किश्तवाड़ में लड़की से दुष्कर्म, मौत की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई
किश्तवाड़ में लड़की से दुष्कर्म, मौत की जांच अपराध शाखा को सौंपी गईUzbekistan पहुंचे PM Modi, Delhi में CNG के दाम बढ़े; पढ़ें दिनभर के मुख्य समाचार
‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं: वि33 मोदी उज्बेकिस्तान लीड आगमन प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे ताशकंद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान पहुंचे। अपने दौरे के दौरान वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
दि26 राहुल खरगे दूसरी लीड शुद्धिकरण ‘शुद्धिकरण’ मामले में एससी-एसटी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें प्रधानमंत्री: राहुल नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के ‘शुद्धिकरण’ को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देना चाहिए।
वि24 नेपाल बाढ़ लीड मृतक नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 669 हुई काठमांडू: मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है, जबकि आपदा के बाद लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दि45 भाजपा कांग्रेस दलित कांग्रेस हल्द्वानी रैली स्थल पर ‘शुद्धिकरण’ को लेकर झूठ बोल रही है: भाजपा नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। राहुल गांधी द्वारा इस महीने की शुरुआत में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष की रैली स्थल पर किए गए “शुद्धिकरण” कार्यक्रम को लेकर भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधने के बाद पार्टी ने यह प्रतिक्रिया दी। भाजपा ने कहा कि मोदी सरकार ने दलितों को सर्वोच्च सम्मान दिया है।
अर्थ5 सीएनजी कीमत वैश्विक एलएनजी लागत में उछाल से दिल्ली में सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े नयी दिल्ली: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शनिवार को दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की। कंपनी ने इसके पीछे नए सिरे से उपजे पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य से गैस कार्गो की आवाजाही में आए व्यवधानों के चलते एलएनजी कीमतों में आई भारी तेजी का हवाला दिया।
प्रादे120 उप्र नेपाल बाढ़ राजनाथ नेपाल में बाढ़ संकट से भारत चिंतित: राजनाथ लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि नेपाल में बाढ़ संकट से भारत चिंतित है और बाढ़ प्रभावित पड़ोसी देश में नयी दिल्ली की तरफ से राहत सामग्री भेजी जा रही है।
दि39 भाजपा सांसद लीड सज्जन भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के तीन सांसदों के सज्जन कुमार के घर जाने पर नाराजगी जताई नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दिल्ली के पार्टी सांसदों-कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को तलब किया और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर जाकर शोक जताने पर नाराजगी जताई।
दि27 नेपाल बाढ़ लीड खरगे नेपाल बाढ़ : खरगे का मोदी और शाह को पत्र, भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी का आग्रह नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरी चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पड़ोसी देश को तत्काल मानवीय एवं आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और जल्द वापसी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
प्रादे112 उप्र आदित्यनाथ लीड सपा सपा का मतलब लूट-खसोट, डकैतों का गिरोह: योगी आदित्यनाथ देवरिया (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया, ‘‘सपा का मतलब है लूट-खसोट, सपा का मतलब है डकैतों का एक गिरोह।’’
प्रादे50 केरलम कांग्रेस नेता तीसरी लीड गिरफ्तारी केरलम के मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पार्टी से निकाला गया तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अर्थ1 सीतारमण अमेरिका गोलमेज भारत में विनिर्माण कीजिए, दुनिया के लिए बनाइए: सीतारमण वाशिंगटन: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक निवेशकों को भारत में विनिर्माण आधार तथा प्रौद्योगिकी तथा नवाचार केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। वित्त मंत्री ने उनसे भारत की प्रतिभा और अवसरों का लाभ उठाकर दुनिया के लिए विनिर्माण करने का आग्रह किया।
खेल14 खेल एथलेटिक्स एशियाड लीड चोपड़ा नीरज चोपड़ा चोटिल होने के कारण एशियाई खेलों से बाहर नयी दिल्ली: भारत के एशियाई खेलों में एथलेटिक्स के अभियान को करारा झटका लगा है क्योंकि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार को घोषणा की कि अभ्यास के दौरान उनके टखने के ‘लिगामेंट’ में चोट लगने के कारण वह 2026 के बाकी सत्र में नहीं खेल पाएंगे।
खेल6 खेल स्क्वाश भारत वेलावन सेंथिलकुमार ने बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश जीता बुडापेस्ट: भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में बालाज़ फ़रकास को हराकर हंगरी की राजधानी में खेले गए बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश के रूप में अपना पहला पीएसए कॉपर-लेवल का खिताब जीता।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
prabhasakshi







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
