Responsive Scrollable Menu

Argentina में भारतीय Pharma कंपनियों के लिए आसान होगा प्रवेश, नियमों में ढील

वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अर्जेंटीना ने अपने यहां भारतीय दवा क्षेत्र के प्रवेश को सुगम बनाने के लिए बाधाओं को कम करने की प्रतिबद्धता जताई है। मंत्रालय ने कहा कि इससे भारतीय दवा कंपनियों के लिए व्यापक अवसर मिलने और अर्जेंटीना में गुणवत्तापूर्ण तथा किफायती स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने आगे कहा, अर्जेंटीना ने अपने दवा नियामक ढांचे के तहत भारत को एनेक्स-2 से एनेक्स-1 में अपग्रेड करने और बाजार में प्रवेश की बाधाओं को कम करने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

यह मुद्दा इस सप्ताह वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल की ब्यूनस आयर्स यात्रा के दौरान चर्चा में आया। वह भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की बैठक के लिए अर्जेंटीना में थे, जो 24 अगस्त, 2026 को ब्यूनस आयर्स के पलासियो सैन मार्टिन में आयोजित की गई थी। भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया, जिसने 17 प्रतिशत से अधिक की निरंतर वार्षिक वृद्धि दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: Women's T20 Asia Cup में India vs Thailand मुकाबला, क्या Harmanpreet Kaur की कप्तानी में लौटेगी पुरानी लय?

इस दौरान खनन, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर भी चर्चा हुई।

Continue reading on the app

Max Estates ने West Delhi में 420 करोड़ रुपये में खरीदी 84.71 एकड़ जमीन

रियल एस्टेट कंपनी मैक्स एस्टेट्स लिमिटेड ने प्रवर्तकों की जमीन रखने वाली कंपनियों से पश्चिमी दिल्ली में 84.71 एकड़ भूमि 420 करोड़ रुपये के शेयर अदला-बदली सौदे में खरीदी है। कंपनी इस जमीन पर आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाएं विकसित करेगी। उसे इन परियोजनाओं से 10,000-12,000 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने की उम्मीद है।

मैक्स एस्टेट्स ने कहा कि इस खरीद के साथ ही कंपनी ने दिल्ली के आवासीय बाजार में प्रवेश किया है। कंपनी दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम और नोएडा में पहले से ही अपनी आवासीय परियोजनाएं विकसित कर रही है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने प्रवर्तकों के स्वामित्व वाली जमीन की नौ कंपनियों में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौता किया है।

इसे भी पढ़ें: Lava और Micromax की होगी वापसी? Chinese Brands को पछाड़ने के लिए Govt ने तैयार किया ₹62,500 करोड़ का मेगा प्लान

ये कंपनियां सामूहिक रूप से 84.71 एकड़ जमीन की मालिक हैं। यह खरीद नकद रहित शेयर अदला-बदली सौदे के तहत की गई है। इसके लिए मैक्स एस्टेट्स शेयर जारी करेगी।

इसे भी पढ़ें: CREDAI ने UP RERA की शर्तों का किया विरोध, 4 महीने की राहत पर विवाद

समझौते के तहत कंपनी करीब 70 लाख शेयर जारी करेगी, जिसकी कीमत 597.50 रुपये प्रति शेयर होगी। इन शेयरों का कुल मूल्य 420.2 करोड़ रुपये होगा। जमीन की मालिक नौ कंपनियां मैक्स एस्टेट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियां बन जाएंगी।

मैक्स एस्टेट्स के वाइस चेयर एवं प्रबंध निदेशक साहिल वचानी ने कहा, ‘‘यह मैक्स एस्टेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण सौदा है। इससे दिल्ली में हमारी पहली मौजूदगी होगी। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख बाजार था, जहां अब तक हमारी मौजूदगी नहीं थी।

Continue reading on the app

  Sports

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले नॉर्थ जोन को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हो सकता है बाहर

yash dhull injured: नॉर्थ जोन के बल्लेबाज यश धुल के साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेलने पर संकट मंडरा रहा है. उन्हें ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग चोट होने की आशंका है. धुल के बाहर होने पर सनत सांगवान की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है, जबकि उदय सहारन को टीम में शामिल किया गया है. Sat, 29 Aug 2026 18:49:59 +0530

  Videos
See all

THE GREAT POLITICAL DRAMA Live: इस हफ्ते की ‘सियासी गहमागहमी’ | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:12:42+00:00

Rahul Gandhi News: शुद्धिकरण: BJP ने राहुल के आरोप किए खारिज #shorts #ytshorts #rahulgandhi #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:11:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers