Responsive Scrollable Menu

West Bengal: पूर्व CM ममता बनर्जी पर हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप है. यह मामला 28 अगस्त का है. संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर शिकायत की गई थी. शिकायत के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल समर्थकों ने कथित तौर पर बैरिकेड हटा दिए और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की. इसके अलावा कैथेड्रल रोड  पर यातायात भी बाधित हो गया. शिकायत में आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम अदालत की ओर से तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी चलता रहा. भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 61(2), 223, 125(ए), 132 और 285 के  तहत यह मामला दर्ज किया गया है.

ममता बनर्जी ने छात्र संगठन से की अपील 

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने 28 अगस्त को अपने समर्थकों से राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुकने और भाजपा में शामिल न होने की अपील की. उन्होंने अपनी पार्टी की छात्र इकाई तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा था कि उनकी पार्टी जल्द ही सत्ता में वापसी करेगी. वह एक नया राजनीतिक इतिहास लिखेगी.

Continue reading on the app

Explainer: सोशल मीडिया पर पहचान बनाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? मनजीत कौर से अंकित बालियान तक..., 2026 में इन चेहरों की गई जान

Social Media Influencer: पंजाब की मशहूर इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की दर्दनाक मौत और उससे ठीक पहले यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर पहचान बनाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? जानकारी के मुताबिक बीते कुछ महीनों में देशभर से ऐसी कई खबरें सामने आई हैं जहां लोकप्रिय चेहरों को अपनी जान गंवानी पड़ी. आइए एक-एक करके समझते हैं कि जनवरी से अगस्त 2026 के बीच किन-किन इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया हस्तियों के साथ क्या हुआ और क्यों?

पंजाब की मनजीत कौर की मौत कैसे हुई?

चंडीगढ़ की रहने वाली पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर के साथ जो हुआ वह बेहद दर्दनाक है. आरोप है कि करीब दो महीने पहले दो युवकों ने मिलने के बहाने बुलाकर उन्हें जबरन कार में बिठाया और मोरिंडा की तरफ ले गए. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक रास्ते में युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद उन्हें एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. एक रिपोर्ट के मुताबिक मनजीत के शरीर का करीब 90 फीसदी हिस्सा झुलस गया था, जिसके बाद 26 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. पुलिस मनजीत की मां की शिकायत मिलने के बाद अब मामले की जांच कर रही है. 

अंकित बालियान की हत्या का पूरा किस्सा क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के शामली जिले के रहने वाले हरियाणवी सिंगर, एक्टर और यूट्यूबर अंकित बालियान की पहचान उनके गाने "भरी कोर्ट में गोली मारेंगे" से हुई थी. बीते 26 अगस्त की शाम जिम से बाहर निकलते ही 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उन्हें कुल 9 गोलियां लगीं थी. बताया जाता है कि हरियाणा के रोहतक-सोनीपत इलाके में सक्रिय रहे अंकित के यूट्यूब चैनल पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे और वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे. 

दिल्ली में इन्फ्लुएंसर मुस्कान की हत्या क्यों हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त के आखिरी हफ्ते में दिल्ली के तिलक नगर इलाके से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. यहां 21 साल की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. अभी तक की जांच के बाद शक की सुई उसके करीब डेढ़ साल पुराने दोस्त, जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान की तरफ गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुस्कान ने खुद दरवाजा खोला था और किसी और से नजदीकी बढ़ने के शक में आकिब ने उसकी जान ले ली. वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने अगले ही दिन एक मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पकड़ लिया गया था.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर मौत का साया क्यों?

पुलिस साइबर क्राइम अधिकारियों के मुताबिक सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर मौत का साया या हत्या का डर नहीं है. बीते दिनों हुई कुछ घटनाओं की जांच में पता चला है कि कई मामलों में हत्या या मौत की वजह निजी रंजिश, प्रेम-संबंध या पुरानी दुश्मनी थी. सीधे तौर पर सोशल मीडिया पर पहचान का कोई कारण नहीं है. पुलिस अधिकारियों के मुता​बिक मनजीत कौर के मामले में लिव-इन रिलेशनशिप और निजी विवाद की बात सामने आई है तो मुस्कान के मामले में जान-पहचान बिगड़ने का शक जताया जा रहा है. अंकित बालियान की हत्या में गैंगवार से जुड़े एंगल की जांच हो रही है. यानी सोशल मीडिया पर मशहूर होना इन घटनाओं की सीधी वजह भले न है लेकिन पहचान और पब्लिक लाइफ की वजह से ये मामले ज्यादा सुर्खियां जरूर बटोर रहे हैं.

Explainer: पहले पहाड़ टूटा, फिर नदी रुकी और बना ‘कुदरती डैम’... नेपाल में कैसे आई मौत की सुनामी?

पुलिस और प्रशासन की तरफ से क्या कार्रवाई हुई?

मनजीत कौर के मामले में परिवार का आरोप है कि घटना के दो महीने बाद तक हत्या के प्रयास का केस तक दर्ज नहीं हुआ जिस पर पंजाब पुलिस की कथित लापरवाही सवालों में है. वहीं दिल्ली पुलिस ने मुस्कान हत्याकांड में महज एक दिन के भीतर आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया था. अंकित बालियान मामले में भी पुलिस आरोपियों की तलाश और गैंग के पुराने रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है. अंकित की पत्नी व पिता ने पुलिस को आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने को लेकर अल्टीमेटम दिया है.

Explainer: पानी-पानी हुआ पाकिस्तान! भारत के आगे नहीं चली कोई चाल, अब दुनिया से मांग रहा मदद...

Continue reading on the app

  Sports

किसी के नाम 8000 रन, कोई झटक चुका 400 विकेट, टीम इंडिया में मौके को तरस रहे फर्स्ट क्लास के 5 धुरंधर

नई दिल्ली. भारत में घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को सिलेक्शन का आधार माना जाता है. खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों का सिलेक्शन उनके घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर भी करता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को भी खाली समय में घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने की सलाह दे चुका है. इस कड़ी में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के खिलाफ सख्त कदम भी उठाए जा चुके हैं. Sat, 29 Aug 2026 17:31:29 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Crisis: तिब्बत की कृत्रिम झील में दरार, नेपाल में Red Alert! Bhote Koshi Danger | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T12:15:25+00:00

Comedian Samay Raina के शो में फिर विवादित टिप्पणी | #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T12:14:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers