Responsive Scrollable Menu

Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन , करियर-धन में होगा बड़ा लाभ

Mangal Gochar 2026: सितंबर के महीने में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने वाला है. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का नक्षत्र गोचर हो रहा है. इस नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है. सितंबर महीने की शुरुआत में ही नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. 2 सितंबर 2026 तो गुरु के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 सितंबर से इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल और गुरु की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होने वाली है. इससे राशियों को करियर, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में भारी-भरकम लाभ होगा.

क्यों खास है मंगल का नक्षत्र गोचर?

मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहते हैं. इस ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति और पराक्रम का कारक माना जाता है. वहीं, पुनर्वसू नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति होते हैं. इसलिए मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में आने से कुछ राशियों के जीवन में नई शुरुआत होगी और उन्नति आती है. मगर हर राशि को इसका लाभ नहीं मिलता है. ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित किसी महत्वपूर्ण आर्थिक या करियर संबंधी फैसले को सिर्फ राशिफल के आधार पर नहीं समझना चाहिए.

मंगल गोचर से इन 5 राशियों को होगा लाभ

1.मेष राशि (Aries)

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को आर्थिक रूप से अच्छा लाभ मिलने वाला है. इन लोगों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. कारोबार करने वाले लोगों के कार्यों में विस्तार होगा. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में सफलता मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है. परिवार की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से प्रयासरत कार्यों में भी सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं. परिणाम आपके भाग्य में अच्छे साबित होंगे.

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझें खुलने वाला है किस्मत का ताला, स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं भविष्य के संकेत

2.कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर कई मामलों में लाभदायक साबित होने वाला है. परिवार से जुड़ी पुरानी परेशानियों का जल्द ही समाधान मिलने वाला है. इन लोगों को पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है. भूमि, मकान या वाहन खरीदने का अवसर बन रहा है. इन लोगों के लिए यह समय अनुकूल है. करियर में भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से काम बन सकते हैं.

3.वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन सफलता के नए रास्ते खोलने वाला है. कार्यक्षेत्र में इन्हें लाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. और इन्हें नौकरी में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है. अधिकारियों की ओर से आपके कार्य की सराहना हो सकती है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा.

4.धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले लोगों के लिए यह समय नई शुरुआत का रहने वाला है. किसी महत्वपूर्ण काम में इन्हें सफलता हासिल होगी. ये लोग अपने जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से काम कर पूरा कर सकेंगे. धन से जुड़े मामलों में इनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. निवेश के नए अवसर मिलेंगे. वहीं, लंबे समय से अटके कार्यों में पैसा वापस मिल सकता है.

5.मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए मंगल का पुनवर्सु नक्षत्र में गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. इन्हें कारोबार में बढ़ोतरी करने का अवसर मिलने वाला है. कामकाज में आ रही रुकावटों से इन्हें मानसिक तनाव हो रहा था, जो अब कम होता दिखाई दे रहा है. नौकरी और रोजगार से जुड़े मामलों में इनके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं. किसी खास व्यक्ति से इन्हें मुलाकात करने का अवसर मिलेगा, जो इन्हें फायदा पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 29 August 2026: आज प्रतिपदा तिथि के दिन शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहेगा? पढ़ें संपूर्ण पंचांग

Continue reading on the app

जो रूट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1, लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं सचिन तेंदुलकर

Joe Root World Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेल रही है. इस मैच में इंग्लिश टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट पहली पारी में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन दूसरी पारी में 24 रन बनाकर उन्होंने इतिहास रच दिया. जो रूट घरेलू सरजमीं पर सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा है, जो सालों से नंबर-1 पर काबिज थे. वहीं, लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर काबिज थे.

जो रूट ने रचा इतिहास

पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जो रूट ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने दूसरी पारी में 9 रन बनाते ही रिकॉर्ड बनाया. जी हां, जो रूट अपने देश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा है. रूट ने अब तक इंग्लैंड में 89 मैच खेले हैं, जिसकी 159 पारियों में 53.85 के औसत से 7594 रन बनाए. वहीं, पोंटिंग की बात करें, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 7,578 रन बनाए थे.

आपको बता दें, रिकी पोंटिंग के 13 साल पुराने इस रिकॉर्ड को तोड़कर रूट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय में सबसे बड़े बल्लेबाज हैं.

सचिन तेंदुलकर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं काबिज

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय सरजमीं पर 94 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 52.67 की औसत से कुल 7216 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं. सचिन तेंदुलकर के बाद इस लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम आता है. महेला जयवर्धने ने श्रीलंका में कुल 81 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 59.72 की औसत से कुल 7167 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं.

इसके बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस का नंबर आता है. जैक कैलिस ने साउथ अफ्रीका में करियर के दौरान 88 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56.73 की औसत से कुल 7035 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं. इस टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सभी नाम दिग्गजों के शामिल हैं, जो ये दर्शाता है कि ये कितना बड़ा रिकॉर्ड है, जिसे जो रूट ने अपने नाम किया है.

बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं जो रूट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट बल्ले से इन दिनों काफी संघर्ष कर रहे हैं. पिछली 10 पारियों में उन्होंने महज 2 फिफ्टी लगाई हैं, जबकि वह इससे पहले बेहतरीन फॉर्म में थे और शतक पर शतक लगा रहे थे. रूट के फॉर्म को लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चा हो रही है कि कहीं कप्तानी मिलने की वजह से उनके फॉर्म में गिरावट नहीं आई, क्योंकि बेन स्टोक्स के बाद ईसीबी ने अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज को ही टीम की कमान सौंपी है. इससे पहले भी रूट इंग्लिश टीम की कमान संभाल चुके हैं.

टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

जो रूट (इंग्लैंड) - 7594 रन

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 7578 रन

सचिन तेंदुलकर (भारत) - 7216 रन

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 7167 रन

जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 7035 रन

ये भी पढ़ें: क्या अभी भी WTC फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया? हर हाल में करना होगा ये काम, सामने आया नया समीकरण

Continue reading on the app

  Sports

फॉलोऑन में पाकिस्तानी बल्लेबाज ने ठोकी ट्रिपल सेंचुरी, हारा हुआ मैच कराया ड्रॉ, 68 सालों से नहीं टूटा है रिकॉर्ड

हाल ही में श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ लगातार पांच सेशन में बल्लेबाजी कर अपनी टीम को हार से बचाया. सोनल ने भारत के खिलाफ फॉलोऑन पारी में नाबाद शतकीय पारी खेली, लेकिन 68 साल पहले पाकिस्तान के दिग्गज हनीफ मोहम्मद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फॉलोऑन में ट्रिपल सेंचुरी लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. Sat, 29 Aug 2026 16:43:28 +0530

  Videos
See all

Reservation Hatao Andolan Updates Live: सरकार आरक्षण में करेगी बदलाव? | JP Nadda | BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T11:16:15+00:00

Kanpur News: जनता दर्शन में पहुंचा शस्त्र लाइसेंस का मामला, DM की बात सुनकर मुस्कुराए लोग ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T11:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers