Breaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल के हुगली में घर के अंदर मिले एक ही परिवार के तीन लोगों के शव
Breaking News Today Live Updates: आज 29 अगस्त 2026 और दिन शनिवार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है. जिसके चलते कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 579 हो गई है. जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता है. इनमें करीब 300 भारतीय भी शामिल हैं. राहत-बचाव अभियान अभी भी चल रहा है.
पीएम मोदी आज से चार दिवसीय विदेश यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले उज्बेकिस्तान जाएंगे, जहां वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान जाएंगे. उधर संघ प्रमुख मोहन भागवत आज न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एकात्मता उत्सव में अपना संबोधन देंगे, जिसमें हजारों प्रवासी भारतीय शामिल होंगे. वहीं मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील आज से एक बार फिर आंदोलन शुरू करेंगे. जरांगे ने इसे आखिरी और निर्णायक आंदोलन बताया है.
मौसम बदलते ही गला और फेफड़े देने लगे संकेत, तो डाइट में शामिल करें ये 6 सब्जियां
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि पालक को पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों में गिना जाता है. इसमें आयरन, फोलेट, विटामिन A, विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. बदलते मौसम में शरीर को पर्याप्त पोषण देने के लिए पालक को सब्जी, दाल, सूप या पालक पनीर के रूप में खाया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







