Bareilly में BJP leader सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात सुभाष नगर थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक के मुताबिक, घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित मांझे वाली बगिया में हुई। मृतक की पहचान भाजपा मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप के तौर पर हुई है। पारीक ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
इस बीच पुलिस सूत्रों के अनुसार, रक्षाबंधन की रात सचिन कश्यप बगिया के पास मौजूद थे और इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से सचिन पर कई वार कर दिए और गंभीर रूप से घायल सचिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सचिन कश्यप का कुछ लोगों के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी।
उस समय समझौता करा दिया गया था, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था। पुलिस इस पुराने विवाद को भी हत्या की वजह के संभावित पहलू के तौर पर जांच रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Nepal News: नेपाल पर खतरा अभी टला नहीं है! फिर आएगी जलप्रलय? | Nepal Flood | News18 India
नेपाल में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच प्रशासन ने अलर्ट और तेज कर दिया है। मुग्लिन इलाके में नेपाल पुलिस माइकिंग के जरिए लोगों को लगातार सतर्क कर रही है। स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की जा रही है। भोटेकासी और त्रिशूली नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की हिदायत दी जा रही है। Nepal News: The flood threat in Nepal has not completely passed. Authorities continue to monitor the Bhotekoshi and Trishuli river systems amid renewed flood risks. Water bodies formed near the China-Nepal border are also being closely monitored. Could Nepal face another major flood wave? Watch the full report for the latest updates. #NepalNews #NepalFlood #FloodNews #NepalFloodUpdate #BhotekoshiRiver #TrishuliRiver #ChinaNepalBorder #News18India CUT_SN OPT_VJ News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18








