50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम भी नहीं पहुंचा पाती थी सपा: CM योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को करीब 50-50 किलो राहत सामग्री के पैकेट उपलब्ध करा रही है, जबकि सपा सरकार में 500 ग्राम राहत सामग्री भी नहीं पहुंच पाती थी. गरीबों के हक की राहत सपा से जुड़े लोग हड़प लेते थे. आज हर आपदा में आवास समेत तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गरीब, नौजवान, माता-बहनों और अन्नदाता किसानों के हक में संवेदनशीलता व ईमानदारी से काम कर रही है.
बाढ़ से 1.71 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए
अतिवृष्टि के कारण पिछले कुछ दिनों में करीब 26 जनपद बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. सरकार लगातार व तेजी से राहत व बचाव कार्य में जुटी है. बाढ़ से 1.71 लाख से अधिक लोग और 251 गांव प्रभावित हुए हैं. एक हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित शरणालयों में पहुंचाया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया में तीन विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई निरीक्षण करने के उपरांत 1500 बाढ़ पीड़ित परिवारो को राहत सामग्री और चिकित्सकीय किट वितरित कार्यक्रम में शामिल हुए.
लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया
उन्होंने आयोजन स्थल पर मौजूद बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की, उनका दुख साझा किया और सबको आश्वस्त किया कि किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था, सपा उसी की पिछलग्गू बन गई. जिन लोगों ने जयप्रकाश नारायण के सपनों को तार-तार किया, सपा उन्हीं के साथ खड़ी है. इन्होंने जयप्रकाश जी के नाम को किस तरह लूट-खसोट का माध्यम बनाया था, लखनऊ में बना जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएआईसी) उसका उदाहरण है. इस केंद्र की लागत मात्र 200 करोड़ थी. लेकिन, लुटेरी सपा सरकार ने उस पर 864 करोड़ रुपये खर्च किए, और तब भी यह अधूरा रहा. उनकी मंशा जनता-जनार्दन के पैसे से बने इस केंद्र को लूट-खसोट व अय्याशी का अड्डा बनाना थी. ऐसी कोशिश भी की गई.
अर्जेंटीना ने जीता महिला हॉकी विश्व कप 2026 का खिताब, 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को 3-1 से रौंदा
महिला हॉकी विश्व कप का खिताब अर्जेंटीना ने जीत लिया है। एम्सटेलवीन में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने सह-मेजबान और 9 बार की विश्व चैंपियन नीदरलैंड को करारी शिकस्त दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan








