Responsive Scrollable Menu

टेस्ट मैच जल्दी खत्म होने की 4 वजह:पूर्व इंग्लिश कप्तान बोले- 3 दिन में खत्म होने वाले मैच 7% से बढ़कर 20% हुए

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने टेस्ट मैचों के जल्दी खत्म होने की 4 वजह बताई है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में करीब 7% टेस्ट तीन दिन या उससे कम में खत्म होते थे। अब यह आंकड़ा 20% तक पहुंच गया है। पिछले 10 साल में 9 टेस्ट दो दिन में खत्म हुए हैं, जबकि 1946 से 2000 के बीच ऐसा एक बार भी नहीं हुआ। 2020 के दशक में सिर्फ 41% टेस्ट पांचवें दिन तक पहुंचे स्काई स्पोर्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 के दशक में सिर्फ 41.43% टेस्ट पांचवें दिन तक चले। 1970 के दशक में यह आंकड़ा 77.65% था। वहीं 2010 के दशक में 54.76% टेस्ट पांचवें दिन तक पहुंचे थे। इसके उलट, मौजूदा दशक में 23% टेस्ट दो या तीन दिन में खत्म हुए। 1970 के दशक में ऐसा सिर्फ 2.79% मुकाबलों में हुआ था। जल्दी टेस्ट खत्म होने के 4 कारण 1. टी-20 के कारण बल्लेबाजी में बढ़ा जोखिम एथर्टन ने टेस्ट मैच जल्दी खत्म होने की पहली वजह टी-20 क्रिकेट को बताया। उनके मुताबिक, टी-20 के असर से बल्लेबाज अब ज्यादा जोखिम लेते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा जोखिम लेने से आउट होने की संभावना भी बढ़ती है। इससे टेस्ट मैच तेजी से खत्म होने लगे हैं। 2. हर टीम में कम से कम 2 बेस्ट बॅालर एथर्टन ने मौजूदा दौर में अच्छे तेज गेंदबाजों की संख्या को भी एक कारण बताया। उनके मुताबिक, इस समय हर टीम में कम से कम दो अच्छे पेसर हैं। 3. DRS से LBW के फैसलों पर असर एथर्टन ने DRS को भी टेस्ट मैचों की रफ्तार बढ़ने की वजह माना। उनके मुताबिक, तकनीक के कारण अंपायरों को LBW के फैसले लेने में ज्यादा भरोसा मिलता है। 4. WTC के बाद पिचें गेंदबाजों के लिए मददगार हुईं एथर्टन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद पिचों में आए बदलाव को भी अहम माना। उनके मुताबिक, WTC में घरेलू परिस्थितियों का फायदा लेने के लिए टीमें अपनी गेंदबाजी के अनुकूल पिच तैयार कर रही हैं। उन्होंने भारत में टर्निंग और इंग्लैंड में सीम करने वाली पिचों का उदाहरण दिया। ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट 2 दिन में खत्म एथर्टन की यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैकाय में खेले गए टेस्ट के दो दिन में खत्म होने के बाद आई। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स टेस्ट भी तीन दिन के भीतर खत्म हुआ था। लॉर्ड्स टेस्ट में भी दो दिन में 261 रन की बढ़त इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी मैच तेजी से आगे बढ़ा। दो दिन के खेल के बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 261 रन की बढ़त बना ली थी। पाकिस्तान पहली पारी में सिर्फ 110 रन पर ऑलआउट हो गया। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 81/3 रन बना लिए। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल रोकना पड़ा। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर पाकिस्तान के हेड-कोच बोले: टीम को इसकी जानकारी नहीं थी, हम उस समय लंच कर रहे थे इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू विवाद पर पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने कहा है कि टीम को इसकी जानकारी नहीं थी। वे लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Nepal Flood LIVE Updates: नदियों में लाशों का ढेर..लोगों के उड़े होश! | Tibet | Glacier Burst | Balen

Nepal Flood LIVE Updates: नदियों में लाशों का ढेर..लोगों के उड़े होश! | Tibet | Glacier Burst | Balen नेपाल और तिब्बत सीमा पर हिमालयी ग्लेशियर टूटने (Glacial Collapse) से आई भीषण फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) के कारण अब तक करीब 390 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,400 से अधिक लोग लापता हैं। यह विनाशकारी आपदा 26 अगस्त 2026 की सुबह आई, जिसने भोटेकोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में भारी तबाही मचाई है। मलबे और पानी के तेज बहाव में कई गांव पूरी तरह बह गए हैं और नदियों के किनारे से लगातार शव बरामद किए जा रहे हैं। #NepalFlood #NepalNews #RasuwaFlood #Bhotekoshi #GlacierBurst #BreakingNews #FlashFlood #NepalDisaster #NepalChinaBorder #IndiaNepal #NepalUpdates #ClimateChange #Floods2026 #Timure #Syaphrubesi #NaturalDisaster #DisasterAlert #WeatherUpdate #FloodAlert #HimalayanFlood #nepalflood #floodnews #nepalnews #flashflood #floodupdate #nepaldisaster #nepalrescue #floodrescue #nepalfloodnews #nepalupdate #floodalert #pmmodi ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: सिर्फ 47 गेंदों में काम पूरा, गेंदबाजों कें बाद कप्तान का कहर, श्रीलंका की आसान जीत

पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतरी श्रीलंका की शुरुआत एकदम विस्फोटक रही और उसने बाकी टीमों को भी चेतावनी दे दी कि उससे पार पाना आसान नहीं होने वाला. Sun, 30 Aug 2026 00:23:48 +0530

  Videos
See all

क्लासरूम में छात्र की बेरहमी से पिटाई |#shorts #viralnews #viraLVIDEO #shortvideo #viral #fyp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T21:10:39+00:00

Mohan Bhawat Speech: "Unity और Diversity भारत के DNA में है" | Madison Square | Universal Oneness #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T21:08:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers