Responsive Scrollable Menu

रोजर फेडरर टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल:स्पीच देते समय रो पड़े, कहा- यह जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान; 20 ग्रैंड स्लैम जीते

20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन रोजर फेडरर को टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इस दौरान फेडरर स्पीच देते हुए कई बार भावुक हो गए। 45 साल के फेडरर अपनी स्पीच में विरोधियों, अधिकारियों और प्रशंसकों को याद किया। परिवार और दोस्तों को थैंक्यू कहते समय वे रो पड़े। रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में हुए समारोह में फेडरर ने कहा- 'यह मेरी जिंदगी के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। इसे हॉल ऑफ फेम कहा जाता है, लेकिन यश पाना कभी मेरा लक्ष्य नहीं था। मेरा लक्ष्य था कि मैं अपनी जिंदगी उस काम को करते हुए बिताऊं, जिससे मुझे प्यार है और जिन लोगों को भी उससे उतना ही प्यार है, उनके साथ रहूं।' फेडरर ने 2022 में टेनिस से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम और 103 एटीपी चैंपियनशिप जीती। फेडरर ने गिनाए कम चर्चित आंकड़े आठ बार विंबलडन जीत चुके फेडरर ने हल्के-फुल्के अंदाज में अपने करियर के कुछ कम चर्चित आंकड़े भी गिनाए। उन्होंने कहा, “मैं उन आम आंकड़ों की बात नहीं कर रहा, जैसे कितने मेजर खिताब या कितने हफ्ते नंबर-1 रहना।” फेडरर ने बताया, “1998 से, जब मैं पहली बार एटीपी टूर पर गया, और 2022 में संन्यास लेने तक मैंने 5 हजार से ज्यादा हेडबैंड पहने। यह संख्या ब्योर्न बोर्ग और जॉन मैकेनरो के हेडबैंड मिलाकर भी ज्यादा है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर आपको यह प्रभावशाली लगता है, तो मैंने शायद 7 हजार से ज्यादा जोड़ी मोजे पहने होंगे। यह मेरे ज्यादातर विरोधियों से लगभग दोगुने हैं, क्योंकि मैं एक साथ दो-दो मोजे पहनता था।” फेडरर ने अपने सफर को याद करते हुए कहा, “लेकिन यहां होने का मतलब क्या है, इसे मापने का कोई तरीका नहीं है। इसे शब्दों में बताना मुश्किल है।” उन्होंने बताया कि उनका सफर बेसल में 13 साल की उम्र में एटीपी टूर्नामेंट में बॉल बॉय बनने से शुरू होकर टेनिस की सबसे ऊंची मंजिल तक पहुंचा। बॉल किड्स और अपने आदर्श को याद किया फेडरर ने कहा, “मैं हर उस बॉल किड को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मेरे या हमारे किसी भी मैच के दौरान घंटों तक खड़ा रहा। मैं आपको देखता हूं। मैं आपको धन्यवाद देता हूं। मैं भी कभी आपकी जगह था।” अपने आदर्श स्टीफन एडबर्ग, टेनिस के दूसरे सितारों, परिवार और करियर में साथ देने वाले स्टाफ का नाम लेते हुए फेडरर की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “मुझे अभी टिश्यू, धूप के चश्मे और खुद को बचाने के लिए हर चीज की जरूरत है। यह सब बहुत गड़बड़ हो गया है।” फेडरर ने कहा, “यह सफर शानदार रहा है। मेरे लिए इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम पीछे मुड़कर देखने के साथ आगे देखने का भी अच्छा मौका देता है।” कहा-टेनिस हमेशा उनकी जिंदगी का हिस्सा रहेगा फेडरर ने कहा, “जैसा कि आप देख सकते हैं, मैं अब भी टेनिस को अपना प्रेम पत्र लिख रहा हूं। खिलाड़ी के तौर पर मेरा समय खत्म हो गया है, लेकिन टेनिस हमेशा उन सभी चीजों के बीच रहेगा, जिनकी मुझे सबसे ज्यादा परवाह है।” उन्होंने कहा, “इसमें मेरा परिवार, हमारी दोस्ती, पिछले 40 साल और वह भविष्य शामिल है, जिसे हम बना रहे हैं। मेरे लिए टेनिस ही इन सबका जिम्मेदार है।” 2019 में क्वार्टर फाइनल में हारे थे, फिर US ओपन नहीं खेला फेडरर ने 2019 US ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। उन्हें ग्रिगोर दिमित्रोव ने हराया था। उस समय माना जा रहा था कि फेडरर आगे भी न्यूयॉर्क के इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे 2020 US ओपन में नहीं खेले और 2021 में विंबलडन उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम रहा। 2022 में उन्होंने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया था। 2004 से 2008 तक लगातार 5 US ओपन खिताब जीते फेडरर ने 2004 से 2008 तक लगातार 5 बार मेंस सिंगल्स का खिताब जीता। ओपन एरा में लगातार 5 US ओपन खिताब जीतने वाले वे इकलौते पुरुष खिलाड़ी हैं।

Continue reading on the app

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बदले गए SDO संजीत कुमार को मिली नई पोस्टिंग, अब बने सुपौल के DCLR

Bharat Tiwari Encounter : बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच, भरत तिवारी एनकाउंटर के समय जगदीशपुर के SDO रहे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें सुपौल सदर का DCLR नियुक्त किया गया है. इस तबादले से एक बार फिर भरत तिवारी मामला सुर्खियों में है, जिसकी न्यायिक जांच जारी है.

The post भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बदले गए SDO संजीत कुमार को मिली नई पोस्टिंग, अब बने सुपौल के DCLR appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनीं दूसरी महिला क्रिकेटर

Smriti Mandhana international runs: थाईलैंड के खिलाफ एशिया कप मैच में स्मृति मंधाना ने 19 रन बनाकर इतिहास रच दिया. मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा. अब उनसे आगे सिर्फ भारतीय दिग्गज मिताली राज हैं. Sun, 30 Aug 2026 21:34:01 +0530

  Videos
See all

मनुस्मृति तो बहाना है, असली मकसद कुछ और है? सियासत में छिड़ी नई बहस | #Manusmriti #RahulGandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T16:09:40+00:00

क्यों बोले मैं एक Ravi Kishan कलाकार हूं.. मेरी जुबान फिसल जाती है | Gorakhpur | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T16:06:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers