Responsive Scrollable Menu

अनुभवी खिलाड़ियों का संन्यास, विशेषज्ञों की अनदेखी, प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव बना टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की असफलता की वजह

अनुभवी खिलाड़ियों का संन्यास, विशेषज्ञों की अनदेखी, प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव बना टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की असफलता की वजह

Continue reading on the app

Nepal में फंसे Vidarbha के चार श्रद्धालु Nagpur पहुंचे, परिजनों को मिली बड़ी राहत

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के उपरांत कई दिनों की अनिश्चितता और चिंता के बाद, विदर्भ के चार तीर्थयात्री अंतत: शनिवार सुबह सुरक्षित नागपुर लौट आए, जिससे उनके परेशान परिवारों को बड़ी राहत मिली। वापस लौट तीर्थयात्रियों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इंदिरा चौधरी (65), वर्धा की सुलोचना खापरे, और हिंगनघाट के दीपक पांडे और वर्षा उपाध्याय पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके से आए तीर्थयात्रियों के उस समूह का हिस्सा थे, जो नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर का दर्शन करने गया था।

खापरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह समूह 19 अगस्त को ट्रेन से नेपाल के लिए रवाना हुआ था और 21 अगस्त को पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचा। अपनी तीर्थयात्रा पूरी करने के बाद, समूह के सदस्य 25 अगस्त को काठमांडू लौट आए। विदर्भ से आए तीर्थयात्री नेपाल-तिब्बत सीमा के उस इलाके में नहीं थे जहां त्रासदी आई थी, लेकिन नेपाल से बाहर जाने वाले रास्तों की स्थिति के कारण वे काठमांडू में ही फंस गए थे।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood में फंसे Maharashtra के 338 नागरिक सुरक्षित, 37 को ला रहे भारत

तीर्थ यात्रियों से संपर्क नहीं होने की वजह से परिवार चिंतित थे। चौधरी ने बताया कि वे 27 अगस्त की रात काठमांडू लौटे थे और उसके बाद बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति की वजह से फंस गए थे। नागपुर में चौधरी के बेटे हर्षल ने बताया कि शुरू में उम्मीद थी कि तीर्थयात्री नेपाल के सांसद संदीप राणा की ओर से उपलब्ध कराई गई बसों से भारत लौटेंगे।

इसे भी पढ़ें: Nepal Floods में फंसे महाराष्ट्र के 100 श्रद्धालुओं को बिहार सरकार ने सुरक्षित निकाला

लेकिन, 27 अगस्त को नेपाल के लेले गांव से इन बसों को काठमांडू वापस भेज दिया गया। हर्षल ने बताया कि बुजुर्ग मां की वजह से उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने 28 अगस्त को नेपाल-बिहार सीमा से सड़क मार्ग से यात्रा करने का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया। इसके बजाय, उन्होंने चारों तीर्थयात्रियों के लिए काठमांडू से दिल्ली की उड़ान में टिकट आरक्षित कराई।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि राज्य के 102 तीर्थयात्री बिहार के पटना से ट्रेन में सवार हो गए, जबकि बाकी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित घर वापस लाने की कोशिशें जारी हैं। बुधवार को रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में अचानक आई बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हुआ और बस्तियों, सड़कों, पुलों और पनबिजली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। इस आपदा के बाद से कई विदेशी सहित 2,000 से अधिक लोग लापता हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs NAM: 195 रन बनाकर भी किसी तरह जीता जिम्बाब्वे, नामीबिया ने फुला दीं सांसें; आखिरी ओवर में कई बार पलटा मैच

zimbabwe vs namibia t20i highlights: 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने 19 ओवर में 180 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर में नामीबिया को जीत के लिए चार विकेट रहते हुए 16 रन की दरकार थी. ब्रैड इवांस ने इस ओवर में चार विकेट लेकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई. नामीबिया के बल्लेबाज 10 रन ही जोड़ सके. Mon, 31 Aug 2026 23:06:41 +0530

  Videos
See all

Ankit Balyan Murder Case Update: अंकित मर्डर केस में बड़ा एनकाउंटर! शूटरों पर पुलिस का शिकंजा | Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T20:00:01+00:00

SCO Summit 2026 के लिए Kyrgyzstan पहुंचे PM Modi और President Putin, दोनों नेताओं की हुई मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T20:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers