Responsive Scrollable Menu

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी, दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में जानें कीमत

पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले आज के दाम जरूर जांच लें। 27 अगस्त को ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, हालांकि कई शहरों में पेट्रोल अभी भी 100 रुपये लीटर से महंगा है। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट क्या हैं? जानिए अपने शहर में आज ईंधन पर कितना खर्च आएगा

Continue reading on the app

हाई फैट-शुगर वाले खाने-पीने के पैकेट पर चेतावनी मिलेगी:एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर FSSAI की रोक, एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट में 31 अगस्त को सुनवाई

कल की बड़ी खबर पैकेज्ड फूड से जुड़ी रही। खाने-पीने के किसी पैक सामान में अगर नमक-शकर या सैचुरेटेड फैट की मात्रा लिमिट से ज्यादा हुई तो पैकेट पर षटकोण लाल निशान होगा। चेतावनी भी लिखी होगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें देश के सभी पेट्रोल पंपों के नोजल और पेट्रोल बिल पर एथेनॉल की सटीक मात्रा यानी प्रतिशत लिखे होने की मांग की गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. ज्यादा शक्कर-तेल वाली खाने-पीने की चीजों पर लगेगी चेतावनी: पैकेट पर लाल रंग का षटकोण बनाया जाएगा; FSSAI का सुप्रीम कोर्ट को प्रस्ताव खाने-पीने के किसी पैक सामान में अगर नमक-शकर या सैचुरेटेड फैट की मात्रा लिमिट से ज्यादा हुई तो पैकेट पर षटकोण लाल निशान होगा। चेतावनी भी लिखी होगी। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट में पेश किया है। इसका मकसद ऐसे फूड आइटम को लेकर लोगों को सावधान करना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर FSSAI की रोक: वजह- गलत ब्रांडिंग और खराब क्वालिटी; 3 मसालों में गड़बड़ी, पैक्ड फूड पर रेड लेबल का प्रस्ताव फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है। प्रोडक्ट के मिसब्रांडेड और सबस्टैंडर्ड यानी घटिया गुणवत्ता पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा, जब तक कंपनी तय फूड सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करती। इसके अलावा, लालजी गोढू हींग की बिक्री पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है और कंपनी को चेतावनी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट में 31 अगस्त को सुनवाई: याचिका में मांग- पंपों पर बताया जाए पेट्रोल में कितना एथेनॉल मिला रहे सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें देश के सभी पेट्रोल पंपों के नोजल और पेट्रोल बिल पर एथेनॉल की सटीक मात्रा यानी प्रतिशत लिखे होने की मांग की गई है। PTI के मुताबिक न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। यह याचिका नरेंद्र कुमार गोस्वामी की ओर से दायर की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सितंबर में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी सितंबर में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 8 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. चांदी इस हफ्ते ₹2,738 सस्ती, ₹2.44 लाख पर आई: सोना ₹1,042 घटकर ₹1.60 पर आया; जानें अपने शहर के दाम सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी के दाम 2,738 रुपए गिरकर 2.44 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 21 अगस्त को 2.47 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,60,620 रुपए से गिरकर 1,59,578 लाख रुपए पर आ गए हैं। यानी इसकी कीमत 1,042 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

दीप्ति शर्मा का टी20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा, पुरुष और महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय ऑलराउंडर

Deepti sharma 150 t20i matches: दीप्ति शर्मा टी20 इंटरनेशनल (पुरुष और महिला) में 150 मैच खेलने वाली भारत की पहली ऑलराउंडर बन गई हैं. एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरते ही उन्होंने हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री कर ली. दीप्ति का यह 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच रहा. Sun, 30 Aug 2026 20:57:27 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood 2026 | नेपाल में आई 'जल प्रलय' की पूरी कहानी, तबाही का असली सच क्या है? Nepal Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T15:45:27+00:00

Breaking News: Jayant Chaudhary का Akhilesh Yadav पर निशाना, कहा- जाति का चश्मा पहन... | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T15:43:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers