Responsive Scrollable Menu

आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? सामने होगी रजत पाटीदार की टीम, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 टूर्नामेंट रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए सेमीफाइनल मुकाबले तक आ पहुंचा है. पहला सेमीफाइनल मैच पहला सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की टीम के बीच खेला जाएगा. जहां, सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है, तो वहीं ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करते नजर आएंगे. इस मुकाबले में 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन में नजर आएंगे, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ये सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा? आप वैभव सूर्यवंशी को किस चैनल पर लाइव खेलते देख सकेंगे.

कितने बजे शुरू होगा वैभव सूर्यवंशी का मैच?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज यानि 30 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में खेलते नजर आने वाले हैं. एक बार फिर वह बड़े-बड़े शॉट्स की बारिश कर सकते हैं. इस मैच की शुरुआत आज सुबह 9.30 बजे से होने वाली है. 

कहां लाइव देख सकेंगे वैभव सूर्यवंशी का मुकाबला?

स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में खेलते दिखेंगे. ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप इस नॉकआउट मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है. इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और उनके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

क्वार्टरफाइनल में 8 रन बनाकर हुए थे आउट

एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं. क्वार्टरफाइनल मैच में वैभव मैदान पर उतरे तो उन्होंने 4 चौकों की मदद से 8 रन बनाए. वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके और विकेट गंवा बैठे. ऐसे में अब सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन की टीम का सामना रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन से होने वाला है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान) (मध्य प्रदेश), रिंकू सिंह (उपकप्तान) (उत्तर प्रदेश), आयुष पांडे (छत्तीसगढ़), सारांश जैन (मध्य प्रदेश), आर्यन पांडे (मध्य प्रदेश), अरशद खान (मध्य प्रदेश), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर) (राजस्थान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर) (उत्तर प्रदेश), जीशान अंसारी (उत्तर प्रदेश), कुणाल चंदेला (उत्तराखंड), अमन मोखड़े (विदर्भ), यश राठौड़ (विदर्भ), हर्ष दुबे (विदर्भ), यश ठाकुर (विदर्भ), और नचिकेत भुते (विदर्भ)

ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर) (झारखंड), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान) (बिहार), डेनिश दास (असम), अभिमन्यु ईश्वरन (बंगाल), सुदीप कुमार घरामी (बंगाल), शाहबाज अहमद (बंगाल), सूरज सिंधु जयसवाल (बंगाल), मोहम्मद शमी (बंगाल), मुकेश कुमार (बंगाल), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) (झारखंड), शिखर मोहन (झारखंड), अनुकूल रॉय (झारखंड), विराट सिंह (झारखंड), सुभ्रांशु सेनापति (ओडिशा), और अभिजीत सरकार (त्रिपुरा)

ये भी पढ़ें: 'उन्हें नहीं पता था मैं विकेटटेकर हूं...', वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज, ईशान किशन ने क्यों थमाई थी क्वार्टर-फाइनल में गेंद?

Continue reading on the app

चीनी रोबोट ने तोड़ा यूसैन बोल्ट का रिकॉर्ड [Chinese robot breaks Usain Bolt's record]

चीन में आयोजित वर्ल्ड ह्यूमनाइड रोबोट गेम्स में रोबोट बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. एक रोबोट ने तो 100 मीटर दौड़ में इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. Robots are putting up an impressive performance at the World Humanoid Robot Games being held in China. One robot even broke the human world record in the 100-meter dash. #dwdigital #toptechnews #Robotics #AI #ArtificialIntelligence #PhysicalAI #HumanoidRobots

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका, ICC ने छीन ली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब कहां होगा टूर्नामेंट?

women's champions trophy host: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंका से पहली बार होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार छीन लिया है. नए मेजबान देश को लेकर फैसला आईसीसी की अगली बैठक में लिया जाएगा. चलिए जानते हैं आखिर आईसीसी ने यह बड़ा फैसला क्यों लिया? Sun, 30 Aug 2026 16:29:06 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News: नेपाल में फिर से भीषण तबाही । #nepal #nepalflood #shorts #aajtak #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T11:45:30+00:00

Top Headlines Of The Day: PM Modi In Uzbekistan | Nepal Flood | Mohan Bhagwat | Mandakini River #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T11:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers