Responsive Scrollable Menu

PM मोदी दिल्ली से ताशकंद के लिए रवाना, 26वें SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग, क्यों खास है प्रधानमंत्री का उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरा

PM Modi Uzbekistan-Kyrgyzstan Visit: प्रधानमंत्री मोदी दो देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. शनिवार को वह दिल्ली से उज्बेकिस्तान के ताशकंद के लिए रवाना हुए. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से मंगलवार तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिवसीय महत्वपूर्ण राजनयिक यात्रा पर हैं. इस यात्रा का उद्देश्य भारत के विस्तारित पड़ोस के साथ संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है. 

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, प्रधानमंत्री की यात्रा की शुरुआत 29-30 अगस्त को उज्बेक राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद की राजकीय यात्रा से होगी. उज्बेकिस्तान की अपनी चौथी यात्रा के अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

Continue reading on the app

Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन , करियर-धन में होगा बड़ा लाभ

Mangal Gochar 2026: सितंबर के महीने में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने वाला है. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का नक्षत्र गोचर हो रहा है. इस नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है. सितंबर महीने की शुरुआत में ही नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. 2 सितंबर 2026 तो गुरु के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 सितंबर से इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल और गुरु की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होने वाली है. इससे राशियों को करियर, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में भारी-भरकम लाभ होगा.

क्यों खास है मंगल का नक्षत्र गोचर?

मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहते हैं. इस ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति और पराक्रम का कारक माना जाता है. वहीं, पुनर्वसू नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति होते हैं. इसलिए मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में आने से कुछ राशियों के जीवन में नई शुरुआत होगी और उन्नति आती है. मगर हर राशि को इसका लाभ नहीं मिलता है. ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित किसी महत्वपूर्ण आर्थिक या करियर संबंधी फैसले को सिर्फ राशिफल के आधार पर नहीं समझना चाहिए.

मंगल गोचर से इन 5 राशियों को होगा लाभ

1.मेष राशि (Aries)

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को आर्थिक रूप से अच्छा लाभ मिलने वाला है. इन लोगों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. कारोबार करने वाले लोगों के कार्यों में विस्तार होगा. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में सफलता मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है. परिवार की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से प्रयासरत कार्यों में भी सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं. परिणाम आपके भाग्य में अच्छे साबित होंगे.

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझें खुलने वाला है किस्मत का ताला, स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं भविष्य के संकेत

2.कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर कई मामलों में लाभदायक साबित होने वाला है. परिवार से जुड़ी पुरानी परेशानियों का जल्द ही समाधान मिलने वाला है. इन लोगों को पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है. भूमि, मकान या वाहन खरीदने का अवसर बन रहा है. इन लोगों के लिए यह समय अनुकूल है. करियर में भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से काम बन सकते हैं.

3.वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन सफलता के नए रास्ते खोलने वाला है. कार्यक्षेत्र में इन्हें लाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. और इन्हें नौकरी में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है. अधिकारियों की ओर से आपके कार्य की सराहना हो सकती है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा.

4.धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले लोगों के लिए यह समय नई शुरुआत का रहने वाला है. किसी महत्वपूर्ण काम में इन्हें सफलता हासिल होगी. ये लोग अपने जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से काम कर पूरा कर सकेंगे. धन से जुड़े मामलों में इनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. निवेश के नए अवसर मिलेंगे. वहीं, लंबे समय से अटके कार्यों में पैसा वापस मिल सकता है.

5.मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए मंगल का पुनवर्सु नक्षत्र में गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. इन्हें कारोबार में बढ़ोतरी करने का अवसर मिलने वाला है. कामकाज में आ रही रुकावटों से इन्हें मानसिक तनाव हो रहा था, जो अब कम होता दिखाई दे रहा है. नौकरी और रोजगार से जुड़े मामलों में इनके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं. किसी खास व्यक्ति से इन्हें मुलाकात करने का अवसर मिलेगा, जो इन्हें फायदा पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 29 August 2026: आज प्रतिपदा तिथि के दिन शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहेगा? पढ़ें संपूर्ण पंचांग

Continue reading on the app

  Sports

'डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ये क्या हुआ', कप्तानी छिनने पर बोले सूर्यकुमार यादव, कहा- मेरा बेस्ट आना अभी बाकी

भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 जिताने वाले सूर्यकुमार यादव फिलहाल टीम से बाहर हैं. वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद सेलेक्टर्स ने उनके फॉर्म की वजह से टीम से बाहर करने का बड़ा फैसला लिया. इस पर पहली बार सूर्या की ओर से रिएक्शन आया है. हालांकि, सूर्या ने यह कमबैक की हुंकार भरते हुए कहा कि उनका बेस्ट आना अभी बाकी है. Sat, 29 Aug 2026 16:13:03 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, अपनों को बहा ले गया पानी! Nepal Flood News | Nepal Flood 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T10:45:10+00:00

Nepal Flood: बाढ़ में फंसे 21 तमिल तीर्थयात्री सुरक्षित #nepal #nepalflood #shorts #aajtak #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T10:43:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers