Responsive Scrollable Menu

बंगाल बेसिन में ओएनजीसी की पहली व्यावसायिक खोज उत्पादन के करीब पहुंची: हरदीप पुरी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के अशोकनगर क्षेत्र में ओएनजीसी की पहली व्यावसायिक हाइड्रोकार्बन खोज अब उत्पादन और व्यावसायिक दोहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण तक पहुंच गई है। उन्होंने इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और घरेलू तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि 30 मई 2026 को विकास कुएं एएस-1जेड की ड्रिलिंग शुरू होने के तीन महीने से भी कम समय में ओएनजीसी ने इस क्षेत्र से हल्के और उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे तेल के प्रवाह की क्षमता सफलतापूर्वक स्थापित कर दी है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और घरेलू हाइड्रोकार्बन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में चल रही अभूतपूर्व यात्रा के तहत बंगाल बेसिन के अशोकनगर में ओएनजीसी की पहली व्यावसायिक हाइड्रोकार्बन खोज अब व्यावसायीकरण के एक निर्णायक चरण के करीब पहुंच गई है।

पुरी ने बताया कि अशोकनगर क्षेत्र से निकाले गए कच्चे तेल की पहली खेप को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की हल्दिया रिफाइनरी भेजे जाने के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर अशोकनगर के विधायक डॉ. सुमय हीरा और ओएनजीसी के अन्वेषण निदेशक भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यह उपलब्धि लंबे समय से चल रहे अन्वेषण कार्यों और निरंतर प्रयासों को वास्तविक उत्पादन क्षमता में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। इससे पश्चिम बंगाल का नाम भारत के हाइड्रोकार्बन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से दर्ज होगा।

उन्होंने कहा कि अशोकनगर की यह खोज न केवल पश्चिम बंगाल के ऊर्जा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे पूरे बंगाल बेसिन में तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

भारत वर्तमान में अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा हिस्सा आयातित कच्चे तेल और गैस से पूरा करता है। ऐसे में अशोकनगर जैसी घरेलू खोजें देश की आयात निर्भरता कम करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

पुरी ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि पश्चिम बंगाल में ऊर्जा क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है। उन्होंने राज्य में हाइड्रोकार्बन संसाधनों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में और निवेश तथा अन्वेषण गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ground Zero Report: त्रिशूली में बाढ़ का तांडव: मदरसे के 50 बच्चे सुरक्षित कॉलोनी में शिफ्ट, नेटवर्क ठप होने से परिजनों की सांसें अटकीं

Ground Zero Report: नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. त्रिशूली नदी पर बने बांध टूटने और पुलों के पूरी तरह बह जाने के कारण नदी के पार के इलाकों से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है. इस संकट के बीच नेपाली सेना और प्रशासन ने आर्मी बेस कैंप तैयार कर बड़े पैमाने पर हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. रास्ते और पुल जमींदोज होने के कारण केवल हवाई मार्ग ही एकमात्र सहारा बचा है. सेना और निजी कंपनियों के हेलीकॉप्टर हर मिनट उड़ान भरकर फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट कर रहे हैं. 400 से ज्यादा लोगों को निकाला गया: अब तक आपदा में फंसे 400 से अधिक पर्यटकों और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान काठमांडू से आए परिजनों ने अपना दर्द बयां किया: त्रिशूली बाजार के एक मदरसे और स्कूल में 10 से 12 साल के करीब 50 बच्चे पढ़ रहे थे. मलबे और सैलाब के कारण मदरसे की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद बच्चों को पास की एक सुरक्षित कॉलोनी में ले जाया गया है. नेटवर्क ब्लैकआउट से चिंता: सुबह के बाद इलाके में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं, जिससे परिजनों का बच्चों से दोबारा संपर्क नहीं हो पाया है और वे उनकी सलामती के लिए बेस कैंप में टकटकी लगाए बैठे हैं. लापता लोगों की संख्या बढ़ी: रिपोर्ट के अनुसार 1,200 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं. संपर्क की समस्या: प्रशासन का मानना है कि मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण कई लोग अपनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, जिससे घायलों, फंसे हुए लोगों और लापता नागरिकों की सटीक स्थिति पता लगाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.

 

Continue reading on the app

  Sports

कुछ घंटे और... सेमीफाइनल में गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने बजे और कहां देख पाएंगे लाइव?

vaibhav sooryavanshi duleep trophy semi final live streaming: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में सस्ते में आउट हुए वैभव सूर्यवंशी की नजरें सेमीफाइनल में दमदार पारी खेलकर अपनी टीम ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने पर होंगी. ईस्ट जोन का सामना पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से है. मैच 30 अगस्त से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड में खेला जाएगा. Sat, 29 Aug 2026 20:13:10 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Updates: Tibet में Glacier Burst के पीछे China का हाथ? | Nepal Flood | India | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:45:31+00:00

Uzbekistan में गूंजा भारत का नाम! PM Modi का स्वागत | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:46:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers