Responsive Scrollable Menu

PM Narendra Modi SCO Summit में भाग लेने रवाना, आतंकवाद मुक्त क्षेत्र का रखा विजन

नयी दिल्ली, 28 अगस्त की विभिन्न फाइल से शनिवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

दि6मोदी लीड रवाना आतंकवाद से मुक्त क्षेत्र के भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे: मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि वह इस संगठन के लिए भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और आतंकवाद के अभिशाप से मुक्त क्षेत्र के लिए साथी सदस्यों के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

दि17राहुल खरगे शुद्धीकरण ‘शुद्धीकरण’ मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें प्रधानमंत्री: राहुल नयी दिल्ली,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के ‘‘शुद्धीकरण’’ मामले को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ पर निशाना साधा तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्देश देना चाहिए कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए।

प्रादे13केरल कांग्रेस नेता गिरफ्तारी तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार तिरुवनंतपुरम, मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे30महाराष्ट्र जरांगे लीड प्रदर्शन जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग छत्रपति संभाजीनगर,आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय अब सरकार को और अधिक समय नहीं देगा तथा महाराष्ट्र सरकार पूर्व में सत्यापित किए गए 58 लाख कुनबी रिकॉर्ड के आधार पर तुरंत जाति प्रमाणपत्र जारी करे।

वि9नेपाल बाढ़ हालात नेपाल में बाढ़: बचाव अभियान जारी रहने के बीच 163 विदेशियों समेत करीब 2,500 लोगों को निकाला गया काठमांडू, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद जारी तलाश एवं राहत अभियानों के तहत बचाव टीम ने फंसे 163 विदेशियों सहित लगभग 2,500 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इस आपदा में 500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

वि8नेपाल बाढ़ मृतक नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 626 हुई काठमांडू,मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है जबकि आपदा के बाद करीब 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अर्थ1सीतारमण अमेरिका गोलमेज भारत में विनिर्माण कीजिए, दुनिया के लिए बनाइए: सीतारमण वाशिंगटन,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक निवेशकों को भारत में विनिर्माण आधार तथा प्रौद्योगिकी तथा नवाचार केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। वित्त मंत्री ने उनसे भारत की प्रतिभा और अवसरों का लाभ उठाकर दुनिया के लिए विनिर्माण करने का आग्रह किया।

अर्थ3भारत अर्जेंटीना व्यापार अर्जेंटीना भारतीय दवा क्षेत्र के प्रवेश को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सरकार नयी दिल्ली,वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अर्जेंटीना ने अपने यहां भारतीय दवा क्षेत्र के प्रवेश को सुगम बनाने के लिए बाधाओं को कम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

खेल6खेल स्क्वाश भारत वेलावन सेंथिलकुमार ने बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश जीता बुडापेस्ट,भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में बालाज़ फ़रकास को हराकर हंगरी की राजधानी में खेले गए बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश के रूप में अपना पहला पीएसए कॉपर-लेवल का खिताब जीता।

Continue reading on the app

Yes Milord: आदित्य ठाकरे ने जब भरी अदालत में कहा- जज साहब, दिशा सालियन...

मुंबई हाई कोर्ट में दिशा साल्यान मामले की जांच से जुड़ी याचिका पर अहम सुनवाई हुई। जस्टिस सारंग कोटवाल और जस्टिस भोसले की बेंच ने मामले से जुड़े कई सवालों पर सरकारी पक्ष से जवाब मांगा। सुनवाई के दौरान अदालत ने दिशा के शव की स्थिति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना स्थल से जुड़े सबूतों पर गंभीर सवाल उठा दिए। लोक अभियोजक शिशिर इहरे ने अदालत को बताया कि अस्पताल में तैयार किए गए पंचनामा में दिशा के शव पर कपड़े नहीं होने का जिक्र था। जिस पर अदालत ने पूछा कि कपड़े किसने हटाए और उससे जुड़े डॉक्टर का बयान क्यों दर्ज नहीं किया गया। हालांकि सरकारी पक्ष ने साफ किया कि यह घटना स्थल नहीं बल्कि अस्पताल का पंचनामा था। अदालत ने साफ कहा कि वह फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते। कोर्ट के मुताबिक इस स्तर पर मर्डर या रेप की पुष्टि करना जरूरी नहीं बल्कि यह देखना महत्वपूर्ण है क्या जांच में संदेह पैदा करने वाली कोई परिस्थिति मौजूद है। सरकारी अभियोजकों ने अस्पताल से ली गई तस्वीरें भी पेश कर दी। तस्वीरों को देखकर अदालत ने चोटों को लेकर सवाल कर दिया। सरकारी पक्ष ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के कारण दिशा के चेहरे, खोपड़ी और जबड़े में गंभीर चोटें आई थी। वहीं जांच में यौन उत्पीड़न के कोई संकेत नहीं मिलने का दावा किया गया। सरकारी पक्ष ने दिशा के पिता सतीश साल्यान, मां बसंती साल्यान और प्रेमी रोहन राय के बयानों का भी हवाला दिया।

इसे भी पढ़ें: NIA चार्जशीट पर Delhi Court ने लिया संज्ञान, Red Fort blast में 13 आरोपी

आदित्य ठाकरे की ओर से सुदीप पसबोला ने रखा पक्ष

आदित्य ठाकरे के वकील सुदीप पसबोला ने याचिका के पीछे राजनीतिक मकसद होने का आरोप लगाया और कहा कि बेटी की जान के मामले पर राजनीति बंद होनी चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद मुंबई हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। लेकिन दिशा के मामले में जिस तरह से जज ने सवाल उठाए उससे साफ है कि आदित्य ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोर्ट ने आदित्य के खिलाफ कोर्ट में हाजिर होने तक का नोटिस जारी करने की बात कही है। यानी अदालत अभी इस पूरे मामले में जो जांच हुई है और जो सबूत पेश किए गए हैं उससे सेटिस्फाइड नहीं है। जिससे साफ़ है कि दिशा साल्यान के मामले में कोर्ट अब एक और बड़ा यहां पर कह सकते हैं इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है या इस मामले में नया मोड़ आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: US Open में Aryna Sabalenka लगातार तीसरा खिताब जीतकर हैट्रिक लगाने उतरेंगी

दिशा के पिता और परिवार से पूरी सहानुभूति है, लेकिन…

बहस के दौरान आदित्य ठाकरे की ओर से उनके वकील ने दिशा सालियन के परिवार को लेकर भी अपनी बात रखी। पसबोला ने कहा कि दिशा के पिता और उनके परिवार के प्रति उन्हें पूरी सहानुभूति और संवेदना है। उन्होंने अदालत से कहा कि परिवार को इस मामले को खत्म करने का अधिकार मिलना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी दलील दी कि एक युवा लड़की की दुर्भाग्यपूर्ण मौत को लेकर जिस तरह की राजनीति की जा रही है, उस पर अब कहीं न कहीं विराम लगना चाहिए। यानी आदित्य ठाकरे की ओर से अदालत में एक तरफ दिशा सालियन के परिवार के प्रति संवेदना जताई गई, तो दूसरी तरफ इस मामले को लेकर हो रही कथित राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाया गया।

हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

दिशा सालियन की मौत की जांच से संबंधित याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में अब इस मामले में अदालत के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल, सुनवाई के दौरान आदित्य ठाकरे की ओर से मुख्य जोर इस बात पर रहा कि याचिका कानूनी और तथ्यात्मक आधार पर टिकाऊ नहीं है और दिशा सालियन की मौत को राजनीतिक विवाद का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

रविंद्र जडेजा वनडे विश्व कप 2027 की टीम से बाहर? गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में अब लगभग एक साल का समय रह गया है. इस टूर्नामेंट के लिए अभी से सभी टीमों की तैयारियां शुरू हो चुकी है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम ने भी आगामी विश्व कप के लिए एक परफैक्ट स्क्वाड की तलाश शुरू कर चुकी है, लेकिन उसमें दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा फिट नहीं बैठ नहीं रहे हैं. Sun, 30 Aug 2026 15:27:16 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live: नेपाल से बहकर बिहार पहुंच रही लाशें! बाढ़ से मचा हाहाकार | Bihar Flood | Gandak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T10:06:59+00:00

Nepal Flood Update: अभी-अभी नेपाल हादसे पर आई बड़ी खबर | Trishuli River | Rescue | China | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T10:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers