Responsive Scrollable Menu

लव जिहाद पर लगेगी लगाम, रक्षा बंधन के दिन से महाराष्ट्र में लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून, जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर होगी इतनी सजा

महाराष्ट्र में जबरन, धोखे से या प्रलोभन देकर कराए जाने वाले धर्मांतरण पर अब कानूनी शिकंजा पूरी तरह कसने जा रहा है। राज्य में 'महाराष्ट्र धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम' रक्षा बंधन के दिन से लागू होने जा रहा है। इस नए और सख्त कानून के तहत अब अपनी मर्जी से भी धर्म बदलने वाले व्यक्ति को कम से कम 60 दिन पहले संबंधित प्राधिकारी को सूचित करना होगा।

Continue reading on the app

MPCA ने क्रिकेटरों को बांटे ₹2.94 करोड़:इंदौर में BCCI ने भी दिए ₹50 लाख, कूच बिहार ट्रॉफी जीती; महिला टीम रही रनर-अप

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 2.94 करोड़ रुपये से ज्यादा की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। एमपीसीए की ओर से हर साल विभिन्न आयु वर्ग और श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है। इस बार गत सत्र में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह में प्रदेश के बड़ी संख्या में पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर, एमपीसीए पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। सभी खिलाड़ी एमपी के हैं। इनमें वरिष्ठ क्रिकेटर, कोच व जूनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं। बीसीसीआई के साथ एमपीसीए भी देता है पुरस्कार बीसीसीआई के टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और टीम के प्रदर्शन के आधार पर बोर्ड की ओर से पुरस्कार राशि दी जाती है। इसी तरह एमपीसीए भी अपनी ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देता है। पुरस्कार की राशि टीम और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर तय की जाती है। गत सत्र में मध्यप्रदेश की टीम कूच बिहार ट्रॉफी की विजेता रही थी, जबकि महिला सीनियर टीम उपविजेता रही। इन उपलब्धियों के आधार पर बीसीसीआई की ओर से भी मध्यप्रदेश को करीब 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी। एमपीसीए की ओर से इस बार कुल 2.94 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई। समारोह के दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एमपीसीए पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी प्रदेश के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई। पुरस्कारों में वरिष्ठ खिलाड़ियों से लेकर जूनियर क्रिकेटरों तक को नकद राशि और सिल्वर प्लाक दिए गए। सबसे बड़े व्यक्तिगत पुरस्कारों में माधवराव सिंधिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रशांत मेहता और सी.टी. सरवटे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड आनंद पटेल को दिया गया। दोनों को 5-5 लाख रुपए और सिल्वर प्लाक प्रदान किए गए। PM मोदी की सीख: हर 2-3 हफ्ते टीम से पूछें- क्या ठीक नहीं हुआ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री की एक सीख का जिक्र करते हुए कहा कि हर दो-तीन हफ्ते में अपनी टीम के साथ बैठकर यह जरूर पूछना चाहिए कि क्या अच्छा हुआ और क्या ठीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अपनी कमियों पर ईमानदार फीडबैक लेकर उसमें सुधार करना ही आगे बढ़ने का रास्ता है। प्रधानमंत्री ने एक कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों से कहा था कि अपनी टीम के साथ नियमित रूप से बैठें और उनसे पूछें कि पिछले कुछ हफ्तों में क्या ठीक हुआ और क्या सुधार किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा, “भाई, जरा बताओ, पिछले दो-तीन हफ्तों में क्या ठीक हुआ?” टीम के सदस्य शायद यह कहें कि सब अच्छा चल रहा है। लेकिन इसके साथ यह पूछना भी जरूरी है कि “क्या ठीक नहीं हुआ? क्या परिवर्तन मुझे करना चाहिए? कहां कमी रह गई? ‘क्रिकेट कोई स्प्रिंट नहीं, मैराथन है’ क्रिकेट कोई स्प्रिंट नहीं, बल्कि मैराथन है। जीवन की तरह क्रिकेट में भी उतार-चढ़ाव, कठिनाइयां और चुनौतियां आती हैं। लेकिन लक्ष्य के प्रति जुनून और विश्वास बना रहे तो सफलता का रास्ता खुलता है। उन्होंने कहा कि अगर दिल में जुनून की ज्वाला और लक्ष्य पर विश्वास है, तो क्रिकेट के इतिहास में खिलाड़ी अपना उचित स्थान जरूर बना सकता है। श्रीनाथ की गेंदबाजी को किया याद सिंधिया ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की तेज और आक्रामक गेंदबाजी को याद किया। उन्होंने कहा कि श्रीनाथ की धारदार गेंदबाजी ने बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा किया। श्रीनाथ के temperament, demeanor और commitment की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने श्रीनाथ में बचपन से लेकर क्रिकेट करियर और आईसीसी मैच रेफरी के रूप में भी लगातार सीखने की जिज्ञासा देखी है। महाआर्यमन सिंधिया ने पिता की बात का किया जिक्र एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने बातचीत के दौरान अपने पिता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कही बात का भी खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब घर में उनकी उपलब्धियों को लेकर चर्चा होती है तो उनके पिता कहते हैं, बेटा, तुमने एक साल में इतना कुछ कर दिया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर एक साल में बहुत कुछ हुआ और कई उपलब्धियां हासिल हुईं, लेकिन इसका श्रेय अकेले खुद को नहीं देता। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मेरे साथ एक बहुत अच्छी टीम खड़ी है।

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah की वापसी से भारतीय गेंदबाजी हुई मजबूत, Afghanistan Series के लिए Harshit Rana को मिला मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में कई बड़े नामों की वापसी हुई है। जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका देने के बाद चयनकर्ताओं ने अब मजबूत और अनुभवी टीम पर भरोसा जताया है। श्रृंखला की शुरुआत 13 सितंबर से होनी है और इससे पहले भारतीय टीम में हुए बदलावों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।

सबसे ज्यादा नजर संजू सैमसन की वापसी पर है। जिम्बाब्वे दौरे की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली थी और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी तथा प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। इसके बाद उनके भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में वापसी के साथ सैमसन एक बार फिर सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर की दौड़ में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि विकेटकीपिंग के लिए ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। वहीं बल्लेबाजी क्रम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे विकल्प मौजूद हैं। तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे।

तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी टीम के लिए सबसे अहम खबरों में से एक है। हालांकि उनका मैदान पर उतरना अंतिम चिकित्सकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा। बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे भारतीय आक्रमण में अनुभव और गति दोनों का संतुलन दिखाई देता है।

स्पिन विभाग में भी भारत ने अपने प्रमुख विकल्पों को वापस बुलाया है। अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। अक्षर की वापसी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि जिम्बाब्वे दौरे के दौरान उनके स्थान को लेकर अलग-अलग नामों पर चर्चा हुई थी। अब चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे दौरे पर भारत ने कई युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका दिया था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में अनुभव और युवाओं का मिश्रण दिखाई दे रहा है। नितिश कुमार रेड्डी की वापसी भी इसी बदलाव का हिस्सा है। वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम को विकल्प दे सकते हैं।

दूसरी ओर जिम्बाब्वे दौरे में शामिल रहे सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। इसका मतलब यह नहीं है कि इन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे बंद हो गए हैं, बल्कि चयनकर्ताओं ने इस श्रृंखला के लिए अलग संयोजन चुना है।

मौजूद जानकारी के अनुसार भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगी। भारत जहां मजबूत संयोजन के साथ अपनी लय हासिल करना चाहेगा, वहीं अफगानिस्तान की टीम भारतीय खिलाड़ियों को चुनौती देने की कोशिश करेगी।

भारत की टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं। अब असली सवाल यह होगा कि इन खिलाड़ियों में से किन्हें अंतिम ग्यारह में मौका मिलता है और क्या बुमराह की वापसी भारतीय गेंदबाजी को फिर से पहले जैसी धार दे पाती है। 
Wed, 02 Sep 2026 18:41:00 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: Ram Mandir के CEO पर तिलमिलाई Congress? | #Debate #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T13:12:13+00:00

UP Flood News |प्रयागराज-वाराणसी में बाढ़ से हाहाकार! डूबे इलाके, बढ़ी मुसीबत | UP Flood Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T13:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers