नुवाकोट बेस कैंप से ग्राउंड रिपोर्ट: युद्ध स्तर पर जारी है सर्च और रेस्क्यू, अपनों की एक झलक को तरसे परिजन
Nepal Flash Flood: नेपाल के त्रिशूली और नुवाकोट इलाकों में कुदरत के कहर के बाद अब तबाही का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है. लोगों की गाढ़ी कमाई से बने आशियाने ताश के पत्तों की तरह ढह गए हैं और चारों तरफ जमींदोज इमारतें व वीरान पड़ा इलाका इस भीषण त्रासदी की गवाही दे रहा है. नुवाकोट स्थित नेपाली सेना के बेस कैंप को राहत अभियान का केंद्र बनाया गया है. यहीं से लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन और फंसे हुए नागरिकों के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
सड़क मार्ग और पुल पूरी तरह तबाह हो चुके हैं. नदी के पार फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने और सुरक्षित निकालने के लिए बेस कैंप के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां से एक-एक करके लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा जा रहा है.1500 लोग अभी भी लापता: ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, आपदा के बाद से करीब 1,500 लोग अभी भी लापता हैं. 150 से अधिक भारतीय शामिल: लापता और फंसे हुए लोगों में 150 से ज्यादा भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जिनकी तलाश और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. ऊपरी पहाड़ी इलाकों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव बढ़ रहा है. ग्लेशियर टूटने और बादल फटने के बाद प्रभावित क्षेत्र में लगभग 8 से 10 मीटर गहरी एक नई झील बन गई है. इस झील के अचानक टूटने का अंदेशा है, जिससे दोबारा भीषण बाढ़ और तबाही का खतरा मंडरा रहा है.
'देश में दो विचारधाराओं के बीच चल रही लड़ाई', राहुल गांधी बोले- दलितों पर सदियों से हो रहा अत्याचार
Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने दलितों के साथ होने वाले अत्याचार का मुद्दा उठाया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि दलितों पर सदियों से अत्याचार हो रहा है. उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है.
हजारों सालों से दलितों पर किया गया अत्याचार- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, "देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. पहली भारत का संविधान, बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान, गांधीजी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल का संविधान. दूसरा बीजेपी और आरएसएस की विचार धारा. कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज देश में जो भी राजनीति हो रही है वो इन दो विचारधाराओं के बीच हो रही है. हजारों साल से इस देश में दलितों पर अत्याचार और हिंसा की गई है.
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "A fight is underway in the country between two ideologies. On one side is the Constitution of India, the Constitution of Ambedkar, Gandhi, Jawaharlal Nehru, and Sardar Patel. On the other is the ideology of the BJP and RSS. The… pic.twitter.com/iaazolsl2M
— ANI (@ANI) August 29, 2026
'दलित बच्चों से स्कूल में कराया जाता है टॉयलेट साफ'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, "संविधान के बाद ये अवैध है लेकिन आज भी स्कूल में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ कराया जाता है, झाडू पोंछा लगवाया जाता है." राहुल गांधी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के दिमाग पर इसका क्या असर पड़ेगा कि बच्चे देख रहे हैं कि दूसरे बच्चे झाड़ू लगा रहे हैं, और जो झाड़ू लगा रहे हैं तो वो देख रहे हैं कि दूसरे बच्चे झाड़ू नहीं लगाते हैं.
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "...Our CLP leader in Rajasthan visits a temple, and BJP leaders perform a 'purification' ritual. Congress President Kharge ji, who has dedicated his entire life to the country and the Constitution, goes to the Ramlila Ground in… pic.twitter.com/2EN4llPGiK
— ANI (@ANI) August 29, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









