Responsive Scrollable Menu

6-साल की बच्ची से रेप-हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर:नोएडा में बोरी में भरकर लाश फेंकी, 24 घंटे में पुलिस ने मार गिराया

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। शनिवार शाम 5 बजे पुलिस आरोपी को बच्ची का शव बरामद कराने के लिए ले गई थी। शव लेकर लौटते समय आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। इसी दौरान पुलिस ने गोली चलाई, तो वह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, 28 अगस्त (शुक्रवार) को बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। 5 टीमें बनाईं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की। इस दौरान बच्ची के घरवालों ने बलराज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह बच्ची के चाचा के यहां किराए पर रहता था। सीसीटीवी में वह बोरी में बच्ची को ले जाता दिख रहा था। शनिवार दोपहर पुलिस ने बलराज को गिरफ्तार कर लिया था। घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… खेत में बोरी से मिली बच्ची की लाश हल्दौनी गांव में रहने वाला एक युवक हलवाई का काम करता है। उसके एक बेटा और 2 बेटियां थीं। उसकी सबसे छोटी बेटी घर के पास ही सरकारी स्कूल में पहली क्लास में पढ़ती थी। बच्ची के चाचा के घर में बलराज किराए पर रहता था। वह बच्ची के परिवारवालों को अच्छी तरह से जानता था। पुलिस ने बलराज से पूछताछ की। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। लेकिन, बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बलराज की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में बोरी के अंदर बरामद कर लिया। घरवालों का आरोप है कि जान-पहचान होने बलराज बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ गंदा काम किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। बलराज नशा करने का आदी है। वहीं, बच्ची की हत्या का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग हल्दौनी पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी कराते हुए बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत की वजह और घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। 2 सीसीटीवी सामने आए जांच में सामने आए शुक्रवार दोपहर 3 बजे सीसीटीवी फुटेज में बच्ची पड़ोसी बलराज के साथ जाती दिखाई दे रही। उसके साथ एक मकान के अंदर चली जाती है। पुलिस को एक दूसरा फुटेज भी मिला है। इसमें बलराज बोरी लेकर जाता दिख रहा था। दूसरा सीसीटीवी शाम 5 बजे का है। दोनों सीसीटीवी बच्ची की गली के ही हैं। चाचा बोले- नमाज पढ़ने गए थे, तभी बच्ची लापता हुई बच्ची के चाचा ने बताया- मेरी भतीजी बहुत छोटी थी। हमारे यहां एक व्यक्ति किराए पर रहता था वह मजदूरी करता था। कभी-कभी हमारे कमरों में भी सो जाता था। वही बच्ची को बोरे में डालकर ले गया। हमने सीसीटीवी की फुटेज में उसे बच्ची को बोरे में ले जाते हुए देखा है। जिस समय वह बच्ची को लेकर गया, उस समय घर पर कोई नहीं था। बच्चे नमाज पढ़ने गए थे और मैं भी घर पर नहीं था। घटना के बाद हमने पूरे गांव में बच्ची की तलाश की और ऐलान भी कराया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद सीसीटीवी की फुटेज चेक की गई, जिसमें पूरी घटना सामने आई। रेप समेत सभी एंगल पर हो रही जांच पुलिस अफसर और एफएसएल टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। पुलिस बच्ची की हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। रेप समेत सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया- 28 अगस्त की रात बच्ची गुम हो गई थी। सूचना मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस की 5 टीमें बनाकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य माध्यमों से सघन तलाशी की गई। पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों को साथ लेकर बच्ची की तलाश की। इसी दौरान पास में ही बच्ची का शव बरामद हुआ। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर 2.5 करोड़ की चोरी, 70 तोला सोना, डायमंड और 5 किलो चांदी की ज्वेलरी समेट ले गए मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरों ने करीब 2.5 करोड़ रुपए की सोने-चांदी और डायमंड की ज्वेलरी चुरा ली। चोरी के वक्त दरोगा का परिवार घर पर नहीं था। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ा। अंदर जाकर चार कमरों के ताले तोड़े और अलमारी व बक्सों में रखी ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। चोर नई नवेली दुल्हन के लिए लाया गया लहंगा और गाउन भी उठा ले गए। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:निहंग की गोली मारकर हत्या; होटल में सिखों की नो एंट्री; AAP सरकार-कर्मचारियों में टकराव; लुटेरे पर भारी पड़ा नेता

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर हड़ताली कर्मचारियों से जुड़ी रही। सरकार ने बिना मंजूरी ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को भेजे नोटिस पंजाब सरकार ने 27 अगस्त को हुई सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। इधर, मुलाजिमों ने भी सरकार के सामने झुकने से इनकार कर दिया है। मुलाजिमों ने सीधे CM भगवंत मान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू कर दी है। जिसमें CM को फेसबुक, X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की अपील की गई है। कल मुलाजिमों की लुधियाना में मीटिंग भी रखी गई है। मुलाजिम DA, पुरानी पेंशन और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत 8 मांगों पर अड़े हैं (पढ़ें पूरी खबर) 2. अमृतसर में निहंग की गोली मारकर हत्या अमृतसर के बाबा बकाला में रखड़ पुण्या मेले के दौरान 21 वर्षीय निहंग राजा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजा सिंह का शव सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके में मिला। उसके सीने और हाथ पर कई गोलियों के निशान हैं, जिससे नजदीक से फायरिंग की आशंका है। मृतक के पिता के मुताबिक, राजा 27 अगस्त को मेले में आया था और रात करीब 12:15 बजे गुरुद्वारा साहिब से अस्पताल की ओर जा रहा था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं (पढ़ें पूरी खबर) 3. लुधियाना निहंगों ने शराबियों को खदेड़ा लुधियाना के शिवपुरी इलाके में शराब ठेकों के बाहर सड़क किनारे खुलेआम शराब पी रहे लोगों पर निहंगों ने डंडे बरसाए। निहंग कुलदीप सिंह खालसा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शराबियों को खदेड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। निहंगों का आरोप है कि ठेकों के बाहर शराबियों के जमावड़े से सड़क जाम होती है। इसके अलावा महिलाओं व राहगीरों को परेशानी होती है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ लोग युवतियों पर आपत्तिजनक कमेंट करते हैं। निहंगों ने ठेकेदारों को खुले में शराब पिलाना बंद करने की चेतावनी दी और कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो वे पूरे लुधियाना में मुहिम चलाएंगे (पढ़ें पूरी खबर) 4. ऑस्ट्रिया में पगड़ी को लेकर विवाद, सिख युवकों को होटल में एंट्री नहीं पंजाब के सिख युवक जसप्रीत ने दावा किया कि ऑस्ट्रिया के साल्जबर्ग स्थित कूल मामा होटल में पगड़ी पहनने के कारण उन्हें एंट्री नहीं दी गई। जसप्रीत के मुताबिक, उन्होंने 27 अगस्त को होटल की ऑनलाइन बुकिंग की थी। होटल पहुंचने पर स्टाफ ने पगड़ी को ड्रेस कोड के खिलाफ बताया। उन्होंने बुकिंग रद्द कर रिफंड मांगा तो पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया गया। जसप्रीत ने घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वहीं होटल मैनेजमेंट का कहना है कि वेबसाइट पर पहले से ड्रेस कोड की जानकारी दी गई है और पगड़ीधारियों के लिए होटल, रेस्टोरेंट और बार की बुकिंग नहीं होती (पढ़ें पूरी खबर) 5. चंडीगढ़ में लुधियाना पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में लुधियाना की खन्ना पुलिस की CIA टीम को चकमा देकर नशा तस्करी का आरोपी दीपक थापा फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे टीम उसे हथकड़ी लगाकर उसके घर लाई थी, जहां उसकी निशानदेही पर हेरोइन बरामद करनी थी। इसी दौरान दीपक ने बाथरूम जाने के लिए हथकड़ी खुलवाई और परिजनों की मदद से पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को दिखाई देना बंद हुआ तो वह मौके से भाग निकला। आरोपी का नाम करीब आधा किलो हेरोइन के मामले में सामने आया था। उसके खिलाफ पहले भी NDPS, आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कई केस दर्ज हैं (पढ़ें पूरी खबर) 6. मोहाली के डिंपल हत्याकांड में 300 पेज की चार्जशीट दाखिल मोहाली के फेज-11 थाना पुलिस ने प्राइवेट कंपनी कर्मचारी डिंपल खत्री की हत्या के मामले में अदालत में करीब 300 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था, जो उसी कंपनी में काम करता था और डिंपल से प्यार करता था। चार्जशीट में करीब 35 गवाह और CCTV फुटेज अहम सबूत के तौर पर शामिल किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वारदात से पहले ऑनलाइन 2 चाकू मंगवाए थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया है। खून से सने कपड़े, चाकू, CCTV फुटेज, चैट स्क्रीनशॉट और बैंक डिटेल भी सबूत बनाए गए हैं। 4 जून को ऑफिस में आरोपी ने डिंपल पर चाकू से कई वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी फिलहाल रोपड़ जेल में बंद है (पढ़ें पूरी खबर) 7. सज्जन सिंह के भोग में शामिल 3 BJP सांसद तलब 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त करना भाजपा के 3 सांसदों को भारी पड़ गया है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों और दंगा पीड़ितों की संवेदनशील भावनाओं के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया और पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत को तलब कर कड़ी फटकार लगाई है और भविष्य में ऐसी अनुशासनहीनता नहीं दोहराने की सख्त हिदायत दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. राहुल गांधी के पंजाब दौरे को अनुमति मिली राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी बहुत जल्द पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टीम दौरे की अनुमति दे चुकी है। राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी की सिक्योरिटी टीम अब दौरे की डेट को लेकर विश्लेषण कर रही है। सिक्योरिटी टीम जैसे ही अपनी प्लानिंग पूरी कर देगी वैसे ही पंजाब दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) 9. लेक्चरर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी पति की गर्लफ्रेंड ने सवा करोड़ की कोठी हथियाई जालंधर के लेक्चरर नेहा हत्याकांड की जांच में अब नया खुलासा हुआ है। उसके आरोपी पति की बॉयफ्रेंड के पति ने दावा किया मेहर एन्क्लेव की करीब सवा करोड़ रुपए की कोठी उसकी पत्नी सतपाल कौर ने धोखे से हड़प ली। विशाल के मुताबिक, उसने अपनी पूरी नौकरी की जमा पूंजी इस कोठी को बनाने में लगा दी थी। इसके अलावा उसकी मां ने गहने दिए और पिता ने पटियाला का प्लाट बेचकर कंस्ट्रक्शन के लिए पैसे दिए थे। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके.. 10. टॉय गन के दम पर BJP नेता को लूटने पहुंचा लुटेरा लुधियाना के साहनेवाल में डेढ़ लाख रुपए लूटने पहुंचा लुटेरा खुद ही मुश्किल में फंस गया। ATM के अंदर उसने BJP नेता पर पिस्टल तानकर पैसे छीनने की कोशिश की, लेकिन नेता घबराए नहीं और उन्होंने आरोपी की पिस्टल ही पकड़ ली। दोनों के बीच हाथापाई हुई तो नेता ने आरोपी को धक्का देकर ATM से बाहर निकाल दिया। इस दौरान आरोपी का सिर शीशे से टकराने से वह घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी जिस पिस्टल के सहारे लूट करने पहुंचा था, वह असली नहीं बल्कि टॉय गन थी। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

कुछ घंटे और... सेमीफाइनल में गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने बजे और कहां देख पाएंगे लाइव?

vaibhav sooryavanshi duleep trophy semi final live streaming: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में सस्ते में आउट हुए वैभव सूर्यवंशी की नजरें सेमीफाइनल में दमदार पारी खेलकर अपनी टीम ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने पर होंगी. ईस्ट जोन का सामना पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से है. मैच 30 अगस्त से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड में खेला जाएगा. Sat, 29 Aug 2026 20:13:10 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Updates: Tibet में Glacier Burst के पीछे China का हाथ? | Nepal Flood | India | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:45:31+00:00

Uzbekistan में गूंजा भारत का नाम! PM Modi का स्वागत | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:46:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers