Responsive Scrollable Menu

विधानसभा चुनाव से पहले UP में भिड़ी सपा-कॉन्ग्रेस: इमरान मसूद बोले- गठबंधन की जरूरत सपा को, सपा नेता का जवाब- आलाकमान सांसद जी को समझाएँ

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, मगर सपा और कॉन्ग्रेस के बीच रस्साकशी अभी से शुरू हो गई है। ऊपर से भले दोनों पार्टियाँ भाजपा के खिलाफ एकजुटता दिखाती रहें, अंदरखाने माहौल कुछ और ही कहानी बयाँ कर रहा है। अब मामला सिर्फ सीटों के बँटवारे या नेतृत्व तक सीमित नहीं रहा, […]

Continue reading on the app

Mawa Gujiya Recipe: रक्षाबंधन पर घर में बनाएं खस्ता मावा गुजिया, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भूल जाएंगे

Rakhi Special Mawa Gujiya: रक्षाबंधन की मिठास सिर्फ बाजार की मिठाइयों तक सीमित नहीं है। इस बार भाई का मुंह मीठा कराने के लिए घर पर तैयार करें ऐसी खस्ता मावा गुजिया, जिसमें हर बाइट में त्योहार का स्वाद महसूस हो। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मावे, चीनी और ड्राई फ्रूट्स की भरपूर मिठास वाली यह गुजिया खासतौर पर राखी के मौके के लिए परफेक्ट है। जानें मावा गुजिया बनाने की आसान रेसिपी।

मावा गुजिया बनाने के लिए सामग्री

आटा तैयार करने के लिए

  • मैदा – 2 कप
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार

भरावन के लिए

  • मावा – 1 कप
  • पिसी चीनी – आधा कप
  • काजू – बारीक कटे हुए
  • बादाम – बारीक कटे हुए
  • किशमिश – जरूरत के अनुसार
  • इलायची पाउडर – आधा से 1 छोटा चम्मच
  • तेल या घी (तलने के लिए)
मावा गुजिया बनाने के लिए सामग्री

मावा गुजिया बनाने की विधि

1: सबसे पहले तैयार करें गुजिया का आटा
एक बड़े बर्तन में मैदा लें और उसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मैदा को हथेलियों के बीच दबाने पर अगर वह आसानी से बंधने लगे तो समझें कि मोयन ठीक है। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। आटे को ढककर करीब 15 से 20 मिनट के लिए रख दें। गुजिया के लिए आटा बहुत नरम नहीं होना चाहिए।

2: तैयार करें मावे की भरावन
एक कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें मावा डालें। मावे को लगातार चलाते हुए हल्का भूनें, ताकि उसकी नमी कम हो जाए और खुशबू आने लगे। इसके बाद गैस बंद कर दें और मावे को पूरी तरह ठंडा होने दें।

मावा ठंडा होने के बाद इसमें पिसी चीनी, कटे हुए काजू-बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मावा गर्म रहते हुए चीनी मिलाने से मिश्रण ज्यादा गीला हो सकता है, इसलिए इसे ठंडा करना जरूरी है।

3: गुजिया की छोटी-छोटी पूरियां बेलें
अब तैयार आटे को बराबर हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से की छोटी लोई बना लें। इन्हें बेलकर छोटी पूरी जैसा आकार दें। पूरी को बहुत पतला न बेलें, वरना भरावन डालते समय इसके फटने का डर रहेगा।

मावा गुजिया बनाने की विधि

4: भरावन डालकर गुजिया बंद करें
अब बेली हुई पूरी के एक हिस्से में मावे की भरावन रखें। किनारे पर हल्का पानी लगाएं और पूरी को मोड़कर अर्धचंद्राकार आकार दें। किनारों को उंगलियों से अच्छी तरह दबाकर बंद करें।

5: गुजिया को सुनहरा होने तक तलें
कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। गुजिया को मध्यम से धीमी आंच पर धीरे-धीरे तलें। जब इसका रंग हल्का सुनहरा और बाहरी परत कुरकुरी हो जाए तो इसे निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें।

6: ठंडी होने के बाद करें सर्व
गुजिया को कुछ देर ठंडा होने दें। इसके बाद इसे भाई-बहन और परिवार के साथ रक्षाबंधन की मिठास के तौर पर परोसें। चाहें तो ऊपर से बारीक कटे पिस्ते या बादाम डालकर इसे और खूबसूरत बना सकती हैं।

गुजिया को खस्ता बनाने के लिए ध्यान रखें ये बातें

  • गुजिया का आटा बहुत नरम रखने से इसकी बाहरी परत सही तरह से क्रिस्पी नहीं बनती। वहीं मावे को भरावन में मिलाने से पहले ठंडा करना भी जरूरी है।
  • गुजिया को तेज आंच पर तलने के बजाय मध्यम-धीमी आंच पर तलना बेहतर रहता है। इससे बाहरी परत धीरे-धीरे सिकती है और गुजिया का रंग भी एकसार आता है।

यह भी पढ़ें: चीनी की जगह अपनाएं ये नेचुरल स्वीटनर्स, स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: चौथे खिताब पर भारत की नजर, आज थाईलैंड से पहली टक्कर, जानें कब और कहां देखें लाइव

India vs Thailand Women's Asia Cup Live Streaming: विमेंस टी20 एशिया कप 2026 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज रविवार को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी. भारतीय टीम की निगाहें चौथी बार टी20 विमेंस एशिया कप का खिताब जीतने पर होगी. Sun, 30 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Updates : नेपाल बाढ़ में बेघर हुए लाखों लोग, हर तरफ तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T23:00:37+00:00

CNG Price Hike : दिल्ली वालों को बड़ा झटका, CNG ₹3.89 महंगी! | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T23:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers