Responsive Scrollable Menu

रोज आलू का पराठा खाकर हो गए हैं बोर? नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सूजी पराठा, दही और चटनी के साथ लगेगा जबरदस्त

Suji Paratha Recipe: नाश्ते में रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो सूजी पराठा ट्राई कर सकते हैं. सूजी और गेहूं के आटे से बनने वाला यह पराठा बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रहता है. प्याज, हरी मिर्च, धनिया, जीरा और अजवाइन इसके स्वाद को और बढ़ा देते हैं. आटा गूंथने के बाद 10 से 15 मिनट रखने से सूजी पानी अच्छी तरह सोख लेती है. इसे दही, हरी चटनी या अचार के साथ गर्मागर्म परोसा जा सकता है. सुबह के नाश्ते के अलावा बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक आसान विकल्प हो सकता है.

Continue reading on the app

डॉक्यूमेंट्री द लास्ट सैल्यूट में आलोक श्रीवास्तव की भावुक कविता:शरद केलकर ने दी आवाज; पहले अमिताभ बच्चन भी बन चुके हैं इनकी कविता की आवाज

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों दुनियाभर में चर्चा में है। सीरीज नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश टीवी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसी के साथ अब इसके मेकर्स ने मिग-21 को समर्पित डॉक्यूमेंट्री ‘द लास्ट सैल्यूट’ रिलीज की है। इसकी शुरुआत मशहूर कवि आलोक श्रीवास्तव की लिखी कविता से होती है। कविता को एक्टर शरद केलकर ने अपनी आवाज दी है। आलोक श्रीवास्तव की कविता ने डॉक्यूमेंट्री में मिग-21 की 62 साल की यात्रा और उससे जुड़े भारतीय वायुसेना के जवानों की यादों को खूबसूरती से पेश किया गया है। पढ़िए मिग-21 पर लिखी आलोक श्रीवास्तव की कविता- अर्जुन का तीर था, उड़ती शमशीर था। तेवर से सूर्य था, वायु रणवीर था। सेना का जोश था, पागल मदहोश था। दुश्मन के सामने खतरा गंभीर था। सीमा के पार जो जाता था तीर सा। दुश्मन को मारकर आता था वीर था। अर्जुन का तीर था, उड़ती शमशीर था। ‘इस फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं’- आलोक श्रीवास्तव आलोक श्रीवास्तव ने ‘द लास्ट सैल्यूट’ का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि यह देश के बहादुर जवानों की कहानी है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर कुशल श्रीवास्तव का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें अपनी क्रिएटिव जर्नी का हिस्सा बनाया। आलोक ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि शरद केलकर की आवाज में उनकी कविता को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है। उन्होंने फिल्म को मिल रही सफलता पर खुद को भाग्यशाली बताया। आलोक तिवारी ने लिखी उत्तर प्रदेश पुलिस की एंथम, अमिताभ बच्चन ने दी आवाज आलोक तिवारी को हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक एंथम लिखने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। मिग-21 की कहानी है ‘द लास्ट सैल्यूट’ ‘द लास्ट सैल्यूट’ भारतीय वायुसेना के साथ मिग-21 के 62 साल के सफर को याद करती है। डॉक्यूमेंट्री में एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और मिग-21 उड़ाने वाले कई पायलटों की यादें और अनुभव दिखाए गए हैं। फिल्म के निर्देशक कुशल श्रीवास्तव का कहना है कि वे मिग-21 की कहानी को सिर्फ तकनीकी जानकारी तक सीमित नहीं रखना चाहते थे। वे पायलट और उनके विमान के बीच के भावनात्मक रिश्ते को दिखाना चाहते थे। …………………………….. फिल्म ऑपरेशन सफेद सागर से जुड़े ये इंटरव्यू भी पढ़िए- कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':क्रिएटर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के अदम्य साहस और एयरफोर्स अफसरों की असल जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज है ‘ऑपरेशन सफेद सागर’। 1999 से 2006 तक एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दे चुके को क्रिएटर कुशल श्रीवास्तव ने इस सीरीज को तैयार किया है। वहीं दिग्गज कॉमेडियन दिवंगत राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव इस सीरीज की एसोसिएट डायरेक्टर और हेड रिसर्चर हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कुशल श्रीवास्तव और अंतरा श्रीवास्तव ने एयरफोर्स के वास्तविक कल्चर, 8 साल के लंबे संघर्ष, MiG-21 की आखिरी उड़ानों की शूटिंग और प्रोजेक्ट के दौरान राजू श्रीवास्तव जी को खोने के भावुक पलों पर खुलकर चर्चा की। पूरा इंटरव्यू पढ़िए… ‘आप एक्टिंग छोड़ो, एयरफोर्स जॉइन करो’:अभय वर्मा को मिला यह कॉम्प्लीमेंट, बोले- इससे बड़ा सम्मान मेरे लिए शायद कुछ हो ही नहीं सकता अभिनेता अभय वर्मा इन दिनों ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में भारतीय वायुसेना के अधिकारी आरएस धालीवाल का किरदार निभाकर चर्चा में हैं। इस भूमिका ने उन्हें अभिनेता के तौर पर चुनौती दी और देश के अनसंग हीरोज को करीब से समझने का मौका दिया। अभय बताते हैं कि एयरफोर्स स्टेशन में जवानों से मुलाकात, मिग-21 में बैठने और पूर्व एयर चीफ मार्शल धनोआ से मिलने के अनुभव उनके लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहे। धालीवाल के परिवार से मुलाकात को वह अपने करियर का खास सम्मान मानते हैं। उन्होंने युद्ध, परिवार, वर्दी और देश के लिए बलिदान पर भी बात की। पूरा इंटरव्यू पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 की मेजबानी पर उठे सवाल, Japan की Cricket सुविधाओं पर उठे बड़े सवाल!

क्रिकेटरों के रहने की व्यवस्था के स्टैंडर्ड को लेकर चिंताओं के बीच, फुल-मेंबर क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्रतिनिधियों को तुरंत जापान जाकर वहां दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए कहा है। ACC की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें खास तौर पर खिलाड़ियों को दिए गए कमरों के आकार को लेकर चिंता जताई गई। खबरों के मुताबिक, ये कमरे इतने छोटे हैं कि दो क्रिकेटर अपने किटबैग और सामान के साथ इनमें आराम से नहीं रह सकते।
 

इसे भी पढ़ें: Rishabh Pant को R Ashwin की कड़ी नसीहत: जिम्मेदारी दिखाओ, खत्म करो ये Attitude


मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि यह एक असली समस्या है, क्योंकि कमरे बहुत छोटे हैं। अगर कोई खिलाड़ी अपना किटबैग खोलता है, तो खड़े होने के लिए ज़्यादा जगह नहीं बचेगी। हम इस समस्या का कोई समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्र ने बताया कि बैठक में ज़्यादातर बोर्ड ने दी जा रही सुविधाओं पर कोई खास असहमति नहीं जताई, हालांकि रहने की जगह का साइज़ एक असली चिंता का विषय बनकर उभरा। खबर है कि एक बोर्ड सदस्य ने चेतावनी दी कि अगर सुविधाएँ ज़रूरी स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं हुईं, तो बोर्ड अपनी पूरी मज़बूत टीम के बजाय 'B' टीम भेजने पर विचार कर सकता है।

इस चर्चा के बीच, एक फुल-मेंबर बोर्ड के प्रतिनिधि ने सुझाव दिया कि फुल-मेंबर देशों के प्रतिनिधियों को तुरंत जापान जाना चाहिए और सुविधाओं का खुद जाकर जायज़ा लेना चाहिए। इसके बाद प्रतिनिधि अपने-अपने बोर्ड को फ़ीडबैक देंगे, जिसके आधार पर यह फ़ैसला लिया जा सकेगा कि क्या ये सुविधाएँ हिस्सा लेने वाले क्रिकेटरों के लिए ज़रूरी मानकों को पूरा करती हैं या नहीं। एशियाई खेलों के पिछले एडिशन में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था, क्योंकि फ़ाइनल मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था और भारत की रैंकिंग बेहतर थी। BCCI ने पुरुषों और महिलाओं, दोनों ही टीमों के लिए मजबूत स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
 

इसे भी पढ़ें: PCB Lords Test Controversy | लॉर्ड्स टेस्ट बहिष्कार की PCB की धमकी से बेखबर थे सरफराज अहमद, बोले- 'उस वक्त हम लंच कर रहे थे'


एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रित बुमराह।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला टी20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव, नंदनी शर्मा।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 29 Aug 2026 13:22:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Updates : नेपाल में जलप्रलय के पीछे चीन का 'वॉटर बम'? तबाही पर उठे बड़े सवाल! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T08:15:17+00:00

Bareilly Stampede News: मेयर का राखी कार्यक्रम, 1 महिला की मौत | Umesh Gautam | UP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T08:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers