Responsive Scrollable Menu

ISRO Satellite Study on Himalayan Lakes: हिमालय में तेजी से बढ़ रहीं 676 ग्लेशियर झीलें; 130 भारत में, मंडरा रहा जलप्रलय का खतरा

नेपाल और पड़ोसी हिमालयी क्षेत्रों में आई हालिया प्राकृतिक आपदाओं के बीच इसरो के नए उपग्रह अध्ययन ने पर्वतीय पारिस्थितिकी और सुरक्षा को लेकर खतरे की घंटी बजा दी है।

सैटेलाइट आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि उच्च हिमालयी एशिया (HMA) में ग्लेशियर झीलों का कुल क्षेत्रफल वर्ष 2016-17 से अब तक 5.5 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। बर्फ के तेजी से पिघलने और ग्लेशियरों के पीछे हटने से बनीं ये अस्थिर झीलें भारत के संवेदनशील नदी बेसिनों के लिए बड़ा खतरा बन रही हैं।

​भारत में मौजूद 130 झीलों का आकार बढ़ा, तीन प्रमुख बेसिन प्रभावित

सैटेलाइट विश्लेषण के अनुसार, भारतीय हिमालयी नदी घाटियों में 10 हेक्टेयर से बड़ी 676 ग्लेशियर झीलों का दायरा काफी बढ़ गया है। इनमें से 130 झीलें भारत के भौगोलिक क्षेत्र में स्थित हैं। नदी बेसिन के आधार पर देखें तो सर्वाधिक 65 झीलें सिंधु नदी बेसिन, 58 झीलें ब्रह्मपुत्र बेसिन और 7 झीलें गंगा नदी बेसिन में स्थित हैं। इनमें से अधिकांश झीलें मोरेन के कमजोर प्राकृतिक बांधों के सहारे टिकी हैं।

​601 झीलों का आकार हुआ दोगुने से ज्यादा

इसरो के दीर्घकालिक आंकड़ों के अनुसार, विस्तार दर्ज करने वाली 676 झीलों में से 601 झीलों का आकार अपने मूल क्षेत्रफल से दोगुने से भी अधिक हो चुका है।

वहीं 10 झीलों में 1.5 से 2 गुना और 65 झीलों में 1.5 गुना तक की वृद्धि देखी गई है। ऊंचाई के लिहाज से 314 झीलें 4,000 से 5,000 मीटर की ऊंचाई पर और 296 झीलें 5,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित हैं, जहां मौसम के बदलाव का असर सबसे ज्यादा पड़ रहा है।

​पूर्वी हिमालय में सबसे ज्यादा विस्तार और लैंडस्लाइड का दोहरा खतरा

अध्ययन में सामने आया है कि पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में अकेले इन झीलों का क्षेत्रफल 14.1 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ गया है। इसके साथ ही हिमालयी रेंज में 80 हजार से अधिक भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

भारी बारिश, चट्टानों के खिसकने और पहाड़ी ढलानों के टूटने से इन झीलों के प्राकृतिक तटबंधों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे केदारनाथ और सिक्किम जैसी अचानक आने वाली विनाशकारी बाढ़ की आशंका गहरा जाती है।

​जलविद्युत परियोजनाओं और संवेदनशील इलाकों की 24x7 निगरानी

हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए इसरो लगातार मानसून के दौरान एनएचपीसी (NHPC) की 26 प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं के जलग्रहण क्षेत्रों में स्थित 2,024 ग्लेशियल झीलों की सैटेलाइट से पैनी निगरानी कर रहा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते ग्लेशियरों का सिकुड़ना लगातार जारी है, जिससे समय रहते पूर्व चेतावनी प्रणाली और जल निकासी प्रबंधन को मजबूत करना अनिवार्य हो गया है।

Continue reading on the app

वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर नियंत्रण के लिए अमेरिका ने किया समझौता : ट्रंप

वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर नियंत्रण के लिए अमेरिका ने किया समझौता : ट्रंप

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 टीमें, 87 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 teams Highest fourth innings totals in Test: टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करना हर टीम के लिए सबसे कठिन परीक्षा होती है. टूटती पिच और दबाव के बीच इतिहास में कई ऐसी पारियां खेली गईं जो इतिहास में दर्ज हों गईं. 1939 में इंग्लैंड के एवरेस्ट जैसे रिकॉर्ड से लेकर 2025 में वेस्टइंडीज के, न्यूजीलैंड के, दक्षिण अफ्रीका के और पाकिस्तान के रनों के अद्भुत संघर्ष तक. इन टीमों के आंकड़े साबित करते हैं कि क्रिकेट में जज्बा और साहस हो तो असंभव कुछ भी नहीं. Sat, 29 Aug 2026 12:31:57 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Deoria Visit : CM योगी ने देवरिया को दी 305 करोड़ की सौगात | Top News | CM Yogi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T07:15:14+00:00

China Lake Burst: 'नेपाल प्रलय' से खोया परिवार। दशहत में जनता | Nepal | Tibet Border | Flood Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T07:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers