Responsive Scrollable Menu

'हम पाकिस्तान को ऊंचाइयों पर ले गए, उनके साथ गलत...', इमरान खान के लिए उनके साथी खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने उठाई आवाज

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इन दिनों वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब दुनियाभर के क्रिकेटर उनके लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं. हाल ही में वर्ल्ड क्रिकेट के कई पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की थी और इमरान खान को सही इलाज मुहैया कराने का अनुरोध किया था, जिसमें भारत के सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर भी शामिल थे. इसके बाद पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर 27 अगस्त से खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान के दोनों बेटों कासिम और सुलेमान का इंटरव्यू ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने चलाया था, जिसके बाद से पाकिस्तान में बवाल मच गया. इसके बाद से कई और क्रिकेटर इमरान खान को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते नजर आए. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और इमरान खान के साथ खेलने वाले जावेद मियांदाद ने भी आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि इमरान खान के साथ गलत हो रहा है, वो इसके हकदार नहीं हैं.

जावेद मियांदाद ने इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार से की भावुक अपील

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान सरकार से इमरान खान के साथ अपने मतभेदों को सुलझाने की भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि हम साथ में पाकिस्तान को इतनी नई ऊंचाइयों पर ले गए. मैं इसे लेकर काफी दुखी हूं और सोचता हूं वो जेल में क्या कर रहे होगे और क्या सोच रहे होंगे. 

इमरान खान के साथ गलत हो रहा है - जावेद मियांदाद

जावेद मियांदाद ने कहा. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके (इमरान खान) साथ जो कुछ भी चल रहा है, वह सुलझ जाए, क्योंकि वह इसके हकदार नहीं हैं. उनके साथ जो किया जा रहा है वह सही नहीं है. यह जरूरी है. उनका भी एक परिवार है. मैं हर समय इसके बारे में सोचता रहता हूं कि वह (जेल में) क्या कर रहे होंगे, वह क्या सोच रहे होंगे. हम दोनों बहुत करीब थे. हम साथ रहा करते थे और एक-दूसरे के बारे में बहुत सोचते थे. हम पाकिस्तान को इतनी नई ऊंचाइयों पर ले गए. मैं इसके बारे में बहुत दुखी महसूस किए बिना नहीं रह सकता. जो गलत है, वह गलत है.

साल 2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान साल 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद जेल में बंद किया गया है. हाल ही में इस्लामाबाद के एक सरकारी अस्पताल में उनके स्वास्थ्य की जांच हुई थी, जिसके बाद उन्हें फिर से जेल में वापस भेज दिया गया है.

73 वर्षीय इमरान खान करीब 3 साल से जेल में बंद हैं और लगातार उनके खराब स्वास्थ्य की खबरें सामने आती रही हैं. कई बार उनके परिवार की ओर से यह कहा गया है कि इमरान खान से किसी को मिलने भी नहीं दिया जाता और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. अब स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में इमरान खान के दोनों बेटों, सुलेमान और कासिम, ने बताया कि उन्हें अपने पिता की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है और उनकी जान को खतरा है, जिसके बाद से दुनियाभर के क्रिकेटर इमरान खान को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी इमरान खान को लेकर अपील की थी.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 126 गेंदें... लगातार 21 मेडन ओवर... 0 रन, टेस्ट क्रिकेट का वो 'अजेय' रिकॉर्ड, जब एक भारतीय ने अंग्रेजों को रुलाया!

Continue reading on the app

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम भी नहीं पहुंचा पाती थी सपा: CM योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को करीब 50-50 किलो राहत सामग्री के पैकेट उपलब्ध करा रही है, जबकि सपा सरकार में 500 ग्राम राहत सामग्री भी नहीं पहुंच पाती थी. गरीबों के हक की राहत सपा से जुड़े लोग हड़प लेते थे. आज हर आपदा में आवास समेत तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाती है. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गरीब, नौजवान, माता-बहनों और अन्नदाता किसानों के हक में संवेदनशीलता व ईमानदारी से काम कर रही है. 

बाढ़ से 1.71 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए 

अतिवृष्टि के कारण पिछले कुछ दिनों में करीब 26 जनपद बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. सरकार लगातार व तेजी से राहत व बचाव कार्य में जुटी है. बाढ़ से 1.71 लाख से अधिक लोग और 251 गांव प्रभावित हुए हैं. एक हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित शरणालयों में पहुंचाया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया में तीन विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई निरीक्षण करने के उपरांत 1500 बाढ़ पीड़ित परिवारो को राहत सामग्री और चिकित्सकीय किट वितरित कार्यक्रम में शामिल हुए.

लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया

उन्होंने आयोजन स्थल पर मौजूद बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की, उनका दुख साझा किया और सबको आश्वस्त किया कि किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है. उन्‍होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था, सपा उसी की पिछलग्गू बन गई. जिन लोगों ने जयप्रकाश नारायण के सपनों को तार-तार किया, सपा उन्हीं के साथ खड़ी है. इन्होंने जयप्रकाश जी के नाम को किस तरह लूट-खसोट का माध्यम बनाया था, लखनऊ में बना जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएआईसी) उसका उदाहरण है. इस केंद्र की लागत मात्र 200 करोड़ थी. लेकिन, लुटेरी सपा सरकार ने उस पर 864 करोड़ रुपये खर्च किए, और तब भी यह अधूरा रहा. उनकी मंशा जनता-जनार्दन के पैसे से बने इस केंद्र को लूट-खसोट व अय्याशी का अड्डा बनाना थी. ऐसी कोशिश भी की गई.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बारिश से कब तक बचेगा पाकिस्तान? लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन ही तय हुई हार!

लीड्स टेस्ट में जो हाल पाकिस्तान का हुआ था, कुछ वैसा ही लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भी हो सकता था लेकिन लंदन की बारिश ने ऐसा नहीं होने दिया. मगर पाकिस्तान पर खतरा अभी टला नहीं है. Sun, 30 Aug 2026 01:01:31 +0530

  Videos
See all

Mohan Bhagwat Speech LIVE: New York से संघ प्रमुख का दुनिया को बड़ा संदेश! | Universal oneness #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T19:37:15+00:00

बीच बाजार चाकू और गोली मारकर युवक की हत्या | #shorts #viralnews #viraLVIDEO #shortvideo #viral #fyp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T19:35:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers