Responsive Scrollable Menu

NEET Re-Exam Result 2026: जानिए कब आएगा री-नीट का रिजल्ट और कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड!

NEET Re-Exam Result 2026: 3 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा के कैंसिल होने के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ...

Continue reading on the app

Adventure Bike: केटीएम 390 एडवेंचर के नए कलर लॉन्च, जानें बाइक में क्या हुआ बदलाव?

Adventure Bike: केटीएम ने अपनी 350 सीसी वाली 390 एडवेंचर के लिए नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं। नए रंगों के साथ कंपनी ने इस एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक को 390 एडवेंचर लाइनअप के दूसरे मॉडल से अलग पहचान देने की कोशिश की है। नया आर्कटिक फ्लेयर शेड अब आधिकारिक तौर पर लाइनअप में शामिल हो गया है, जबकि एबोनी ब्लैक कलर ऑप्शन भी ऑनलाइन लिस्ट किया गया है। दोनों रंगों की कीमत 2.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

नए कलर के साथ बदला लुक
350 सीसी वाली केटीएम 390 एडवेंचर को जब लॉन्च किया गया था, तब इसका बॉडीवर्क काफी हद तक 399 सीसी वाली 390 एडवेंचर एस जैसा दिखाई देता था। वहीं, बाइक में दिए गए 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर अलॉय व्हील 390 एडवेंचर एक्स से लिए गए थे।

इस वजह से 350 सीसी मॉडल का डिजाइन कंपनी की 399 सीसी वाली एडवेंचर बाइक्स से काफी मिलता-जुलता नजर आता था। अब इस अंतर को स्पष्ट करने के लिए केटीएम ने 350 सीसी मॉडल के लिए नए कलर ऑप्शन और अपडेटेड ग्राफिक्स पेश किए हैं।

ग्राफिक्स में भी किया बदलाव
नए रंगों के अलावा बाइक के ग्राफिक्स को भी दोबारा डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही एडवेंचर की लेटरिंग में भी बदलाव किया गया है। इससे 350 सीसी वाली 390 एडवेंचर को 390 एडवेंचर एक्स, आर और एस जैसे ज्यादा पावरफुल मॉडल से आसानी से अलग पहचाना जा सकेगा।

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव
नए कलर और ग्राफिक्स के अलावा केटीएम 390 एडवेंचर में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में पहले की तरह 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

बाइक के फीचर्स, अन्य कंपोनेंट्स और व्हील सेटअप में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।

अब मिलेगी अलग पहचान
नए कलर और ग्राफिक्स के साथ केटीएम ने 350 सीसी वाली 390 एडवेंचर को लाइनअप में एक अलग विजुअल पहचान देने की कोशिश की है। इससे यह बाइक अपने 399 सीसी वाले मॉडल से अलग नजर आएगी और ग्राहकों के लिए इसे पहचानना आसान होगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शियस, सैम कॉन्स्टास और नाथन मैकस्वीनी जैसे सीनियर टीम की तरफ से खेल चुके खिलाड़ियों को भारत ए के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ए की दो प्रारूपों के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीमों में शामिल किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की राष्ट्रीय चयन समिति ने कहा कि भारत का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से परिचित कराना और उन्हें भारत में खेलने की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस दौरे में चार दिवसीय मैच भी खेलेगी जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले साल की शुरुआत में भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए सीनियर टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया ए टीम पुडुचेरी में दो चार दिवसीय मैच और तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। पहला चार दिवसीय मैच 22 सितंबर से जबकि दूसरा मैच 29 सितंबर से शुरू होगा है। अनौपचारिक वनडे मैच छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम भारत का दौरा करने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन टीमों को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि वे इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनमें से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि अन्य के लिए यह ऑस्ट्रेलिया ए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश में मिले मौकों को आगे बढ़ाना है।’’ पीटर हैंड्सकॉम्ब, ब्रेंडन डॉगेट, कॉन्स्टास, मैकस्वीनी, झाई रिचर्डसन और टॉड मर्फी सभी टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि मिच ओवेन, जैक एडवर्ड्स, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, स्पेंसर जॉनसन, बेन ड्वार्शियस, जोश फिलिप, आरोन हार्डी, निखिल चौधरी और महली बियर्डमैन वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा

टीम इस प्रकार हैं: ऑस्ट्रेलिया ए – चार दिवसीय मैच: ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलवे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओनील, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, कोरी रोकिचिओली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट। ऑस्ट्रेलिया ए – एक दिवसीय मैच: महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वार्शियस, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लाचलान शॉ।

Tue, 01 Sep 2026 11:10:00 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Drop: चीनी के नए दाम पर आया बड़ा अपडेट! | Sugar Price News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:30:37+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की खबरें देखिए | CM Dhami | Rahul Gandhi | Congress vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:33:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers