'कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए तो...' न्यूयॉर्क से RSS चीफ मोहन भागवत का संदेश
Mohan Bhagwat on Indian Muslims: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित 'एक विश्व: एक मानवता धर्मगुरुओं के सम्मेलन' को संबोधित करते हुए धर्म और मानवता को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पूजा-पद्धतियां और धार्मिक रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन अंतिम सत्य और मानवता एक है. उन्होंने मुस्लिम और ईसाई समुदायों के साथ संवाद और सेवा को जरूरी बताया.
Ground Report: नेपाल के Dungi bazar का देखे हाल, मलबे में तब्दील हुए मकान-होटल!
Ground Report: नेपाल में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. जो बाजार कभी देशी-विदेशी पर्यटकों की भारी मौजूदगी और व्यापारिक गतिविधियों से गुलजार रहा करता था, वह आज एक बड़े कब्रिस्तान जैसा नजर आ रहा है. नेपाल का प्रसिद्ध झूंगी बाजार मलबे के नीचे पूरी तरह समा चुका है. इस इलाके में कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और पलक झपकते ही पूरा हंसता-खेलता शहर दलदल और मलबे के ढेर में बदल गया. ग्राउंड जीरो पर हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि वहां खड़ा होना भी मौत को दावत देने जैसा साबित हो रहा है.
आलीशान होटल और इमारतें हुईं जमींदोज
झूंगी बाजार अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, बड़े-बड़े होटलों, शानदार रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थलों के लिए पहचाना जाता था. दूर-दूर से सैलानी यहां आकर ठहरते थे. लेकिन इस भयानक तबाही के बाद अब वहां सिर्फ कंक्रीट का मलबा और कीचड़ दिखाई दे रहा है. चार से पांच मंजिला आलीशान होटल और इमारतें इस तरह ढही हैं कि उनकी तीन-तीन मंजिलें पूरी तरह जमीन के नीचे धंस चुकी हैं. कई बड़े रेस्टोरेंट और रिहायशी मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं. स्थानीय मंदिरों का भी नामोनिशान मिट चुका है. यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का कोई रास्ता ही नहीं मिल पाया. देखिये सैयद आमिर की ये ग्राउंड रिपोर्ट....
यह भी पढ़ें: Ground Report: नेपाल में भीषण तबाही से मचा हाहाकार, मौत का आंकड़ा 600 के करीब; हजारों लोग अब भी लापता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








