स्वाइन फ्लू पर झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पूरे राज्य को किया अलर्ट
रांची, 29 अगस्त (आईएएनएस)। राज्य में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) को लेकर झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को राज्यभर में स्वाइन फ्लू की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षक/प्राचार्य एवं जिला सर्विलेंस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने संभावित मामलों की समय पर पहचान, जांच, उपचार, निगरानी एवं आवश्यकता पड़ने पर त्वरित रेफरल की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर एवं प्रतिबद्ध है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा, “स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। राज्य में किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान से लेकर जांच, उपचार और आवश्यकता पड़ने पर रेफरल तक हर स्तर पर व्यवस्था को मजबूत किया गया है। हमारा संकल्प है कि स्वाइन फ्लू से किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जाने दी जाएगी।”
उन्होंने अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों एवं राज्य के विभिन्न जिलों के सिविल सर्जनों से संवाद कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) एवं गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के मामलों की निगरानी और रिपोर्टिंग को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि संभावित एवं गंभीर मामलों की पहचान शुरुआती स्तर पर हो, ताकि मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
जिला सर्विलेंस पदाधिकारियों को संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स, रांची सहित सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों एवं सदर अस्पतालों में अतिरिक्त 10 बेड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता, आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त स्टॉक, जांच की सुविधा, आईसीयू/एचडीयू की तैयारी, प्रशिक्षित चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने सभी अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि संभावित मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए।
राज्य के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। बुखार, खांसी, गले में दर्द, सर्दी-जुकाम अथवा सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों का आवश्यकतानुसार क्लिनिकल असेसमेंट किया जाएगा। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार इन्फ्लूएंजा/एच1एन1 की जांच कराई जाएगी तथा गंभीर मरीजों को तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एच1एन1 एक श्वसन तंत्र का वायरल संक्रमण है और समय पर पहचान एवं उचित चिकित्सकीय उपचार मिलने पर अधिकांश मरीज स्वस्थ हो जाते हैं। इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सतर्क रहते हुए लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि बुखार, खांसी, गले में दर्द, सर्दी-जुकाम या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने से बचें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लें।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी मशीनरी को सक्रिय रखा गया है।
उन्होंने कहा, “झारखंड सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य विभाग की सभी इकाइयां अलर्ट मोड में हैं और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील है कि सतर्क रहें, सावधानी बरतें और लक्षण होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लें।”
स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है—सतर्कता, निगरानी और त्वरित उपचार हमारी प्राथमिकता है।
--आईएएनएस
एएसएच/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो', काजल राघवानी पर बुरी तरह बिफरे निरहुआ, जानिए किस बात पर हुआ बवाल
Nirahua-Kajal Raghwani Big Fight: इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी रियलिटी शो भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) छाया हुआ है. शो में पवन सिंह, काजल राघवानी, निरहुआ, आम्रपाली दुबे से लेकर तेज प्रताप यादव समेत कई भोजपुरी सेलेब्स नजर आ रहे हैं. शो में हर रोज-रोज नए बवाल देखने को मिल रहे हैं. पिछले दिनों निरहुआ और तेज प्रताप यादव के बीच बवाल देखने को मिला. अब भोजुपरी के नए एपिसोड में काजल राघवानी और निरहुआ के बीच बड़ा विवाद हो गया. हाल ही में काजल ने निरहुआ और आम्रपाली पर आरोप लगया था कि उन्होंने उन्हें फिल्म के एक गाने से हटाया था. हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस दावे को झूठा करार दिया था. अब ताजे मामले में निरहुआ और काजल एक फिर आपस में भिड़ गए. इस दौरान निरहुआ ने काजल से कहा कि आप मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो. आइए पूरा मामला जानते हैं.
काजल और निरहुआ के बीच हुआ बवाल
भोजपुरी बवाल शो के दौरान डाइनिंग टेबल पर बातचीत में काजल राघवानी निरहुआ से कहती हैं कि वह वहीं चीजें बर्दाश्त करती हैं, जो बर्दाश्त करने लायक हो. प्रोमो की शुरुआत में काजल कहती हैं, 'मैं आज भी नहीं पचा पाऊंगी.' इस पर निरहुआ भड़के हुए कहते हैं , आप नहीं पचा पाओगी क्योंकि आप इनह्युमन हो चुकी हो. इसके आगे आपक ये बर्दाश्त ही नहीं हो रहा और ये समझ...इसी पर काजल उन्हें रोक देती हैं और कहती हैं, 'मैं दरअसल वही चीजें दिनेश जी बर्दाश्त करती हूं, जो बर्दाश्त करने लायक हैं.' इसके बाद निरहुआ काजल पर पूरी तरह बिफर पड़ते है और कहते हैं, 'ये नहीं लायक है?' काजल बोलीं, 'बिल्कुल भी नहीं. मैं मान ही नहीं सकती. आप रोएंगे मैं नहीं मान सकती.'
'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो'
इसी प्रोमो में निरहुआ लड़ाई वाला मुद्दा याद दिलाते हैं और कहते हैं, 'अगर मैं किसी को पिता की तरह सम्मान करता हूं और उस व्यक्ति को मुझ पर डाउट हो जाए, और मैं उसको सफाई दे रहा हूं कि सर ऐसा मत सोचिए. मैं आपके बारे में ऐसा सोच ही नहीं सकता और ये बोलते हुए मैं रो रहा हूं, और आप उसका मजाक उड़ा रही हैं. तो मैं ये बोल रहा हूं कि आप मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो.'
जानिए किस बात पर हुआ बवाल
दरअसल, काजल और निरहुआ के बीच इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब काजल ने निरहुआ से कहा कि उन्होंने कहा था कि मैं तुम्हें तुम्हारी औकात याद दिला दूंगा. काजल बोलीं, 'आप मुझे मेरी औकात दिखाएंगे निरहुआ जी. आपने शो में ऐसा कहा है. अरे मैं जब इंडस्ट्री में आई थी तो आपके साथ काम करने के लिए मर रही थी. इस पर निरहुआ भड़क गए और काजल से कहा कि उन्होंने ऐसा कब और कहां कहा, दिखाएं. वह नौटंकी क्यों कर रही हैं?
All caught up on the bawaal?#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/LPIOF2aKr3
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 28, 2026
ये भी पढ़ें: श्रेया कालरा को Kiss करने पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर पर लगा था जबरन किस करने का आरोप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








