Responsive Scrollable Menu

Nepal Floods के बाद Infosys अधिकारी Lax Gopisetty लापता, संपर्क की कोशिशें जारी

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद से उसकी अनुषंगी कंपनी ‘इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज’ के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इंफोसिस की अनुषंगी कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के सार्वजनिक क्षेत्र पर केंद्रित है। कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है।

उसने एक बयान में कहा कि गोपीसेट्टी निजी यात्रा पर उस क्षेत्र में गए थे और फिलहाल कंपनी की पहली प्राथमिकता उनकी सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करना है। इंफोसिस ने कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि निजी यात्रा पर उस क्षेत्र में गए हमारे सहयोगी लैक्स गोपीसेट्टी से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है।’’ कंपनी ने कहा कि वह गोपीसेट्टी के बारे में जानकारी जुटाने और उनसे संपर्क स्थापित करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इंफोसिस ने कहा कि वह उनके परिवार के लगातार संपर्क में है और इस मुश्किल समय में हर जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही है।

कंपनी ने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं लैक्स और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।’’ इंफोसिस ने कहा कि नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और इसमें लोगों की मौत से वह बेहद दुखी है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से कम से कम 320 भारतीय अब भी लापता हैं और 400 अन्य चीन की ओर फंसे हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत हालात से निपटने में काठमांडू को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीन की ओर फंसे 153 भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों से बृहस्पतिवार को काठमांडू पहुंचे 21 भारतीय शुक्रवार दोपहर नयी दिल्ली पहुंच गए। इंफोसिस की वेबसाइट पर उपलब्ध गोपीसेट्टी के परिचय के अनुसार, वह सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों को रणनीति, प्रौद्योगिकी, संचालन और बदलाव से जुड़े मामलों में सलाह देते हैं तथा कंपनी की रणनीति और उसके क्रियान्वयन की देखरेख करते हैं।

गोपीसेट्टी इससे पहले इंफोसिस में ‘ग्लोबल वाइस प्रेजीडेंट’ और बिजनेस एप्लीकेशंस एवं डिजिटल वर्कस्पेस सर्विस के प्रमुख थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका, यूरोप और एशिया में इस कारोबार का विस्तार किया। इंफोसिस से जुड़ने से पहले गोपीसेट्टी एक्सेंचर में प्रबंध निदेशक थे जहां उन्होंने उत्तरी अमेरिका में स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक सेवा कारोबार के एक हिस्से का नेतृत्व किया।

Continue reading on the app

Nepal Floods: 'चाय पीने रुके और बच गए', नेपाल बाढ़ से लौटे विशाखापत्तनम के तीर्थयात्रियों ने सुनाई आपबीती

Nepal Flash Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से विशाखापत्तनम के 28 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है. उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे चाय पीने के लिए रुकने और फ्लाइट छूटने जैसी छोटी-छोटी चूकों ने उन्हें बहती बसों और लैंडस्लाइड से बचा लिया.

Continue reading on the app

  Sports

एम सिद्धार्थ की तूफानी बैटिंग से कोवई किंग्स ने जीता TNPL का खिताब, IPL में सीएसके के लिए नहीं मिला था मौका

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में कोवई किंग्स ने मदुरै पैंथर्स को 84 रन से हरा दिया. मुकाबले में कोवई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में मदुरै की टीम सिर्फ 98 रन के स्कोर सिमट गई. कोवई की जीत में एम सिद्धार्थ ने दमदार 82 रनों की पारी खेली. Sat, 29 Aug 2026 11:04:53 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Alert Updates: नेपाल की नदियों में बढ़ने लगा पानी, फिर से मंडराया बाढ़ का खतरा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T05:38:46+00:00

Nepal Flash Flood News Updates: 600 के करीब मौतें, 2500 लापता... नेपाल में खतरा बढ़ा | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T05:46:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers