Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:निहंग की गोली मारकर हत्या; होटल में सिखों की नो एंट्री; AAP सरकार-कर्मचारियों में टकराव; लुटेरे पर भारी पड़ा नेता

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर हड़ताली कर्मचारियों से जुड़ी रही। सरकार ने बिना मंजूरी ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को भेजे नोटिस पंजाब सरकार ने 27 अगस्त को हुई सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। इधर, मुलाजिमों ने भी सरकार के सामने झुकने से इनकार कर दिया है। मुलाजिमों ने सीधे CM भगवंत मान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू कर दी है। जिसमें CM को फेसबुक, X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की अपील की गई है। कल मुलाजिमों की लुधियाना में मीटिंग भी रखी गई है। मुलाजिम DA, पुरानी पेंशन और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत 8 मांगों पर अड़े हैं (पढ़ें पूरी खबर) 2. अमृतसर में निहंग की गोली मारकर हत्या अमृतसर के बाबा बकाला में रखड़ पुण्या मेले के दौरान 21 वर्षीय निहंग राजा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजा सिंह का शव सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके में मिला। उसके सीने और हाथ पर कई गोलियों के निशान हैं, जिससे नजदीक से फायरिंग की आशंका है। मृतक के पिता के मुताबिक, राजा 27 अगस्त को मेले में आया था और रात करीब 12:15 बजे गुरुद्वारा साहिब से अस्पताल की ओर जा रहा था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं (पढ़ें पूरी खबर) 3. लुधियाना निहंगों ने शराबियों को खदेड़ा लुधियाना के शिवपुरी इलाके में शराब ठेकों के बाहर सड़क किनारे खुलेआम शराब पी रहे लोगों पर निहंगों ने डंडे बरसाए। निहंग कुलदीप सिंह खालसा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शराबियों को खदेड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। निहंगों का आरोप है कि ठेकों के बाहर शराबियों के जमावड़े से सड़क जाम होती है। इसके अलावा महिलाओं व राहगीरों को परेशानी होती है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ लोग युवतियों पर आपत्तिजनक कमेंट करते हैं। निहंगों ने ठेकेदारों को खुले में शराब पिलाना बंद करने की चेतावनी दी और कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो वे पूरे लुधियाना में मुहिम चलाएंगे (पढ़ें पूरी खबर) 4. ऑस्ट्रिया में पगड़ी को लेकर विवाद, सिख युवकों को होटल में एंट्री नहीं पंजाब के सिख युवक जसप्रीत ने दावा किया कि ऑस्ट्रिया के साल्जबर्ग स्थित कूल मामा होटल में पगड़ी पहनने के कारण उन्हें एंट्री नहीं दी गई। जसप्रीत के मुताबिक, उन्होंने 27 अगस्त को होटल की ऑनलाइन बुकिंग की थी। होटल पहुंचने पर स्टाफ ने पगड़ी को ड्रेस कोड के खिलाफ बताया। उन्होंने बुकिंग रद्द कर रिफंड मांगा तो पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया गया। जसप्रीत ने घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वहीं होटल मैनेजमेंट का कहना है कि वेबसाइट पर पहले से ड्रेस कोड की जानकारी दी गई है और पगड़ीधारियों के लिए होटल, रेस्टोरेंट और बार की बुकिंग नहीं होती (पढ़ें पूरी खबर) 5. चंडीगढ़ में लुधियाना पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में लुधियाना की खन्ना पुलिस की CIA टीम को चकमा देकर नशा तस्करी का आरोपी दीपक थापा फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे टीम उसे हथकड़ी लगाकर उसके घर लाई थी, जहां उसकी निशानदेही पर हेरोइन बरामद करनी थी। इसी दौरान दीपक ने बाथरूम जाने के लिए हथकड़ी खुलवाई और परिजनों की मदद से पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को दिखाई देना बंद हुआ तो वह मौके से भाग निकला। आरोपी का नाम करीब आधा किलो हेरोइन के मामले में सामने आया था। उसके खिलाफ पहले भी NDPS, आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कई केस दर्ज हैं (पढ़ें पूरी खबर) 6. मोहाली के डिंपल हत्याकांड में 300 पेज की चार्जशीट दाखिल मोहाली के फेज-11 थाना पुलिस ने प्राइवेट कंपनी कर्मचारी डिंपल खत्री की हत्या के मामले में अदालत में करीब 300 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था, जो उसी कंपनी में काम करता था और डिंपल से प्यार करता था। चार्जशीट में करीब 35 गवाह और CCTV फुटेज अहम सबूत के तौर पर शामिल किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वारदात से पहले ऑनलाइन 2 चाकू मंगवाए थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया है। खून से सने कपड़े, चाकू, CCTV फुटेज, चैट स्क्रीनशॉट और बैंक डिटेल भी सबूत बनाए गए हैं। 4 जून को ऑफिस में आरोपी ने डिंपल पर चाकू से कई वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी फिलहाल रोपड़ जेल में बंद है (पढ़ें पूरी खबर) 7. सज्जन सिंह के भोग में शामिल 3 BJP सांसद तलब 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त करना भाजपा के 3 सांसदों को भारी पड़ गया है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों और दंगा पीड़ितों की संवेदनशील भावनाओं के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया और पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत को तलब कर कड़ी फटकार लगाई है और भविष्य में ऐसी अनुशासनहीनता नहीं दोहराने की सख्त हिदायत दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. राहुल गांधी के पंजाब दौरे को अनुमति मिली राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी बहुत जल्द पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टीम दौरे की अनुमति दे चुकी है। राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी की सिक्योरिटी टीम अब दौरे की डेट को लेकर विश्लेषण कर रही है। सिक्योरिटी टीम जैसे ही अपनी प्लानिंग पूरी कर देगी वैसे ही पंजाब दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) 9. लेक्चरर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी पति की गर्लफ्रेंड ने सवा करोड़ की कोठी हथियाई जालंधर के लेक्चरर नेहा हत्याकांड की जांच में अब नया खुलासा हुआ है। उसके आरोपी पति की बॉयफ्रेंड के पति ने दावा किया मेहर एन्क्लेव की करीब सवा करोड़ रुपए की कोठी उसकी पत्नी सतपाल कौर ने धोखे से हड़प ली। विशाल के मुताबिक, उसने अपनी पूरी नौकरी की जमा पूंजी इस कोठी को बनाने में लगा दी थी। इसके अलावा उसकी मां ने गहने दिए और पिता ने पटियाला का प्लाट बेचकर कंस्ट्रक्शन के लिए पैसे दिए थे। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके.. 10. टॉय गन के दम पर BJP नेता को लूटने पहुंचा लुटेरा लुधियाना के साहनेवाल में डेढ़ लाख रुपए लूटने पहुंचा लुटेरा खुद ही मुश्किल में फंस गया। ATM के अंदर उसने BJP नेता पर पिस्टल तानकर पैसे छीनने की कोशिश की, लेकिन नेता घबराए नहीं और उन्होंने आरोपी की पिस्टल ही पकड़ ली। दोनों के बीच हाथापाई हुई तो नेता ने आरोपी को धक्का देकर ATM से बाहर निकाल दिया। इस दौरान आरोपी का सिर शीशे से टकराने से वह घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी जिस पिस्टल के सहारे लूट करने पहुंचा था, वह असली नहीं बल्कि टॉय गन थी। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

नेपाल में त्रासदी के बाद गमगीन परिजन मलबे में अपनों को ढूंढ रहे

नेपाल में त्रासदी के बाद गमगीन परिजन मलबे में अपनों को ढूंढ रहे

Continue reading on the app

  Sports

Sri Lanka सीरीज जीत के हीरो Prasidh Krishna बने 'Impact Player', प्रदर्शन से चौंकाया

श्रीलंका में भारत की सीरीज़ जीत में अहम विकेट लेने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' का मेडल दिया गया। टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट हरि प्रसाद मोहन ने कृष्णा को यह मेडल सौंपा। श्रीलंका दौरे पर, जिसमें दो टेस्ट मैच शामिल थे, कृष्णा ने 24.57 की औसत और 3/52 के बेस्ट आंकड़ों के साथ सात विकेट लिए। अनुभवी जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में वह भारत के सबसे अच्छे तेज़ गेंदबाज रहे, जबकि स्पिनर मानव सुथार (16) और रवींद्र जडेजा (आठ) ने अपने विकेटों से सुर्खियां बटोरीं।
 

इसे भी पढ़ें: Suryakumar Yadav ने T20 World Cup के बाद बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, सामने आई अंदर की बात


मेडल सेरेमनी के दौरान, हरि ने बताया कि कैसे प्रसिद्ध ने मुश्किल हालात में भी गेंद से कमाल दिखाया और बल्लेबाज़ों को सही चुनौती दी। वह हमेशा उनसे डेटा की जानकारी मांगते रहते थे और एनालिस्ट से सवाल पूछने में भी उतने ही लगातार और उत्सुक रहते थे जितने कि मैदान पर। प्रसिद्ध को मेडल सौंपते हुए, BCCI द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में हरि प्रसाद ने कहा कि तो 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' का अवॉर्ड उसे जाता है जिसने कड़ी मेहनत की, गेंद से कमाल दिखाया और मुश्किल हालात में भी बल्लेबाज़ों को सही चुनौती दी। जब भी मौका मिला, उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से असर डाला। और जब से हम कोलंबो पहुंचे, वह लगातार मुझसे डेटा मांगते रहे। और सच कहूं तो, इस टीम में अगर कोई एनालिस्ट के तौर पर दूसरा काम कर सकता है, तो वह वही हैं। उनकी लगन, विकेट, असर और मुझसे बहुत सारे सवाल पूछने की आदत - जिसका मैं मज़ा भी लेता हूं - के लिए यह अवॉर्ड प्रसिद्ध कृष्णा को जाता है।

प्रसिद्ध ने सभी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आप सभी के बिना कुछ भी मुमकिन नहीं होता। मुझे लगता है कि जो खिलाड़ी खेल रहे हैं, उन्हें तो क्रेडिट मिला ही है, लेकिन आसपास मौजूद हर किसी का भी इसमें बड़ा योगदान होता है। टेस्ट मैच के दौरान और कैंप में हर किसी को काफी मेहनत करनी पड़ती है। हमने हर सेशन में लंबी प्रैक्टिस की ताकि आप सभी तैयार हो सकें। इतनी गर्मी में भी, सब बाहर बैठे या खड़े रहते हैं और पानी वगैरह में मदद करते हैं। सभी रिज़र्व खिलाड़ी दौड़कर आते हैं और हमारी मदद करते हैं। तो यह कोशिश हमें बहुत आगे ले जाएगी। टीम को इसी तरह चलाया जाना चाहिए और आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 
 

इसे भी पढ़ें: Duleep Trophy Semifinal: Central Zone और East Zone में मुकाबला, Bengaluru में रोमांचक जंग


मैच की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पडिक्कल (193 गेंदों में 117 रन, 12 चौके), ध्रुव जुरेल (177 गेंदों में नाबाद 115 रन, नौ चौके और दो छक्के) के शतक और ऋषभ पंत (89 गेंदों में 63 रन, छह चौके और दो छक्के) व कप्तान गिल (108 गेंदों में 50 रन, छह चौके) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने 503/9 का स्कोर बनाया; असिथा फर्नांडो ने चार विकेट लिए। अपनी पहली पारी में श्रीलंका की टीम 290 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें दिनुशा का दूसरा शतक (162 गेंदों में 103 रन, आठ चौके और तीन छक्के) और पासिंदु सूरियाबंदारा की शानदार 80 रन की पारी (133 गेंदों में नौ चौके) खास रही। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 29 Aug 2026 19:04:00 +0530

  Videos
See all

Aaj ka Mausam: भारत में भयंकर बारिश का अलर्ट! Weather Update | IMD Alert | Nepal Flood | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T15:15:14+00:00

Amish Devgan: हिंदुत्व की शान, ममदानी परेशान! | #aarpaar #mohanbhagwat #rss #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T15:02:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers