Responsive Scrollable Menu

'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो', काजल राघवानी पर बुरी तरह बिफरे निरहुआ, जानिए किस बात पर हुआ बवाल

Nirahua-Kajal Raghwani Big Fight: इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी रियलिटी शो भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) छाया हुआ है. शो में पवन सिंह, काजल राघवानी, निरहुआ, आम्रपाली दुबे से लेकर तेज प्रताप यादव समेत कई भोजपुरी सेलेब्स नजर आ रहे हैं. शो में हर रोज-रोज नए बवाल देखने को मिल रहे हैं. पिछले दिनों निरहुआ और तेज प्रताप यादव के बीच बवाल देखने को मिला. अब भोजुपरी के नए एपिसोड में काजल राघवानी और निरहुआ के बीच बड़ा विवाद हो गया. हाल ही में काजल ने निरहुआ और आम्रपाली पर आरोप लगया था कि उन्होंने उन्हें फिल्म के एक गाने से हटाया था. हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस दावे को झूठा करार दिया था. अब ताजे मामले में निरहुआ और काजल एक फिर आपस में भिड़ गए. इस दौरान निरहुआ ने काजल से कहा कि आप मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो. आइए पूरा मामला जानते हैं. 

काजल और निरहुआ के बीच हुआ बवाल

भोजपुरी बवाल शो के दौरान डाइनिंग टेबल पर बातचीत में काजल राघवानी निरहुआ से कहती हैं कि वह वहीं चीजें बर्दाश्त करती हैं, जो बर्दाश्त करने लायक हो. प्रोमो की शुरुआत में काजल कहती हैं, 'मैं आज भी नहीं पचा पाऊंगी.' इस पर निरहुआ भड़के हुए कहते हैं , आप नहीं पचा पाओगी क्योंकि आप इनह्युमन हो चुकी हो. इसके आगे आपक ये बर्दाश्त ही नहीं हो रहा और ये समझ...इसी पर काजल उन्हें रोक देती हैं और कहती हैं, 'मैं दरअसल वही चीजें दिनेश जी बर्दाश्त करती हूं, जो बर्दाश्त करने लायक हैं.' इसके बाद निरहुआ काजल पर पूरी तरह बिफर पड़ते है और कहते हैं, 'ये नहीं लायक है?'  काजल बोलीं, 'बिल्कुल भी नहीं. मैं मान ही नहीं सकती. आप रोएंगे मैं नहीं मान सकती.'

'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो'

इसी प्रोमो में निरहुआ लड़ाई वाला मुद्दा याद दिलाते हैं और कहते हैं, 'अगर मैं किसी को पिता की तरह सम्मान करता हूं और उस व्यक्ति को मुझ पर डाउट हो जाए, और मैं उसको सफाई दे रहा हूं कि सर ऐसा मत सोचिए. मैं आपके बारे में ऐसा सोच ही नहीं सकता और ये बोलते हुए मैं रो रहा हूं, और आप उसका मजाक उड़ा रही हैं. तो मैं ये बोल रहा हूं कि आप मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो.'

जानिए किस बात पर हुआ बवाल

दरअसल, काजल और निरहुआ के बीच इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब काजल ने निरहुआ से कहा कि उन्होंने कहा था कि मैं तुम्हें तुम्हारी औकात याद दिला दूंगा. काजल बोलीं, 'आप मुझे मेरी औकात दिखाएंगे निरहुआ जी. आपने शो में ऐसा कहा है. अरे मैं जब इंडस्ट्री में आई थी तो आपके साथ काम करने के लिए मर रही थी. इस पर निरहुआ भड़क गए और काजल से कहा कि उन्होंने ऐसा कब और कहां कहा, दिखाएं. वह नौटंकी क्यों कर रही हैं?

ये भी पढ़ें: श्रेया कालरा को Kiss करने पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर पर लगा था जबरन किस करने का आरोप

निरहुआ ने नहीं छीना था गाना

वहीं, काजल राघवानी ने एक एपिसोड में दावा किया था कि निरहुआ ने भोजपुरी फिल्म ‘आशिक आवारा’ के एक गाने से उन्हें हटाया था. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जगह उस गाने में आम्रपाली को लिया गया था. उस दौरान इन आरोपों को निरहुआ ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था. जिसके बाद आशिक आवारा के प्रोड्यूसर ने इसकी सच्चाई बताई. प्रोड्यूसर प्रेम जी ने शो में आकर काजल के आरोपों को नकारते हुए कहा, 'काजल आपको ऐसा किसने कहा. यह तो सरासर गलत है. अगर मैंने ऐसा कहा था तो यह आप साबित कीजिए.’ शो में प्रोड्यूसर प्रेम जी की एंट्री के बाद साफ हुआ कि काजल राघवानी का वह दावा झूठा था, जिसके बाद ये विवाद थोड़ा थम गया. 

Continue reading on the app

PM Modi Uzbekistan Visit: उज्बेकिस्तान पहुंचे प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी, उज्बेक राष्ट्रपति स्वाग्त करने एयरपोर्ट पहुंचे

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं. ताशकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक भी देखने को मिली. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह बैठक अहम मानी जा रही है.

किन मुद्दों पर होगी दोनों नेताओं के बीच चर्चा?

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव व्यापार एवं निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे. दोनों नेता इन क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति पर चर्चा करने के साथ-साथ आगे की दिशा और प्राथमिकताएं भी तय करेंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और व्यापक एवं मजबूत बनाना है. दोनों पक्ष विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने और भविष्य के लिए साझा एजेंडा तय करने पर विचार करेंगे.

 

Continue reading on the app

  Sports

डिफेंस में और सुधार करने की जरूरत है.., हॉकी विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद बोले भारतीय कप्तान

ह़ॉकी विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि रक्षा पंक्ति में और सुधार की जरूरत है। भारत का 2026 विश्व कप में बेहद खराब प्रदर्शन रहा और टीम 8वें पायदान पर रही। Sat, 29 Aug 2026 21:51:40 +0530

  Videos
See all

Bareilly Stampede:बरेली में मातम में क्यों बदला रक्षाबंधन का त्योहार?| Akhilesh Yadav | Umesh Gautam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T16:43:38+00:00

Tarapith पहुंचे Suvendu Adhikari, विधि विधान से की पूजा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T16:45:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers