Responsive Scrollable Menu

Nepal Floods: महाराष्ट्र के 37 पर्यटक सुरक्षित Mumbai पहुंचे, जताया आभार

(फोटो के साथ) मुंबई, 29 अगस्त नेपाल में इस सप्ताह की शुरुआत में आई भीषण बाढ़ में फंसने वाले महाराष्ट्र के पर्यटकों ने शनिवार को मुंबई पहुंचकर राहत की सांस ली। कई लोगों ने कहा कि उन्हें लगा कि भगवान ने उन्हें बचा लिया। उन्होंने सुरक्षित घर लौटने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार भी जताया।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद आई बाढ़ ने कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया। इस घटना में मध्य नेपाल में महत्वपूर्ण ढांचे को नुकसान पहुंचा और जलविद्युत केंद्र बह गए। इस आकस्मिक बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 669 हो गई, जबकि अब भी 2,000 से अधिक लोग लापता हैं।

नेपाल से कुल 37 पर्यटक शनिवार शाम मुंबई लौटे। मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद एक पर्यटक ने कहा, हम खुश हैं कि सुरक्षित वापस आ गए हैं। हमें लगता है कि भगवान ने हमें बचा लिया।

केंद्र और महाराष्ट्र सरकार ने घर लौटने में हमारी मदद की, इसके लिए हम उनके आभारी हैं। कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए एक अन्य पर्यटक ने उस समय को याद किया, जब उन्हें अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही का पता चला। उन्होंने कहा, भगवान की कृपा से हम सुरक्षित लौट आए।

हम 26 अगस्त को सागा (तिब्बत) पहुंच गए थे और उसके बाद हमें पता चला कि अचानक आई बाढ़ ने कितनी तबाही मचाई है। पर्यटक ने बताया कि समूह अपने तय कार्यक्रम से एक दिन देरी से पहुंचा, लेकिन वापसी यात्रा के दौरान उन्हें किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा, मुश्किल हालात में चीन और नेपाल सरकारों के बीच तालमेल भी अच्छा रहा।

एक अन्य महिला पर्यटक ने सुरक्षित वापसी को भगवान का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा, भगवान का पूरा आशीर्वाद हमारे साथ था, इसलिए हम कैलास पर्वत की यात्रा सुरक्षित पूरी कर सके।

Continue reading on the app

महिला एशिया कप में UAE की करारी हार, श्रीलंका ने 47 गेंद में 9 विकेट से जीता मुकाबला

महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका ने यूएई के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. कप्तान चमारी अट्टापट्टू की नाबाद पारी की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने 47 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

The post महिला एशिया कप में UAE की करारी हार, श्रीलंका ने 47 गेंद में 9 विकेट से जीता मुकाबला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी ने 2 साल में बनाए 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना नामुमकिन

Vaibhav Sooryavanshi 7 records: वैभव सूर्यवंशी ने महज 2 साल के भीतर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. अंडर-19 से लेकर आईपीएल, टीम इंडिया और दलीप ट्रॉफी तक वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 7 ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से लेकर 57 साल पुराना दलीप ट्रॉफी रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाले वैभव अब रेड और व्हाइट बॉल, दोनों ही फॉर्मेट में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. Tue, 1 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Garjana | Rubika Liyaquat: रुबिका ने क्यों लगाई सतीश की क्लास! #shorts #debate #news #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T01:08:51+00:00

Akhilesh Yadav | UP Politics: "BJP की सोच दलित विरोधी है" #upnews #akhileshyadav #bjp #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T01:12:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers