Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 2 दिन बारिश नहीं… यूपी-बिहार से लेकर पंजाब तक जमकर बरसेंगे मेघ, हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट

आज का मौसम: देश में मॉनसून सक्रिय है. आज यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है.

Continue reading on the app

Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की जासूसी की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टीम ने आरोपी को रोका, जिसकी पहचान गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां के सराफकोट निवासी रशपाल सिंह के तौर पर हुई है।

आयुक्त ने बताया कि आरोपी ने लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर न्यू सुंदर नगर में एक अस्पताल के सामने दुकान किराए पर ली थी। उन्होंने बताया कि उसने दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे और पाकिस्तान में अपने आकाओं को उनकी पूरी लाइव-स्ट्रीमिंग का लिंक उपलब्ध कराया था। आरोप है कि पाकिस्तानी गुर्गों ने सुरक्षा गतिविधियों पर नजर रखने और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकियां देने के लिए इस फुटेज का इस्तेमाल किया।

शर्मा ने बताया कि आरोपी राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा एजेंसियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी भी साझा कर रहा था। सराभा नगर थाने में ‘शासकीय गोपनीयता अधिनियम’ और ‘भारतीय न्याय संहिता’ की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से दो सीसीटीवी कैमरे, एक वाई-फाई राउटर, एक पावर एडॉप्टर और एक मेमोरी कार्ड बरामद किया गया। शर्मा ने कहा, “कितनी संवेदनशील जानकारी भेजी गयी, इसका पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पाकिस्तान टीम में भूकंप! रिजवान समेत 7 खिलाड़ी बाहर, 5 अनकैप्ड चेहरों की एंट्री

Pakistan Test squad: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टीम में कुल 7 बदलाव किए गए हैं. कई सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर किए गए हैं. Mon, 31 Aug 2026 23:22:59 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Tragedy के बीच मिला ‘Miracle House’.. भयंकर सैलाब के बीच कैसे बची इमारत ? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T22:39:19+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T22:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers