झंडू कुमार को सम्मानित किया। चौधरी ने पुरुषों की एफ57 गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले राणा को 30 लाख रुपये और पुरुषों की पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल करने वाले कुमार को 15 लाख रुपये का चेक दिया। एक समारोह में दोनों खिलाड़ियों को पारंपरिक अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर बिहार का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों की उपलब्धियां राज्य के युवाओं की खेलों में रुचि जगाने और देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित करेंगी।

Continue reading on the app

BJP President Nitin Nabin ने 7 राज्यों के चुनाव और Youth Outreach पर की बैठक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें युवाओं तक पहुंच बनाने संबंधी पार्टी की योजना पर चर्चा हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात समेत सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी भी इस बैठक का एक मुख्य एजेंडा था।

बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमांग जोशी शामिल हुए। पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्षों अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और तेजस्वी सूर्या भी बैठक में मौजूद थे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, युवा मामलों एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी बैठक में शामिल नेताओं में शामिल थे। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने देशभर से पार्टी के 40 से अधिक नेताओं को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। बैठक में क्या हुआ, इस पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

यह बैठक उस वक्त हुई जब भाजपा 17 सितंबर से देशभर में एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने और सरकार के प्रमुख के रूप में उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए शुरू किया जाएगा। यह निर्णय 22 अगस्त को पार्टी के सभी 67 नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हुई पहली बैठक में लिया गया था।

इस बैठक में भाजपा की राज्य इकाइयों के अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ-साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे। इस देशव्यापी अभियान के दौरान, भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी।

Continue reading on the app

  Sports

1280 किलोमीटर साईकिल चलाकर सूर्यकुमार से मिलने पहुंचा फैन, SKY ने दिया खास गिफ्ट

क्रिकेट के प्रति फैंस की दीवानगी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के इस फैन ने जो किया, वह वाकई खास है. उत्तर प्रदेश से एक फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर और भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव से मिलने के लिए साइकिल से मुंबई पहुंच गया. उसने करीब 1,280 किलोमीटर का सफर तय किया और आखिरकार अपने पसंदीदा स्टार से मुलाकात का सपना पूरा कर लिया. सूर्या ने भी फैन को निराश नहीं किया और उसे खास गिफ्ट देकर इस मुलाकात को और यादगार बना दिया. Tue, 1 Sep 2026 00:07:53 +0530

  Videos
See all

SCO Summit 2026 के लिए Kyrgyzstan पहुंचे PM Modi और President Putin, दोनों नेताओं की हुई मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T20:00:29+00:00

Viral Video | दोस्तों से हुआ झगड़ा, 150 फीट ऊपर चढ़ गया युवक | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T20:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers