Responsive Scrollable Menu

वित्त मंत्री सीतारमण की मोंडेलेज के सीओओ लुका से मुलाकात, भारत में कंपनी के विस्तार योजनाओं पर चर्चा

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोंडेलेज इंटरनेशनल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) लुका जारामेला से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत में कंपनी के उत्पादन, सोर्सिंग, सेवाओं और निर्यात को विस्तार देने के अवसरों पर चर्चा की है।

वित्त मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह बैठक अमेरिका के शिकागो में हुई। बैठक में भारत में मोंडेलेज की मजबूत और बढ़ती उपस्थिति, विनिर्माण और बुनियादी ढांचे में इसके निरंतर निवेश और देश में अपने परिचालन का विस्तार करने के अवसरों पर चर्चा हुई।

वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत में कंपनी के विश्वास का स्वागत किया और देश की कुशल प्रतिभा, बढ़ती विनिर्माण क्षमताओं और विकसित हो रहे सप्लाई-चेन इकोसिस्टम पर प्रकाश डाला।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि ये कारक वैश्विक कंपनियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सेवाएं देने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। वित्त मंत्री ने नियामकीय सरलीकरण, डिजिटलीकरण और बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से कारोबार करने में आसानी और लागत में सुधार पर सरकार के निरंतर फोकस पर भी प्रकाश डाला।

मंत्रालय ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य वैश्विक कंपनियों को भारत में अपने दीर्घकालिक निवेश को और गहरा करने में सक्षम बनाना है।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत वैश्विक विनिर्माण और सप्लाई-चेन हब के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने और बहुराष्ट्रीय कंपनियों से अधिक निवेश आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि नियामकीय सुधारों, डिजिटलीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का फोकस वैश्विक कंपनियों को भारत में अपनी उपस्थिति को गहरा करने और दीर्घकालिक निवेश करने में मदद करेगा।

एक अलग पोस्ट में, वित्त मंत्रालय ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण ने शील्ड एआई के सह-संस्थापक और अध्यक्ष ब्रैंडन त्सेंग से मुलाकात की और भारत के साथ कंपनी के जुड़ाव और एआई-सक्षम स्वायत्तता, मानव रहित प्रणालियों और अगली पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकियों में सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाकिस्तान के साथ हैंडशेक के सवाल पर भारतीय हेड कोच का दोटूक जवाब, कह दी ये बड़ी बात

IND vs PAK: महिला एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है. इस बार महिला एशिया कप यूएई (UAE) की मेजबानी में खेला जा रहा है, जिसके सारे मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे. महिला एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाइलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह मैच भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया एशिया कप में अच्छा करना चाहेगी. वहीं इस टूर्नामेंट में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि भारतीय टीम महिला एशिया कप में पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाएगी या नहीं. इसी बीच टीम इंडिया के ओपनिंग मैच से पहले भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने के सवाल पर करारा जवाब दिया.

भारत-पाकिस्तान की 5 सितंबर को होगी महिला एशिया कप में भिड़ंत

जब भी ICC और ACC टूर्नामेंट्स होते हैं तो सभी की नजरें सबसे ज्यादा भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच पर होती है. महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में थाइलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जो 30 अगस्त को खेली जाएगी. इससे पहले भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनके खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया.  

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक पर क्या बोले भारतीय हेड कोच?

अमोल मजूमदार ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं और मैदान के बाहर की चीजों पर हम ध्यान नहीं देते. हम उस विशेष दिन अपना सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेलने का प्रयास करते हैं. जब हम वह मैच (भारत-पाकिस्तान)  खेलेंगे, तब इस बारे में बात करेंगे. लेकिन इस समय, हमारा पूरा फोकस कल होने वाले मैच पर है." 

वहीं भारतीय महिला हेड कोच ने टीम की फॉर्म को लेकर भी कहा कि यह युवाओं की टीम है और इसमें सुधार की काफी गुंजाइश है. हम अच्छा और आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं. अब हमारा टारगेट अगले 6 महीनों के लिए सही शुरुआत करना है. बता दें कि इस साल टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब रहा है. भारतीय टीम ने इस साल अब तक 16 टी20 इंटरनेशल खेले हैं, जिसमें से 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि 7 मैचों में जीत मिली है. 

स्पिनर्स एशिया कप में निभा सकते हैं अहम भूमिका

भारतीय हेड कोच ने टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर बात करते हुए कहा कि यहां की पिच और मौसम को देखते हुए स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. हमारे स्क्वाड में कई स्पिनर्स मौजूद हैं, जिनके पास अलग-अलग स्किल है और हम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. बता दें कि जेमिमा रोड्रिग्स एशिया कप नहीं खेल रहीं हैं, क्योंकि वह इस वक्त चोट से उभर रही हैं. जेमिमा के बिना टीम इंडिया एशिया कप खेलने उतरेगी, इसे लेकर अमोल मजूमदार ने कहा कि हमें उनकी कमी खलेगी क्योंकि वह हमारी एक अहम खिलाड़ी हैं. अभी जेमिमा बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सीओई (COE) में चोट से उबरने पर पूरा फोकस कर रही हैं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 126 गेंदें... लगातार 21 मेडन ओवर... 0 रन, टेस्ट क्रिकेट का वो 'अजेय' रिकॉर्ड, जब एक भारतीय ने अंग्रेजों को रुलाया!

Continue reading on the app

  Sports

18 गेंदो में से 12 पर नहीं दिया रन, आधी टीम को अकेले निपटाया, फिर भी काम नहीं आई इस बॉलर की मेहनत

ETPL में दो दिन पहले ही न्यूजीलैंड के दिग्गज ट्रेंट बोल्ट ने अपने टी20 करियर में पहली बार एक पारी में 5 विकेट झटके थे. उनकी ही राहत पर चलते हुए साउथ अफ्रीकी स्टार ने भी अपने करियर में 5 विकेट लिए. Sat, 29 Aug 2026 23:03:10 +0530

  Videos
See all

Jayant Chaudhary News | संगठन का विस्तार...जयंत का नया दांव! RLD | UP Politics | UP News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T18:45:37+00:00

Final Cut LIVE: नोएडा रेप कांड में इंसाफ | Police encounter | Greater Noida | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T18:42:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers