Responsive Scrollable Menu

Potato Peel Uses: बर्तन चमकेंगे, पौधों को मिलेगी ग्रोथ में मदद, आलू के छिलकों के ये इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान

Potato Peel Uses: आलू के छिलकों को बेकार समझकर कूड़े में फेंकने की गलती न करें. इन्हें इकट्ठा करके घर के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू के छिलकों से स्टील के बर्तन चमकाए जा सकते हैं. इन्हें सुखाकर पौधों की मिट्टी में मिलाने से कम्पोस्ट तैयार करने में मदद मिल सकती है. जहां छिलकों को उबालकर तैयार पानी का इस्तेमाल कुछ घरेलू सफाई कार्यों में किया जा सकता है. इसके अलावा सूखे छिलकों से कुरकुरा स्नैक भी बनाया जा सकता है. इस तरह रसोई के कचरे को कम करके आलू के छिलकों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है.

Continue reading on the app

मेसी के 4 गोल से इंटर मियामी जीता:लीग में सीजन के टॉप गोल स्कोरर बने; 20 मल्टी गोल करने वाले फास्टेस्ट खिलाड़ी भी

लियोनेल मेसी के 4 गोल की मदद से इंटर मियामी ने सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से हरा दिया। मेजर लीग सॉकर (MLS) में लगातार 5 मैच हारने के बाद मियामी को यह जीत मिली है। 39 साल के लियोनल मेसी सात में से पांच गोल में शामिल रहे। उन्होंने चार गोल किए और लुइस सुआरेज को गोल करने में असिस्ट भी किया। मेसी ने इस सीजन के 19 मैचों में 18 गोल किए हैं। वे लीग के टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने एफसी डलास के पीटर मूसा के 16 गोल को पीछे छोड़ा। साथ ही मेसी ने MLS के इतिहास में सबसे कम मैचों में 20 मल्टी गोल मुकाबले पूरे किए। उन्होंने सिर्फ 74 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। फरवरी 2020 में आखिरी बार 4 गोल दागे थे इंटर मियामी के लिए मेसी ने पहली बार एक मैच में 4 गोल किए। किसी भी लीग में उनकी यह परफॉर्मेंस 6 साल बाद आई है। इससे पहले फरवरी 2020 में उन्होंने ला लिगा में बार्सिलोना की ओर से एइबार के खिलाफ 4 गोल किए थे। उन्होंने करियर में 8वीं बार किसी मैच में 4 या उससे अधिक गोल किया है। पहले हाफ में मेसी ने एक गोल किया इंटर मियामी ने 20वें मिनट में बढ़त बनाई। तेलास्को सेगोविया के कॉर्नर पर कासेमिरो ने हेडर से गोल किया। यह क्लब के लिए कासेमिरो का पहला गोल था। 37वें मिनट में फैबियन हर्बर्स के गोल से मॉन्ट्रियल ने स्कोर 1-1 कर दिया। इसके 3 मिनट बाद ही मेसी ने फ्री किक पर गोल कर मियामी को फिर बढ़त दिला दी। गेंद गोलकीपर थॉमस गिलियर से आगे जाने से पहले एक खिलाड़ी से टकराकर दिशा बदल गई। इस गोल के बाद दूसरे हाफ में मियामी ने लगातार हमले किए। दूसरे हाफ में मेसी ने 3 गोल दागे दूसरे हाफ के सातवें मिनट में मेसी ने शानदार गोल किया। उन्होंने गेंद लेकर मॉन्ट्रियल के डिफेंस में प्रवेश किया और खिलाड़ियों के बीच से निकलते हुए दाएं पैर से गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद मियामी ने कुछ समय के लिए खेल की रफ्तार धीमी की। 80वें मिनट में मेसी ने गोल करने के बजाय लुइस सुआरेज को पास दिया। सुआरेज ने गोलकीपर के सामने से बॉल निकालकर गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। तीन मिनट बाद मेसी ने अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 89वें मिनट में 18 साल के अलेक्जेंडर शॉ ने गोल किया। फिर स्टॉपेज टाइम के दौरान मेसी ने एक और सीधी फ्री किक को गोल में पहुंचाकर स्कोर 7-1 कर दिया। -------------------------------- मेसी की यह खबर भी पढ़ें… पिता की मौत पर मेसी का इमोशनल पोस्ट:लिखा- लगता नहीं ज्यादा समय फुटबॉल खेल पाऊंगा; रोनाल्डो का कमेंट- हिम्मत रखो लियो फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद बुधवार को इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘मैंने सिर्फ फुटबॉल खेला है। अब मुझे नहीं लगता कि आपके बिना इसे ज्यादा समय तक जारी रख पाऊंगा।' पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली का कवर ड्राइव, रोहित शर्मा का पुल... टीम इंडिया को मिल गया अगला नंबर-3? कौन हैं 21 साल के शेख रशीद?

Who is Shaik Rasheed: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है. खासतौर पर रेड बॉल क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद उनकी जगह की तलाश की जा रही है. ऐसे में 21 साल के शेख रशीद ने दावा किया है कि वह टीम इंडिया में विराट और रोहित की जगह लेने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें बस एक मौके का इंतजार है. इसके साथ रशीद को टीम इंडिया में नंबर-3 का दावेदार भी कहा जा रहा है. Sun, 30 Aug 2026 09:28:09 +0530

  Videos
See all

Bareilly: Stampede में महिला की मौत के 3 दिन बाद भी Mayor Umesh Gautam बेखबर, पीड़ित परिवार में मातम #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T05:44:01+00:00

Mamata Banerjee FIR: पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ FIR | Bengal News | High Court | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T05:44:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers