नेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचा बाढ़ का कहर, कुशीनगर में गंडक नदी से 3 शव बरामद
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का असर अब भारत तक पहुँच गया है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गंडक नदी से तीन अज्ञात शव बरामद किए गए हैं, जो संभवतः बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए हैं.
The post नेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचा बाढ़ का कहर, कुशीनगर में गंडक नदी से 3 शव बरामद appeared first on Prabhat Khabar.
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन ने मचाई तबाही, बाजार और पुल मलबे में तब्दील; हजारों लोग लापता
Nepal Floods: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है. देवी घाट जैसे व्यस्त बाजार पूरी तरह मलवे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं और कई पक्के कंक्रीट के पुल पानी के तेज बहाव में तिनके की तरह बह गए हैं. नेपाल सेना और पुलिस की टीमों ने अब तक करीब 1,545 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जिनमें स्थानीय नागरिक, सुरक्षा बल और कई पर्यटक शामिल हैं. लगभग 1,900 लोग अभी भी लापता हैं. संपर्क टूटने के कारण लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आधिकारिक आंकड़ा 580 मौतों का है, लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार 600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा 1,500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रभावित लोगों में लगभग 550 विदेशी नागरिक (जिनमें 180 भारतीय पर्यटक शामिल हैं) और कई नेपाली सेना के जवान भी फंसे हुए हैं. पहाड़ी इलाकों में मलबा रुकने से करीब 6 कृत्रिम (Artificial) झीलें बन गई हैं.अगर ये झीलें टूटती हैं, तो निचले इलाकों में दोबारा भयंकर बाढ़ का खतरा बन सकता है. पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का अनुमान है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









