Responsive Scrollable Menu

Ground Report: नेपाल के Dungi bazar का देखे हाल, मलबे में तब्दील हुए मकान-होटल!

Ground Report: नेपाल में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. जो बाजार कभी देशी-विदेशी पर्यटकों की भारी मौजूदगी और व्यापारिक गतिविधियों से गुलजार रहा करता था, वह आज एक बड़े कब्रिस्तान जैसा नजर आ रहा है. नेपाल का प्रसिद्ध झूंगी बाजार मलबे के नीचे पूरी तरह समा चुका है. इस इलाके में कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और पलक झपकते ही पूरा हंसता-खेलता शहर दलदल और मलबे के ढेर में बदल गया. ग्राउंड जीरो पर हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि वहां खड़ा होना भी मौत को दावत देने जैसा साबित हो रहा है.

आलीशान होटल और इमारतें हुईं जमींदोज

झूंगी बाजार अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, बड़े-बड़े होटलों, शानदार रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थलों के लिए पहचाना जाता था. दूर-दूर से सैलानी यहां आकर ठहरते थे. लेकिन इस भयानक तबाही के बाद अब वहां सिर्फ कंक्रीट का मलबा और कीचड़ दिखाई दे रहा है. चार से पांच मंजिला आलीशान होटल और इमारतें इस तरह ढही हैं कि उनकी तीन-तीन मंजिलें पूरी तरह जमीन के नीचे धंस चुकी हैं. कई बड़े रेस्टोरेंट और रिहायशी मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं. स्थानीय मंदिरों का भी नामोनिशान मिट चुका है. यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का कोई रास्ता ही नहीं मिल पाया. देखिये सैयद आमिर की ये ग्राउंड रिपोर्ट....

यह भी पढ़ें: Ground Report: नेपाल में भीषण तबाही से मचा हाहाकार, मौत का आंकड़ा 600 के करीब; हजारों लोग अब भी लापता

 

Continue reading on the app

PM Modi Uzbekistan Welcome: भारतमय हुआ उज्बेकिस्तान, पीएम मोदी के स्वागत में ऐसा सजा हिल्टन होटल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच चुके हैं. ताशकंद पहुंचते ही उनका जोरदार और भव्य स्वागत हुआ. पीएम मोदी के आगमन की खुशी में शहर का मशहूर हिल्टन होटल भारतीय तिरंगे के रंगों से पूरी तरह जगमगा उठा. इमारत को केसरिया, सफेद और हरी रोशनी से इस कदर सजाया गया है कि विदेश की धरती पर भी हर तरफ भारत की ही छाप और चमक नजर आ रही है. एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल तोड़कर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने खुद पीएम मोदी की अगवानी की. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और एक ही कार में बैठकर आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए.

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली का तूफान... दीप्ति-नंदिनी की गदर बॉलिंग, महिला एशिया कप में भारत का धमाकेदार आगाज, थाईलैंड को 94 रन से हराया

india vs Thailand women's asia cup highlights: भारत ने थाईलैंड के खिलाफ 94 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. 159/9 का स्कोर बनाने के बाद 'विमेन इन ब्लू' ने विपक्षी खेमे को सिर्फ 65 रन पर ढेर कर दिया. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 7 गेंदों में बगैर कोई रन दिए 3 विकेट निकाले. Sun, 30 Aug 2026 23:24:14 +0530

  Videos
See all

Sonbhadra Murder Case: NTPC कर्मी की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T20:00:19+00:00

Manusmriti Controversy News : देशभर में जलाई जाएगी मनुस्मृति की प्रतियां ! #manusmriti #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T19:33:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers