Responsive Scrollable Menu

Congress नेता चेंथी अनी गिरफ्तार, Kerala CM का काफिला रोकने पर कार्रवाई

केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

काफिला रोकने के संबंध में मामला दर्ज होने के बाद तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर और अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार शाम समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सतीशन का काफिला रोक दिया। अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ने अनी को पार्टी से निकाल दिया।

पुलिस के अनुसार, अनी के खिलाफ स्थानीय थाने में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि रास्ते में, चेंथी में श्री नारायण गुरु का एक अन्य कार्यक्रम आयोजित कर रहे लोगों के एक समूह ने मुख्यमंत्री की गाड़ी को रुकने का इशारा किया। सतीशन उनके आग्रह पर गाड़ी से बाहर निकले और टेलीविजन फुटेज में कांग्रेस नेता अनी के साथ कथित तौर पर बहस करते दिखे।

पुलिस ने बताया कि उस जगह कुछ मिनट बिताने के बाद सतीशन अपनी गाड़ी में लौटे और चले गए। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चेंथी में किसी भी कार्यक्रम का उल्लेख नहीं था। इस घटना के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत आयोजकों ने अपनी एक तस्वीर जारी की, जिसमें वे कुछ महीने पहले सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें चेंथी में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देते नजर आते हैं।

उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल पर गई थी और मंच पर बैठने की अनुमति वाले लोगों की संख्या के बारे में सुझाव दिया था। शुक्रवार देर रात अनी को हिरासत में लेकर श्रीकार्यम थाने ले जाया गया, जहां मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद उनकी गिरफ़्तारी दर्ज की गई।

मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 126(2), 351(2) और 132 के तहत दर्ज किया गया था, जो क्रमशः गलत तरीके से रोकने, आपराधिक धमकी देने और किसी सरकारी कर्मी को दायित्व निर्वहन से रोकने के लिए हमला करने या आपराधिक बल का प्रयोग करने से संबंधित हैं। प्राथमिकी के मुताबिक, शाम लगभग 5.55 बजे मुख्यमंत्री की गाड़ी तब रुकी जब उन्होंने चेंथी में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को देखा और उनसे बातचीत की। इसमें कहा गया है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री से कथित तौर पर आक्रामक शैली में बात की और उनसे चिल्लाकर पूछा कि तय कार्यक्रम होने के बावजूद वह इसमें क्यों शामिल नहीं हो रहे।

प्राथमिकी के अनुसार, जब आरोपी से आक्रामक न होने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे गुस्सा आ गया तो आप क्या करोगे?’’ इस तरह उन्होंने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री का अपमान किया और काफिले के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों के आधिकारिक कर्तव्य निर्वहन में बाधा डाली। मामला एक अधिकारी के बयान के आधार पर दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, जब अनी को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी कांग्रेस के अंदर गुटीय राजनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पार्टी में गुटबाजी की वजह से है। गुटबाजी ही समस्या है।’’ हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री सतीशन के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

बाद में अनी को अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि इस घटना के बाद अनी को पार्टी से निकाल दिया गया है। जोसेफ ने कहा, ‘‘सरकारी स्तर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पार्टी स्तर पर भी अनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।’’ जोसेफ ने बताया कि उन्होंने सतीशन से बात की थी, जिन्होंने उन्हें बताया कि चेंथी कार्यक्रम के आयोजकों को पहले ही बता दिया गया था कि वे इसमें शामिल नहीं होंगे। जोसेफ ने कहा, ‘‘अनी की तरफ से यह गलत कदम था, जिसके कारण पुलिस ने मामला दर्ज किया और पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की। उनकी कमी सामने आने के बाद पार्टी ने कार्रवाई की।’’ अनी की गिरफ़्तारी पर जिला स्तर के कुछ कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुहैल शाहजहां ने श्रीकार्यम थाने में अनी से मुलाकात की और उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘चाहे वे किसी भी गुट या धड़े से जुड़े हों, एक व्यक्ति के तौर पर मुझे इस बात का दुख है कि अनी जैसे कांग्रेस कार्यकर्ता को, जिसने पार्टी के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और उसके लिए दिन-रात काम किया, इस तरह गिरफ्तार किया गया।

Continue reading on the app

Nepal Flash Floods Live Updates : नेपाल में नहीं रुक रहा तबाही का मंजर, 500 से अधिक मौत | China

Nepal Flash Floods Live Updates : नेपाल में नहीं रुक रहा तबाही का मंजर, 500 से अधिक मौत | China #nepalflashfloods #nepalflood #nepalfloodlive #nepalnews #nepalbreakingnews #nepaldisaster #nepal500deaths #nepalfloodupdate #nepalchina #nepaltibet #chinaupdate #nepalweather #nepalcloudburst डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, swine flu cases, nepal flash floods, muskan murder case, delhi drug news, gurugram waterlogging, delhi preet vihar murder case, kulgam terror operation, bangladesh hindu family murder, lahore eid milad violence, pm modi, khelo india dialogue, up startup policy 2026, national sports day, bihar flood, raksha bandhan 2026 ID_VR

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारत के लिए गुड न्यूज, टीम में लौटने को तैयार तीन धाकड़ स्टार, बुमराह पर क्या अपडेट?

Hardik Pandya Nitish Reddy Jasprit Bumrah Fitness Update: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी आई है. इस सीरीज के चयन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी उपलब्ध रह सकते हैं. ताजा अपडेट में पता चला है कि तीनों फिटनेस हासिल करने के बेहद करीब हैं. हालांकि, जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटने में थोड़ा और समय लग सकता है. Mon, 31 Aug 2026 16:15:53 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya Live: Uttarakhand Shuddhikaran Row | Congress | FIR on Rahul Gandhi | Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:15:04+00:00

Indian Army: 100% स्वदेशी AK-203 ‘Sher’ की दहाड़, गोली कितनी खतरनाक? | Major Gaurav Arya | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:13:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers