Responsive Scrollable Menu

At least 37 dead in huge blast as arms depot hit by Russian drone in Ukraine | BBC News

37 people have been killed after a huge explosion at an arms depot in Ukraine which was struck by a Russian drone. The ams storage facility was based near a residential areas on the outskirts of the capital, Kyiv. Hundreds of people have been evacuated from the area and a rescue operation is continuing, with fears that the death toll will rise. Shells, mines and drones stored at the facility exploded in a massive blast that destroyed nearby homes nearby, including a care home for the elderly and disabled. Ukraine’s President Volodymyr Zelensky strongly criticised the location of the depot near people’s homes, saying an investigation had been launched into "terrible negligence on the part of those who stored explosive right next to people". Russia's Ministry of Defence said that its forces had targeted "an ammunition depot”. Ben Brown presents BBC News at Ten reporting by Dan Johnson in Kyiv. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

सेना के हेलिकॉप्टर 18,600 फीट ऊंचाई पर युवक को बचाया:तेज हवाओं के बीच खड़ी ढलान पर हेलिकॉप्टर का एक हिस्सा टिकाकर एयरलिफ्ट किया

भारतीय सेना के एविएशन पायलटों ने शनिवार को नुन कुन पर्वत समूह के पास 18,600 फीट की ऊंचाई पर मरीज को सुरक्षित निकाला। तेज हवाओं और बेहद कठिन पहाड़ी इलाके के बीच यह बचाव अभियान चलाया गया। पायलटों ने खड़ी पहाड़ी ढलान से मरीज को हेलिकॉप्टर में पहुंचाया। अभियान के दौरान वहां उतरने के लिए कोई सामान्य जगह नहीं थी और दिन की आखिरी रोशनी तेजी से खत्म हो रही थी। ऊंचाई पर उड़ान के लिए हेलिकॉप्टर हल्का किया 18,600 फीट की ऊंचाई पर हवा का दबाव कम होने से इंजन की क्षमता और रोटर से मिलने वाली लिफ्ट घट जाती है। इस स्थिति में उड़ान भरने के लिए हेलिकॉप्टर से सभी गैर-जरूरी उपकरण हटा दिए गए। हेलिकॉप्टर में केवल सीमित ईंधन रखा गया, ताकि लिफ्ट क्षमता बढ़ाई जा सके। साथ ही, मरीज को निकालने का अभियान पूरा करने के लिए जरूरी दूरी तय करने जितना ईंधन बचा रहे। एक स्किड के सहारे ढलान पर रोका हेलिकॉप्टर मरीज की जगह पहुंचने पर चालक दल को तेज पहाड़ी हवाओं और खड़ी ढलान का सामना करना पड़ा। वहां हेलिकॉप्टर उतारने के लिए कोई सामान्य लैंडिंग स्पेस नहीं था। पायलटों ने हेलिकॉप्टर को बेहद कम ऊंचाई पर स्थिर रखा। इसके बाद तकनीकी तरीका अपनाते हुए हेलिकॉप्टर का सिर्फ एक स्किड ढलान से टिकाया और उसे संतुलित रखा। चालक दल ने मरीज को तेजी से हेलिकॉप्टर में सुरक्षित किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर ने वहां से उड़ान भरी और सुरक्षित नीचे उतरा। फायर एंड फ्यूरी कोर ने एक्स पर दी जानकारी फायर एंड फ्यूरी कोर, भारतीय सेना के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा गया, "नुन कुन के पास 18,600 फीट की ऊंचाई पर चलाए गए साहसिक बचाव अभियान में भारतीय सेना के एविएशन पायलटों ने बेहद कठिन ढलान से मरीज को निकाला। वहां उतरने की जगह नहीं थी और तेज हवाएं चल रही थीं।" पोस्ट में कहा गया, "हेलिकॉप्टर से गैर-जरूरी उपकरण हटाकर उसे हल्का किया गया था और उसमें सीमित ईंधन रखा गया था। पायलटों ने बेहद सटीकता, साहस और दृढ़ता के साथ मरीज को निकाला। इसमें एक स्किड को ढलान से टिकाकर हेलिकॉप्टर को उतारने जैसी अहम तकनीक भी शामिल थी।" फायर एंड फ्यूरी कोर ने बताया कि यह अभियान दिन की आखिरी उपलब्ध लैंडिंग विंडो में किया गया। पोस्ट के अनुसार, यह भारतीय सेना के एविएशन पायलटों की कुशलता, साहस और जीवन बचाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: बाबर आजम के होश भी उड़े और विकेट भी, जोफ्रा आर्चर की घातक बाउंसर के सामने खेलना भूले

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान को 389 रन का लक्ष्य मिला. पाकिस्तान को ये लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने कप्तान बाबर से एक दमदार पारी की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. Sun, 30 Aug 2026 18:40:45 +0530

  Videos
See all

PM Modi: PM Modi और Uzbekistan राष्ट्रपति में वार्ता #shorts #ytshorts #hindinews #bjp #uzbekistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T13:16:08+00:00

LIVE : नेपाल में महातबाही ! | Nepal Flood | Nepal Flash Flood | Nepal News | China | Tibet |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T13:17:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers