Responsive Scrollable Menu

IIT : 5 वर्षों में बीटेक कोर्स की संख्या 9 से बढ़कर 32 हुई

आईआईटी पटना में 2020 के बाद से बीटेक प्रोग्राम की संख्या साढ़े तीन गुना तो विद्यार्थियों की संख्या दो गुना से अधिक बढ़ी है। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में 2008 में महज 3 बीटेक प्रोग्राम में 92 विद्यार्थियों के साथ सफर शुरू हुआ था

Continue reading on the app

Kia Syros EV: 526KM की शानदार रेंज के साथ जल्द होगी एंट्री, जानें कीमत, फीचर्स और बैटरी डिटेल्स

Kia Syros EV: किआ इंडिया ने अपनी नई Kia Syros EV से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। यह ...

Continue reading on the app

  Sports

लंदन स्क्वैश क्लासिक:अनाहत और रमित प्री-क्वार्टर फाइनल में, 11 मिनट में जीतीं अनाहत; वीर चोतरानी हारे

लंदन में खेले जा रहे पीएसए वर्ल्ड टूर के गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट लंदन स्क्वैश क्लासिक में भारत की अनाहत सिंह और रमित टंडन ने पहले दौर के मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दुनिया की 20वें नंबर की अनाहत ने मिस्र की 30वें नंबर की मरियम मेटवाली को सिर्फ 11 मिनट में 11-3, 11-2 से हराया। वहीं, 42वें नंबर के रमित ने कतर के 61वें नंबर के अब्दुल्ला अल-तमीमी को 20 मिनट में 11-6, 11-7 से मात दी। हालांकि, 38वें नंबर के वीर चोतरानी को स्विट्जरलैंड के यैनिक विल्हेमी के खिलाफ 9-11, 9-11 से हार मिली। अनाहत ने 11 मिनट में जीता मुकाबला अनाहत सिंह ने मरियम मेटवाली के खिलाफ शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने पहला गेम 11-3 से जीता और दूसरे गेम में सिर्फ दो अंक गंवाते हुए 11-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच खत्म करने में उन्हें केवल 11 मिनट लगे। अब प्री-क्वार्टर फाइनल में अनाहत का सामना बेल्जियम की दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी नेले गिलिस से होगा। यह मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। अनाहत ने हाल ही में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। रमित ने 20 मिनट में अल-तमीमी को हराया पुरुष एकल में रमित टंडन ने अब्दुल्ला अल-तमीमी को 11-6, 11-7 से हराया। 20 मिनट चले मुकाबले में रमित ने दोनों गेम अपने नाम किए और अगले दौर में जगह बनाई। प्री-क्वार्टर फाइनल में रमित का सामना टूर्नामेंट के आठवीं वरीयता प्राप्त मोहम्मद एलशोरबागी से होगा। मिस्र में जन्मे एलशोरबागी अब इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। वीर चोतरानी दो गेम में हारे भारत के वीर चोतरानी को पहले दौर में दुनिया के 34वें नंबर के खिलाड़ी यैनिक विल्हेमी ने 11-9, 11-9 से हराया। दोनों गेम में मुकाबला करीबी रहा, लेकिन स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी ने दोनों गेम में 11 अंक पूरे कर मैच जीत लिया। अनाहत और वीर दोनों आगामी एशियन गेम्स के लिए भारत के स्क्वैश दल का हिस्सा हैं। एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में होंगे। Wed, 02 Sep 2026 01:40:39

  Videos
See all

AAJTAK 2 | TOXIC ने 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार, मचाया गदर! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T01:45:04+00:00

Maharashtra में 'Operation Tiger' की आहट, Shinde की Shivsena में जा सकते हैं Uddhav के 14 विधायक #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T01:43:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers