Responsive Scrollable Menu

आज का मौसम 29 अगस्त: मुंबई और ओडिशा में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR, यूपी में अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने दिया बड़ा अलर्ट

Weather Alert: IMD ने शनिवार को देश के कई हिस्सों के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए लो-प्रेशर एरिया के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी व तटीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में बारिश के बजाय तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में कहर बरपाएगा मौसम! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर अभी कम नहीं हुआ है. देश के कई राज्यों में मानसून के सक्रिय होने की वजह से जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार (29 अगस्त) को उत्तर प्रदेश बिहार समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है.

जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 85 से 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की आशंका है. जबकि भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन होने की भी आशंका है. ऐसे में आईएमडी ने सावधानी बरतने की चेतावनी दी है. 

कहीं भारी बारिश तो कहीं ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना के चलते समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को दूर रहने की सलाह दी है. साथ की मछुआरों को नदी और समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने देश के चार से ज्यादा राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है. जबकि उत्तरी ओडिशा तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान कुछ इलाकों में 87 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है.

Continue reading on the app

  Sports

मैंने उसके ड्रामे देखे हैं... इमाम उल हक की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट में बबाल, पूर्व क्रिकेटर ने फोड़ा बम

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक चोट के पारी की शुरुआत नहीं की. इमाम को लेकर बताया गया है कि उन्हें काफ इंजरी हुई है, जिसके कारण प्लेइंग इलेवन में होने के बावजूद वह ओपन नहीं कर पाए. इसी बीच अब ये कहा जा रहा है कि इमाम को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है वह सिर्फ बहाना बना रहे हैं. Sun, 30 Aug 2026 06:58:49 +0530

  Videos
See all

India Helps Nepal In Flood Crisis LIVE: भारत का ऐलान, बचेगा नेपाल? | PM Modi | Jinping |China |Balen #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T02:14:48+00:00

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ का खौफनाक मंजर, मलबे के बीच सुरंग से रेंगते हुए निकले लोग! | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T02:17:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers