US Dollar के मुकाबले Rupee 2 पैसे सुधरकर 95.43 के स्तर पर बंद हुआ, शेयर बाजार में रही तेजी
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को दो पैसे की बढ़त के साथ 95.43 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के थोड़ा मजबूत होने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव बना रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.54 पर खुला और कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.31 से 95.57 के दायरे में कारोबार करता रहा।
अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 95.43 पर बंद हुआ। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद एक पैसे की गिरावट के साथ 95.45 प्रति डॉलर पर रहा था। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, रुपया 95.55 के स्तर तक गिरने के बाद मजबूत हुआ।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रुपये में किसी भी बड़ी गिरावट को रोकने के लिए बाजार में हस्तक्षेप कर रहा है। एफसीएनआर(बी) योजना के तहत उम्मीद से बेहतर प्रवाह भी रुपये की मजबूती में योगदान दे रहा है। इस योजना के तहत प्रवाह 65 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, बाजार प्रतिभागी जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के भाषण पर कड़ी नजर रखेंगे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 99.21 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.51 प्रतिशत घटकर 89.24 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 330.92 अंक चढ़कर 77,264.51 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 84.80 अंक बढ़कर 24,175.65 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 5,039.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Mahamrityunjay Mantra 108 Times: सुपरफास्ट महामृत्युंजय मंत्र, 108 बार जाप करने का धार्मिक महत्व और मान्य लाभ
Mahamrityunjay Mantra 108 Times: सुपरफास्ट महामृत्युंजय मंत्र, 108 बार जाप करने का धार्मिक महत्व और मान्य लाभ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama









