Responsive Scrollable Menu

महिला एशिया कप में क्या टीम इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ करेगी हैंडशेक? कोच ने बताया पूरा प्लान

Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड के साथ खेलने वाली है. वहीं, टीम इंडिया 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच खेलने वाली है. अब सवाल उठता है कि क्या टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच में हैंडशेक करेगी या नहीं? इस मामले पर अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया का इसमें क्या प्लान है...

क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया?

महिला एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. इसपर सवाल है कि क्या भारतीय टीम इस मैच में BCCI की 'नो-हैंडशेक' पॉलिसी का पालन करेगी? भारत के अभियान की शुरुआत से ठीक पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब यह सवाल पूछा गया, तो हेड कोच अमोल मजूमदार ने इसे टाल दिया और कहा कि टीम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रही है.

मजूमदार ने मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "देखिए, हम मैदान पर बेहतरीन क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं और मैदान के बाहर की चीजों पर ध्यान नहीं देते. हम उस खास दिन अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं और जब हम वह मैच खेलेंगे, तब इस बारे में बात करेंगे. लेकिन अभी, हम कल के मैच पर ध्यान दे रहे हैं. एक बार में एक मैच."

मजूमदार ने बहुत आगे की सोचने से इनकार करते हुए कहा, "मैं बहुत आगे की नहीं सोचना चाहता. एक बार में एक ही मैच। हम कल के मैच पर ध्यान देंगे."

पहलगाम हमले के बाद शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से, BCCI पाकिस्तान टीम के खिलाफ 'नो-हैंडशेक' पॉलिसी का सख्ती से पालन कर रहा है. उस टूर्नामेंट में, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सलमान अली आगा की टीम के साथ तीनों मैचों (जिसमें खिताबी मुकाबला भी शामिल था) में किसी भी तरह का हैंडशेक नहीं किया था.

तब से, सीनियर, एज-ग्रुप और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार इस प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है. भारतीय महिला टीम ने अक्टूबर 2025 में कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ महिला ODI वर्ल्ड कप मैच के दौरान भी इस पॉलिसी का पालन किया, जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने नवंबर 2025 में मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी इस प्रोटोकॉल को माना. 

आने वाले महीनों में एज-ग्रुप और वर्ल्ड इवेंट्स में भी यही रुख अपनाया गया. दिसंबर 2025 में अंडर-19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के दोनों मैचों के दौरान यह पॉलिसी जारी रही और फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप के मैचों में भी कोई हैंडशेक नहीं हुआ. हाल ही में, जून 2026 में बर्मिंघम में हुए महिला T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर की टीम ने भी यही रुख अपनाया और पाकिस्तान की कप्तान और खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया.

5 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

मैच तारीख दिन मुकाबला समय (IST) वेन्यू स्टेज
???? 1 30 अगस्त 2026 रविवार ???????? भारत vs थाईलैंड ???????? रात 8:00 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ग्रुप A
???? 2 3 सितंबर 2026 गुरुवार ???????? हांगकांग vs भारत ???????? रात 8:00 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ग्रुप A
???? 3 5 सितंबर 2026 शनिवार ???????? भारत vs पाकिस्तान ???????? रात 8:00 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ग्रुप A

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड के साथ खेलने वाली है. दूसरा मैच 3 सितंबर को हांगकांग के साथ खेलेगी. फिर तीसरा और सबसे अहम मुकाबला 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? सामने होगी रजत पाटीदार की टीम, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

न्यूयॉर्क में RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- विविधता में एकता ही भारत का असली DNA है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विविधता में एकता भारत के डीएनए में है और इस पर खुशी जताई जानी चाहिए, इसका सम्मान किया जाना चाहिए और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।’’ शनिवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इन्फोसिस थिएटर में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में 6,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों और विभिन्न धर्मों के नेताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने विविधता को अपनाने और समुदायों का समर्थन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम अमेरिका या यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका कहते हैं, तो एक शब्द की अक्सर चर्चा होती है और वह है बहुलतावाद। और जब हम भारत कहते हैं, तो एक और वाक्यांश की चर्चा होती है : विविधता में एकता।’’ उनकी इस बात पर वहां उपस्थित लोगों ने तालियां बजाईं।

इसे भी पढ़ें: Mohan Bhagwat के अमेरिकी इवेंट आयोजक का X Account निलंबित, Akhilesh ने साधा निशाना

उन्होंने यह बात ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ फोरम द्वारा आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए एकता और विविधता, दोनों उसके डीएनए में हैं।’’ उन्होंने स्वामी विवेकानंद के एक संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि हर राष्ट्र के सामने एक लक्ष्य होता है, जिसे उसे पूरा करना होता है और एक नियति होती है, जिसे उसे साकार करना होता है। आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘भारत को कौन-सी नियति मिली है?

भारत का उद्देश्य इस विविधता में एकता को साकार करना और समय-समय पर दुनिया को भी इसका एहसास कराना है। हम एक हैं और हमारी यही विविधता हमारी एकता को और अधिक खूबसूरत बनाती है।’’ करीब एक घंटे के अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘‘विविधता पर खुशी मनाई जानी चाहिए, उसका सम्मान किया जाना चाहिए और उसे स्वीकार किया जाना चाहिए। साथ ही हमें एकता की इस भावना को भी ध्यान में रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Mohan Bhagwat ने New York में उद्योग जगत से की वार्ता, भारत-अमेरिका रिश्तों पर हुई चर्चा

यह बहुत सच्ची भावना है।

Continue reading on the app

  Sports

जावेद मियांदाद और इमरान खान का रिश्ता… मतभेद नहीं, असली दोस्ती की मिसाल!

पाकिस्तान क्रिकेट से इमरान और मियांदाद के बीच मतभेदों की बातें सामने आती रही हैं. मगर इमरान के मुश्किल समय में जिस तरह से मियांदाद साथ खड़े हुए हैं, वो दोनों के मतभेद नहीं असली दोस्ती की मिसाल है. Mon, 31 Aug 2026 13:44:05 +0530

  Videos
See all

नंगे पैर दौड़ी मां, बेटी की फीस के लिए जीते ₹3 हजार! | #shorts #shortvideo #short #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T09:15:42+00:00

JPNIC News: JP Narayan को सम्मान केवल BJP ने दिया है -Rohit Kumar Singh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T09:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers