Responsive Scrollable Menu

झांसी में नवविवाहिता पर पति के गंभीर आरोप, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने का दावा; वीडियो वायरल

झांसी में नवविवाहिता पर पति के गंभीर आरोप, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने का दावा; वीडियो वायरल

Continue reading on the app

टेस्ट मैच जल्दी खत्म होने की 4 वजह:पूर्व इंग्लिश कप्तान बोले- 3 दिन में खत्म होने वाले मैच 7% से बढ़कर 20% हुए

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने टेस्ट मैचों के जल्दी खत्म होने की 4 वजह बताई है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में करीब 7% टेस्ट तीन दिन या उससे कम में खत्म होते थे। अब यह आंकड़ा 20% तक पहुंच गया है। पिछले 10 साल में 9 टेस्ट दो दिन में खत्म हुए हैं, जबकि 1946 से 2000 के बीच ऐसा एक बार भी नहीं हुआ। 2020 के दशक में सिर्फ 41% टेस्ट पांचवें दिन तक पहुंचे स्काई स्पोर्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 के दशक में सिर्फ 41.43% टेस्ट पांचवें दिन तक चले। 1970 के दशक में यह आंकड़ा 77.65% था। वहीं 2010 के दशक में 54.76% टेस्ट पांचवें दिन तक पहुंचे थे। इसके उलट, मौजूदा दशक में 23% टेस्ट दो या तीन दिन में खत्म हुए। 1970 के दशक में ऐसा सिर्फ 2.79% मुकाबलों में हुआ था। जल्दी टेस्ट खत्म होने के 4 कारण 1. टी-20 के कारण बल्लेबाजी में बढ़ा जोखिम एथर्टन ने टेस्ट मैच जल्दी खत्म होने की पहली वजह टी-20 क्रिकेट को बताया। उनके मुताबिक, टी-20 के असर से बल्लेबाज अब ज्यादा जोखिम लेते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा जोखिम लेने से आउट होने की संभावना भी बढ़ती है। इससे टेस्ट मैच तेजी से खत्म होने लगे हैं। 2. हर टीम में कम से कम 2 बेस्ट बॅालर एथर्टन ने मौजूदा दौर में अच्छे तेज गेंदबाजों की संख्या को भी एक कारण बताया। उनके मुताबिक, इस समय हर टीम में कम से कम दो अच्छे पेसर हैं। 3. DRS से LBW के फैसलों पर असर एथर्टन ने DRS को भी टेस्ट मैचों की रफ्तार बढ़ने की वजह माना। उनके मुताबिक, तकनीक के कारण अंपायरों को LBW के फैसले लेने में ज्यादा भरोसा मिलता है। 4. WTC के बाद पिचें गेंदबाजों के लिए मददगार हुईं एथर्टन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद पिचों में आए बदलाव को भी अहम माना। उनके मुताबिक, WTC में घरेलू परिस्थितियों का फायदा लेने के लिए टीमें अपनी गेंदबाजी के अनुकूल पिच तैयार कर रही हैं। उन्होंने भारत में टर्निंग और इंग्लैंड में सीम करने वाली पिचों का उदाहरण दिया। ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट 2 दिन में खत्म एथर्टन की यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैकाय में खेले गए टेस्ट के दो दिन में खत्म होने के बाद आई। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स टेस्ट भी तीन दिन के भीतर खत्म हुआ था। लॉर्ड्स टेस्ट में भी दो दिन में 261 रन की बढ़त इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी मैच तेजी से आगे बढ़ा। दो दिन के खेल के बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 261 रन की बढ़त बना ली थी। पाकिस्तान पहली पारी में सिर्फ 110 रन पर ऑलआउट हो गया। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 81/3 रन बना लिए। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल रोकना पड़ा। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर पाकिस्तान के हेड-कोच बोले: टीम को इसकी जानकारी नहीं थी, हम उस समय लंच कर रहे थे इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू विवाद पर पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने कहा है कि टीम को इसकी जानकारी नहीं थी। वे लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: सिर्फ 47 गेंदों में काम पूरा, गेंदबाजों कें बाद कप्तान का कहर, श्रीलंका की आसान जीत

पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतरी श्रीलंका की शुरुआत एकदम विस्फोटक रही और उसने बाकी टीमों को भी चेतावनी दे दी कि उससे पार पाना आसान नहीं होने वाला. Sun, 30 Aug 2026 00:23:48 +0530

  Videos
See all

लहचूरा डैम के 9 गेट खोले, बढ़ा जलस्तर | #shorts #viralnews #viraLVIDEO #shortvideo #viral #fyp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T20:30:24+00:00

Bareilly Murder: BJP मंडल अध्यक्ष Sachin Kashyap की चाकुओं से हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T20:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers