Nepal Flash Flood Live Update: नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
Nepal Floods Live: नेपाल में हालात अभी पूरी तरह सामान्य भी नहीं हुए हैं कि एक बार फिर नई चिंता सामने आ गई है. भोटेकोशी नदी में पानी का बहाव बढ़ने की आवाज सुनाई देने के बाद नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिले के नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है. यह चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है, जब नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में कुछ दिन पहले आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. 26 अगस्त को आई इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 675 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 2,400 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. खराब मौसम के कारण राहत और सर्च ऑपरेशन में भी मुश्किलें आ रही हैं.
बड़ी संख्या में भारतीय भी लापता
नेपाल में आई बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के भी प्रभावित होने की जानकारी है. अब तक 275 से अधिक भारतीयों के लापता होने की खबर है, जबकि 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. इसके अलावा भारतीय मूल के 128 लोगों से भी फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है. भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की मदद के लिए नेपाल तथा चीन के साथ समन्वय कर रही है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो दिनों में 598 भारतीय नागरिक चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं. करीब 900 भारतीय नागरिक अभी चीन में मौजूद हैं और उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वे सभी सुरक्षित हैं.
भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए भारत की ओर से लगातार सहायता पहुंचाई जा रही है.
नेपाल बाढ़ से जुड़ी हर नई जानकारी और ताजा अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें
आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? सामने होगी रजत पाटीदार की टीम, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 टूर्नामेंट रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए सेमीफाइनल मुकाबले तक आ पहुंचा है. पहला सेमीफाइनल मैच पहला सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की टीम के बीच खेला जाएगा. जहां, सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है, तो वहीं ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करते नजर आएंगे. इस मुकाबले में 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन में नजर आएंगे, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ये सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा? आप वैभव सूर्यवंशी को किस चैनल पर लाइव खेलते देख सकेंगे.
कितने बजे शुरू होगा वैभव सूर्यवंशी का मैच?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज यानि 30 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में खेलते नजर आने वाले हैं. एक बार फिर वह बड़े-बड़े शॉट्स की बारिश कर सकते हैं. इस मैच की शुरुआत आज सुबह 9.30 बजे से होने वाली है.
???????????????? ???????? ???????????????? ???????????????????????????? ???????????????????????????????????????????????? ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 29, 2026
Meet the secret wicket-taker who enjoys bowling and answered his captain’s 'risky' call ???? - By @jigsactin#DuleepTrophy pic.twitter.com/ZhZ0QkeyZm
कहां लाइव देख सकेंगे वैभव सूर्यवंशी का मुकाबला?
स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में खेलते दिखेंगे. ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप इस नॉकआउट मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है. इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और उनके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
The Semi-Final line-up is Locked! ????????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 26, 2026
Get ready for some more exhilarating action starting August 30 ????#DuleepTrophy pic.twitter.com/KJPlkingEb
क्वार्टरफाइनल में 8 रन बनाकर हुए थे आउट
एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं. क्वार्टरफाइनल मैच में वैभव मैदान पर उतरे तो उन्होंने 4 चौकों की मदद से 8 रन बनाए. वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके और विकेट गंवा बैठे. ऐसे में अब सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन की टीम का सामना रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन से होने वाला है.
???? BCCI Centre of Excellence (COE)
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 28, 2026
Preps in full flow ahead of the #DuleepTrophy Semis ⚡ pic.twitter.com/vLA7fxxqcB
ऐसी हैं दोनों टीमें
सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान) (मध्य प्रदेश), रिंकू सिंह (उपकप्तान) (उत्तर प्रदेश), आयुष पांडे (छत्तीसगढ़), सारांश जैन (मध्य प्रदेश), आर्यन पांडे (मध्य प्रदेश), अरशद खान (मध्य प्रदेश), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर) (राजस्थान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर) (उत्तर प्रदेश), जीशान अंसारी (उत्तर प्रदेश), कुणाल चंदेला (उत्तराखंड), अमन मोखड़े (विदर्भ), यश राठौड़ (विदर्भ), हर्ष दुबे (विदर्भ), यश ठाकुर (विदर्भ), और नचिकेत भुते (विदर्भ)
ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर) (झारखंड), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान) (बिहार), डेनिश दास (असम), अभिमन्यु ईश्वरन (बंगाल), सुदीप कुमार घरामी (बंगाल), शाहबाज अहमद (बंगाल), सूरज सिंधु जयसवाल (बंगाल), मोहम्मद शमी (बंगाल), मुकेश कुमार (बंगाल), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) (झारखंड), शिखर मोहन (झारखंड), अनुकूल रॉय (झारखंड), विराट सिंह (झारखंड), सुभ्रांशु सेनापति (ओडिशा), और अभिजीत सरकार (त्रिपुरा)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









