'हिजड़े भीख मांगते हैं....', लड़के से लड़की बनी इस एक्ट्रेस ने झेली नफरत, अब छलका दर्द
Ella D Verma on Transgender Trolling: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस एला डी वर्मा आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी और अपने अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एला ने अपनी जिंदगी को लेकर कई बार खुलकर बात की है. हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी पर्सनल जर्नी, ट्रांसजेंडर लाइफ की चुनौतियों और परिवार से मिले सपोर्ट को लेकर कई बातें साझा कीं.
लड़की होने का एहसास
आपको बता दें कि एला का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था और बचपन में उन्हें देव के नाम से जाना जाता था. हालांकि, एला के मुताबिक, बचपन से ही उनके भीतर लड़की होने का एहसास था. अपनी पहचान को समझने और उसे स्वीकार करने में उन्हें काफी वक्त लगा. इसके बाद उन्होंने अपने परिवार और समाज के सामने अपनी पहचान को लेकर बात रखी और अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने का फैसला किया. आज एला अपने सफर में काफी आगे बढ़ चुकी हैं. उन्होंने जेंडर अफर्मिंग सर्जरी करवाई और देव से एला डी वर्मा के रूप में अपनी पहचान बनाई. हालांकि ये सफर उनके लिए आसान नहीं रहा. इसमें परिवार की चिंता, समाज की सोच और खुद को स्वीकार करने की प्रक्रिया जैसी कई चुनौतियां शामिल थीं.
‘मेरी बॉडी में भी नॉर्मल लड़की की तरह बदलाव आते हैं’
सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में एला ने अपनी बॉडी और बदलावों को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि जिस तरह एक नार्मल लड़की के शरीर में समय के साथ बदलाव आते हैं, उसी तरह उनके शरीर में भी कई बदलाव आए हैं. एला ने अपनी आवाज और वजन में आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शरीर में बदलाव आने से उनकी वैल्यू या वर्थ कैसे कम या ज्यादा हो सकती है?
‘मैं इंटरनेट पर लोगों को एंटरटेन करने आती हूं’
एला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने कंटेंट के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया व्यक्तित्व को लेकर भी मजेदार अंदाज में बात की. उन्होंने कहा कि जब वो इंटरनेट पर आती हैं तो उनका मकसद लोगों को एंटरटेन करना होता है. वो चाहती हैं कि लोग उनके कंटेंट को देखें और उनके साथ हंसें. एला ने अपनी पुरानी शारीरिक पहचान से जुड़ी बात को भी हल्के-फुल्के अंदाज में रखा. उन्होंने कहा कि वो दाढ़ी में भी हंस सकती हैं, लेकिन उन्हें वो पसंद नहीं है.
‘रेड लाइट पर खड़े होकर भीख नहीं मांगनी पड़ रही'
एला ने ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के सामने आने वाली सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि ये उनकी किस्मत है कि आज उन्हें रेड लाइट पर खड़े होकर भीख मांगने की जरूरत नहीं पड़ रही है. बातचीत के दौरान एला से पूछा गया कि क्या वो खुद को हिजड़ा या किन्नर कम्युनिटी से अलग महसूस करती हैं? इसके जवाब में उन्होंने साफ कहा कि वो खुद को उनसे अलग महसूस नहीं करतीं. ये उनके लिए एक महत्वपूर्ण बात है, क्योंकि वो अपनी पहचान को लेकर समाज में मौजूद अलग-अलग धारणाओं से खुद को अलग करने के बजाय ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ जुड़ाव महसूस करती हैं. उनके मुताबिक, उनकी जिंदगी की परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो समुदाय के दूसरे लोगों से खुद को अलग मानती हैं.
माता-पिता को सच बताने पर डर गए थे पेरेंट्स
एला ने अपने माता-पिता को अपनी जेंडर आइडेंटिटी के बारे में बताने का अनुभव भी साझा किया. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपने माता-पिता के सामने अपनी सच्चाई रखी तो उनके पेरेंट्स काफी डर गए थे. इसकी एक बड़ी वजह ये थी कि उन्हें ट्रांसजेंडर लोगों की जिंदगी और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. एला के मुताबिक, उनके माता-पिता के मन में ट्रांसजेंडर समुदाय को लेकर कई तरह की धारणाएं थीं. उन्हें लगता था कि ट्रांसजेंडर या हिजड़ा समुदाय के लोगों के सामने जिंदगी में बहुत सीमित ऑप्शन होते हैं और उन्हें अक्सर भीख मांगने या सेक्स वर्क जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जब एला ने अपनी पहचान बताई तो उनके माता-पिता के मन में सबसे पहले यही डर आया कि उनके बच्चे का भविष्य क्या होगा?
‘मेरे पेरेंट्स डरे हुए थे, उन्हें पता नहीं था’
एला ने बताया कि उनके माता-पिता का डर उनकी बेटी की पहचान को लेकर नहीं, बल्कि उसके भविष्य को लेकर था. उन्हें ये जानकारी नहीं थी कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी पढ़ाई, करियर, नौकरी, बिजनेस, कला और मनोरंजन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी जगह बना सकते हैं. शुरुआत में उनके माता-पिता के लिए इस सच्चाई को समझना आसान नहीं था. उनके सामने समाज की पुरानी धारणाएं और अपनी संतान के भविष्य को लेकर डर था. लेकिन समय के साथ चीजें बदलीं. एला के मुताबिक, बाद में उनके माता-पिता ने उन्हें समझा और उनके फैसले का सम्मान किया. उन्होंने एला को वो करने की आजादी दी, जो वो अपनी जिंदगी में करना चाहती थीं.
Nepal Flood: बाढ़ में फंसे 21 तमिल तीर्थयात्री सुरक्षित #nepal #nepalflood #shorts #aajtak #viral
Nepal Flood News: बाढ़ में फंसे 21 तमिल तीर्थयात्री सुरक्षित #nepal #nepalflood #shorts #aajtak #viral #nepal #nepalflood #flashflood #nepalflashflood Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. nepal floods, nepal flash floods, top news, top viral news आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Aaj Tak







