Responsive Scrollable Menu

चांदी ₹1,726 बढ़कर ₹2.25 लाख पर पहुंची:सोना ₹685 महंगा होकर ₹1.45 लाख का 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹1.60 लाख तक जा सकता है

सोने-चांदी की कीमतों में 27 जुलाई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 1,726 रुपए बढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 685 रुपए चढ़कर 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है। सोना इस साल ₹11 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 11 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में 6 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.25 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोना इस साल 1.60 लाख तक जा सकता है कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर्स का डेटा डार्क-वेब पर लीक:700GB से ज्यादा इंटरनल डॉक्यूमेंट्स और ऑडिट रिकॉर्ड लीक हुआ; फोरेंसिक ऑडिट करा रहा बैंक

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों का पर्सनल डेटा और बैंक के इंटरनल डॉक्यूमेंट्स डार्क वेब पर लीक हो गए हैं। मामले से जुड़े सूत्र और साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर ने इस बात की जानकारी दी। कैशलेस कंज्यूमर के फाउंडर और साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर श्रीकांत एल के अनुसार, लीक हुए डेटा में ग्राहकों की पर्सनल डिटेल्स, आइडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स, लोन से जुड़े पेपर और बैंक के इंटरनल ऑडिट रिकॉर्ड शामिल हैं। इस डेटा लीक को कंफर्म करते हुए मामले से जुड़े सूत्र ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस घटना की जांच के लिए फोरेंसिक ऑडिट शुरू कर दिया है। हालांकि, इस लीक से कितने ग्राहक प्रभावित हुए हैं, इसकी सटीक संख्या अभी साफ नहीं हो पाई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस डेटा ब्रीच के संबंध में अभी तक स्टॉक एक्सचेंजों को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। ईमेल सिस्टम से हुई सेंधमारी की आशंका सूत्र के मुताबिक, शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि यह पूरी घटना बैंक के एक कंप्रोमाइज्ड यानी हैक या सेंधमारी का शिकार हुए ईमेल सिस्टम की वजह से हुई है। हैकर्स ने ईमेल सिस्टम को हैक कर बैंक के संवेदनशील डेटा तक पहुंच हासिल की। डार्क वेब पर 700GB डेटा की बिक्री का दावा साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर श्रीकांत एल ने वेबसाइट के मेटाडेटा एनालिसिस के आधार पर बताया कि यह डेटा शनिवार रात एक डार्क वेब साइट पर सामने आया था। डार्क वेब पर इस डेटा को 700 GB से भी ज्यादा जानकारी वाले डेटा कैशे के रूप में एडवर्टाइज किया गया था। मामले पर नियामक एजेंसियों ने साधी चुप्पी डेटा लीक के इस मामले पर फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारत की साइबर सुरक्षा नियामक एजेंसी सर्ट-इन (CERT-In) की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कॉर्पोरेट जगत में बढ़ रही साइबर सुरक्षा की चिंताएं यह डेटा लीक ऐसे समय में सामने आया है जब ग्राहकों और व्यवसायों का भारी मात्रा में डेटा स्टोर करने वाली बड़ी कंपनियों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के सामने साइबर सुरक्षा के जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले जून महीटने में एपल के सप्लायर 'टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स' पर हुए साइबर हमले के कारण एपल और इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला से जुड़े कंपोनेंट डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के डॉक्यूमेंट्स डार्क वेब पर लीक हो गए थे। इसके अलावा, इसी महीने की शुरुआत में 'वर्ल्ड लीक्स' नाम के रैनसमवेयर ग्रुप ने भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट से जुड़ी फाइलें भी डार्क वेब पर पोस्ट कर दी थीं। क्या होता है डार्क वेब और फोरेंसिक ऑडिट? बैंक के कस्टमर्स के लिए सेफ्टी टिप्स ये खबर भी पढ़ें… चांदी ₹2,050 बढ़कर ₹2.25 लाख पर पहुंची: सोना ₹751 महंगा होकर ₹1.45 लाख का 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹1.60 लाख तक जा सकता है सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 2,050 रुपए बढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 751 रुपए चढ़कर 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

'तेज गेंदबाज' ने नीरज चोपड़ा को हराया... 134 किमी/घंटा की रफ्तार से बॉल फेंकने वाले ने भारत से छीना गोल्ड, 76 साल का सूखा खत्म

Rumesh Tharanga fast bowler turned javelin thrower: रमेश पथिरागे थरंगा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 89.75 मीटर के मॉन्स्टर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतकर 20 साल का सूखा खत्म किया. नीरज चोपड़ा को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. तेज गेंदबाजी छोड़कर जैवलिन के वर्ल्ड लीडर बनने वाले रमेश की यह कहानी बेहद प्रेरणादायक है. Sat, 1 Aug 2026 20:37:20 +0530

  Videos
See all

पाकिस्तान की गद्दारी से हिला अमेरिका! | USA Exposed Pakistan Action | Big Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:10:34+00:00

ACP Monika Shukla Viral Video : चलती बस के आगे सीना तानकर खड़ी हो गईं लेडी सिंघम | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:05:09+00:00

Jamnagar Husband Case : दो साल बाद कैसे पकड़ी गई पति को दफनाने वाली पत्नी? Jignesh Case | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:09:44+00:00

VHP ने Jantar Mantar पर कराया 'सद्बुद्धि हवन' | Vishwa Hindu Parishad #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:11:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers